CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मंत्री के काफिले पर हमला, ड्राइवर व PSO की पिटाई, पिस्टल भी छीनी, रिपोर्ट दर्ज कराने मंत्री पहुंचे थाना

मंत्री के काफिले पर हमला, ड्राइवर व PSO की पिटाई, पिस्टल भी छीनी, रिपोर्ट दर्ज कराने मंत्री पहुंचे थाना

By Newsdesk Admin
16/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 16 नवंबर। ‌एक बड़ी खबर आज सामने आई है जिसमें उत्तरप्रदेश के राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी के काफिले का मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थानीय लोगों के साथ विवाद हो गया। उनके पीएसओ ने स्थानीय युवक को थप्पड़ मारा, तो 15 से अधिक लोगों ने पीएसओ और मंत्री के ड्राइवर पर हमला कर दिया। मंत्री के पीएसओ और ड्राइवर के साथ जमकर मारपीट की. इसके बाद पीएसओ की पिस्टल भी लोगों ने छीन ली। घटना के बाद इन सभी 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। इस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से छीनी गई पिस्टल भी बरामद कर ली।

उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवा योजना राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी आगरा से झांसी जाते समय झांसी हाईवे पर बिलौआ के समीप पहुंचे थे। तभी बाइक सवार बंटी यादव नामक स्थानीय युवक का पीएसओ और मंत्री के ड्राइवर से विवाद हो गया। विवाद में बंटी यादव ने अपने 15 से 20 साथियों के साथ मिलकर ड्राइवर और मंत्री के पीएसओ की पिटाई कर दी। भीड़ ने पीएसओ की पिस्टल भी छीन ली. इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मंत्री जी ने खुद दर्ज कराई रिपोर्ट

मंत्री जी आगरा से ललितपुर की ओर जा रहे थे। झांसी हाईवे पर ट्रक पलटने के कारण जाम लगा हुआ था। मंत्रीजी की गाड़ी को रॉन्ग साइड निकालने के चक्कर में बाइक सवार बंटी यादव से पीएसओ और ड्राइवर का विवाद हो गया। घटना के बाद मंत्रीजी ने बिलौआ थाना पहुंचकर खुद ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मौके पर एसपी धर्मवीर सिंह डीआईजी और आईजी मौजूद रहे. मंत्री के पीएसओ की पिस्टल मिलने के बाद वे झांसी रवाना हो गए।

ग्वालियर पुलिस का वाहन भी था साथ

हमले के वक्त मंत्री के काफिले के साथ ग्वालियर पुलिस का फ़ॉलो वाहन भी था। बावजूद इसके बदमाशों ने यूपी के मंत्री पर हमला कर दिया। बदमाशों ने उनके पीएसओ की पिटाई तो की ही साथ ही मंत्री को भी मामले चोटें आईं हैं।

News of relief from heat wave : उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान
दिल्ली में केबिनेट मंत्री चिराग पासवान ने प्राइड ऑफ सेंट्रल इंडिया अवार्ड से दुर्ग के मनीष पारख को किया सम्मानित
IAS Posting : छत्तीसगढ़ में आईएएस के प्रभार में फेरबदल, कलेक्टर भी बदले
Raipur Breaking : रायपुर में मॉर्निंग वॉक के दौरान पूर्व विस अध्यक्ष से मोबाइल लूट
IAS Santosh Verma Controversy: ब्राह्मण समाज का विरोध तेज, विवादित बयान पर GAD ने थमाया कारण बताओ नोटिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IND Vs AFG 2nd T20I : वरुण बाहर, अब वैभव या संजू! दूसरे टी20 में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11
IND Vs AFG 2nd T20I : वरुण बाहर, अब वैभव या संजू! दूसरे टी20 में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला…

Pakistani Creams Alert India
Pakistani Creams Alert India : पाकिस्तानी क्रीम को लेकर भारत में बड़ा अलर्ट, दो प्रोडक्ट में तय सीमा से ज्यादा भारी धातु, इस्तेमाल से बचने की सलाह

भारत में बिक रही दो पाकिस्तानी कॉस्मेटिक क्रीम…

West Bengal By Election : नंदीग्राम में बीजेपी का बड़ा दांव, CM के पूर्व PA की मां को टिकट
West Bengal By Election : नंदीग्राम में बीजेपी का बड़ा दांव, CM के पूर्व PA की मां को टिकट

पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव (West Bengal By Election)…

Sakti Ambedkar Statue Damaged
Sakti Ambedkar Statue Damaged : सक्ती में अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने पर पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी हिरासत में

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के…

Elephant Calf Rescue
Elephant Calf Rescue : झुंड ने नहीं अपनाया तो हाथी शावक को भेजा गया रमकोला, 5 दिन तक वन विभाग ने की वापसी की कोशिश

धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो परिक्षेत्र में झुंड…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?