CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » A conspiracy to portray murder as rape, in Kawardha : कवर्धा में ननद ने भाभी की कर दी हत्या

A conspiracy to portray murder as rape, in Kawardha : कवर्धा में ननद ने भाभी की कर दी हत्या

By Newsdesk Admin
08/05/2026
Share

सीजी भास्कर 8 मई I छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में आपसी विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। घर के कामकाज को लेकर लंबे समय से चल रहे झगड़े के बीच ननद ने धारदार हथियार से हमला कर अपनी भाभी की हत्या कर दी। (A conspiracy to portray murder as rape)

Contents
  • खेत में संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव : A conspiracy to portray murder as rape
  • जांच के लिए बनाई गई विशेष टीम
  • ननद-भाभी के बीच लंबे समय से था विवाद
  • 6 महीने पहले भी की थी हत्या की कोशिश
  • पीछे से किया हमला, मौके पर हुई मौत
  • पुलिस को गुमराह करने के लिए रची साजिश

वारदात के बाद आरोपी ने मामले को दुष्कर्म जैसा दिखाने के लिए शव के कपड़े फाड़ दिए, ताकि पुलिस का शक किसी और दिशा में जाए।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगारपुर का है।

खेत में संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव : A conspiracy to portray murder as rape

जानकारी के अनुसार, 3 मई 2026 को झोंकाखार खेत में एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। सूचना मिलते ही लोहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला का शव निर्वस्त्र हालत में पड़ा था और उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे।

शुरुआती जांच में मामला दुष्कर्म के बाद हत्या का लग रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बाद में मृतका की पहचान ग्राम सिंगारपुर निवासी बेलसिया छेदैया (32) के रूप में हुई।

जांच के लिए बनाई गई विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी धर्मेंद्र सिंह ने विशेष जांच टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने घटनास्थल की गहन जांच की, जहां से लोहे की रपली, हंसिया, टूटी चूड़ियां, कपड़ों के टुकड़े, बटन और साड़ी पिन जैसे अहम सबूत बरामद हुए।

साइबर सेल और एफएसएल टीम की मदद से तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि महिला के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था। पुलिस को शक हुआ कि शव को जानबूझकर निर्वस्त्र किया गया है ताकि वारदात को दूसरी दिशा दी जा सके।

ननद-भाभी के बीच लंबे समय से था विवाद

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मालती मरकाम (33) का अपने पति से विवाद चल रहा था। उसका पति नरेंद्र मरकाम शराब पीकर मारपीट करता था, जिसके कारण वह करीब 5 साल पहले ससुराल छोड़कर मायके आकर रहने लगी थी।

मायके में रहने के दौरान घर के कामकाज और बंटवारे को लेकर मालती और उसकी भाभी बेलसिया के बीच लगातार विवाद होता रहता था। दोनों के बीच पहले भी कई बार झगड़े और मारपीट की घटनाएं हो चुकी थीं।

6 महीने पहले भी की थी हत्या की कोशिश

जांच में यह भी सामने आया कि करीब 6 महीने पहले आरोपी महिला ने भाभी का गला दबाकर मारने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय परिवार के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। इसके बाद पुलिस ने मालती मरकाम से लगातार पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पीछे से किया हमला, मौके पर हुई मौत

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी भाभी से लगातार होने वाले विवाद से परेशान थी और उसने हत्या की योजना बनाई थी। 3 मई को जब बेलसिया खेत में काम कर रही थी, तभी मालती ने पीछे से हमला कर दिया। उसने लोहे की रपली से सिर पर कई वार किए, जिससे बेलसिया की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस को गुमराह करने के लिए रची साजिश

हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से शव के कपड़े फाड़ दिए और उसे निर्वस्त्र हालत में छोड़ दिया। वह चाहती थी कि मामला दुष्कर्म या सामूहिक अपराध जैसा लगे। A conspiracy to portray murder as rape

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मोबाइल और सोशल मीडिया पर इस तरह की घटनाएं देखी थीं, जिससे उसे यह तरीका सूझा।

हालांकि मेडिकल रिपोर्ट और पुलिस जांच में साफ हो गया कि मृतका के साथ किसी तरह का दुष्कर्म नहीं हुआ था। पुलिस ने आरोपी मालती मरकाम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गौ माता जय बोल काटी उंगली…VIDEO वायरल : बोला गौ माता को इंसाफ दिलाने हमें बलि देनी पड़ेगी, हुई पहचान
Sourav Ganguly : पाकिस्तान बर्दाश्त नहीं कर पाएगा भारत का दबाव’, PAK के साथ टकराव के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का बड़ा बयान
DUSU Election :  डूसू चुनाव में NSUI का खाता नहीं खुला, अब उम्मीदवार चयन और रणनीति पर होगी समीक्षा
Balod Woman Death : जंगल में मिला सड़ा-गला शव, टैटू से हुई मजदूर महिला की पहचान
Gold Smuggling Case : सराफा कारोबारियों के यहां ईडी की छापेमारी, सोना तस्कर सिंडिकेट की 3.76 करोड़ की संपत्ति कुर्क
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?