CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Massive fire at scrap warehouse in Raigarh : हीरो शोरूम तक पहुंची लपटें… नेशनल हाईवे पर मचा हड़कंप

Massive fire at scrap warehouse in Raigarh : हीरो शोरूम तक पहुंची लपटें… नेशनल हाईवे पर मचा हड़कंप

By Newsdesk Admin
23/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 23 मई। रायगढ़ जिले के छातामुड़ा बाईपास रोड स्थित एक कबाड़ी गोदाम में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की भयावहता इतनी ज्यादा थी कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। (Massive fire at scrap warehouse in Raigarh)

Contents
  • निगम की फायर ब्रिगेड भी पड़ी कम
  • नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम : Massive fire at scrap warehouse in Raigarh
  • हीरो शोरूम तक पहुंची आग, बाइकें हटाने की मशक्कत
  • लाखों का सामान जलकर खाक : Massive fire at scrap warehouse in Raigarh

आसपास के शोरूम और दुकानें कराई गईं खाली : Massive fire at scrap warehouse in Raigarh

बताया जा रहा है कि जिस कबाड़ी गोदाम में आग लगी, उसके ठीक बगल में हीरो मोटरसाइकिल का शोरूम स्थित है। आग लगातार फैलती देख प्रशासन ने एहतियातन आसपास के कई शोरूम और दुकानों को तुरंत खाली कराया। मौके पर मौजूद लोग भी अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन शुरुआती प्रयास नाकाम साबित हुए।

निगम की फायर ब्रिगेड भी पड़ी कम

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। हालांकि आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि निगम की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी कम पड़ गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए NTPC लारा और जिंदल स्टील एंड पावर से अतिरिक्त फायर ब्रिगेड टीमों को बुलाया गया।

नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम : Massive fire at scrap warehouse in Raigarh

रायगढ़-रायपुर मार्ग स्थित इस नेशनल हाईवे पर आग लगने के बाद भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। पुलिस बल तैनात कर लोगों को मौके से दूर किया जा रहा है ताकि राहत और बचाव कार्य में कोई बाधा न आए।

हीरो शोरूम तक पहुंची आग, बाइकें हटाने की मशक्कत

कबाड़ी गोदाम में लगी आग की लपटें बगल में स्थित हीरो होंडा शोरूम तक पहुंच गईं। खतरे को देखते हुए शोरूम के अंदर रखी नई बाइकों को तेजी से बाहर निकाला जा रहा है। आग बुझाने में जुटी टीम ने शोरूम खाली कराने के लिए अतिरिक्त मदद भी मांगी है।

लाखों का सामान जलकर खाक : Massive fire at scrap warehouse in Raigarh

अब तक कबाड़ी गोदाम में रखा लाखों रुपए का कबाड़ और अन्य सामान जलकर खाक हो चुका है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Big Breaking 🛑 साहब, वो दूसरे मर्दों से मिलती थी इसलिए पत्नी को काट दिया 🛑 हत्या कर पति पहुंचा थाना और पुलिस को सौंप दिया चाकू, तीन बच्चे हुए अनाथ
छत्तीसगढ़ में टीचर्स और स्कूलों का एडजस्टमेंट प्लान: पेरेंट्स समर्थन में, शिक्षक संघ और कांग्रेस ने जताई नाराजगी
Kiran Singh Deo Accident : सड़क हादसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष घायल
High Court Sharia Court Verdict : धार्मिक संस्था दे सकती है राय, कानूनी फैसला नहीं: हाईकोर्ट
Katghora Bypass Accident : कटघोरा बाइपास पर पेड़ से टकराया तेज रफ्तार 407 वाहन, टक्कर के बाद लगी आग; चालक ने कूदकर बचाई जान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CEC Act Recall Plea
CEC Act Recall Plea : CEC एक्ट पर SC के फैसले के खिलाफ रिकॉल अर्जी, CJI सूर्यकांत बोले- जांच करेंगे कुछ और विकल्प

CEC Act Recall Plea  : मौजूदा व्यवस्था में…

Messi Farewell Match
Messi Farewell Match : Messi की यादगार विदाई, हेलीकॉप्टर से लहराई जर्सी; 10वें मिनट में रुका मैच और हुई आतिशबाजी

Messi Farewell Match : मेसी की अर्जेंटीना के…

LT Line Electrocution Death
LT Line Electrocution Death: बिलासपुर में टूटकर गिरी LT लाइन से करंट लगने पर कोटवार की मौत, 5 दिन बाद खेत में मिला शव

LT Line Electrocution Death : , ग्रामीणों ने बिजली…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling : ग्राहक तलाश रहा आरोपी 1.140 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

कुम्हारी पुलिस ने गांजा बेचने की फिराक में…

Timber Smuggling
Timber Smuggling :  इमारती लकड़ी की अवैध तस्करी, माजदा वाहन सहित चालक पकड़ाया

सुपेला थानांतर्गत स्मृति नगर चौकी पुलिस ने सुबह…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?