CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fake Marriage Party Controversy : ‘फेक मैरिज पार्टी’ पर बवाल, ग्रामीणों के विरोध के बाद रिसोर्ट मैनेजर पर कार्रवाई

Fake Marriage Party Controversy : ‘फेक मैरिज पार्टी’ पर बवाल, ग्रामीणों के विरोध के बाद रिसोर्ट मैनेजर पर कार्रवाई

By Newsdesk Admin
27/05/2026
Share
Fake Marriage Party Controversy
Fake Marriage Party Controversy

सीजी भास्कर, 27 मई : दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा क्षेत्र स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित होने वाली ‘फेक मैरिज पार्टी’ (Fake Marriage Party Controversy ) को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। आयोजन की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोग नाराज होकर रिसोर्ट पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। विवाद बढ़ने के बाद रिसोर्ट प्रबंधन ने इवेंट को फिलहाल स्थगित करने की घोषणा कर दी है।

Contents
  • शादी जैसे संस्कार को मनोरंजन बनाने पर नाराजगी
  • पुलिस पहुंची, बिगड़ते हालात पर पाया काबू
  • मौसम का हवाला देकर इवेंट स्थगित

शादी जैसे संस्कार को मनोरंजन बनाने पर नाराजगी

जानकारी के मुताबिक धमधा रोड स्थित रिसोर्ट में 30 मई को ‘फेक मैरिज पार्टी’ (Fake Marriage Party Controversy ) थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया जाना था। इस आयोजन में शामिल होने वाले कपल्स के लिए दूल्हा-दुल्हन जैसा ड्रेस कोड तय किया गया था और एंट्री फीस भी रखी गई थी। जैसे ही इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली, उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया।

ग्रामीणों का कहना था कि विवाह भारतीय संस्कृति और सामाजिक परंपरा का पवित्र संस्कार है, उसे मनोरंजन और पार्टी थीम बनाना गलत संदेश देता है। लोगों ने आरोप लगाया कि इस तरह के आयोजन से धार्मिक और सामाजिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। विरोध के दौरान ग्रामीणों और रिसोर्ट प्रबंधन के बीच तीखी बहस भी हुई।

पुलिस पहुंची, बिगड़ते हालात पर पाया काबू

मामले की सूचना मिलते ही जेवरा सिरसा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर माहौल शांत कराया। प्रशासन का कहना है कि आयोजन को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन रही थी और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने रिसोर्ट मैनेजर ब्रह्म दत्त पांडे के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।

मौसम का हवाला देकर इवेंट स्थगित

विवाद बढ़ने के बाद रिसोर्ट प्रबंधन ने ‘फेक मैरिज पार्टी’ (Fake Marriage Party) इवेंट को फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया। प्रबंधन की ओर से जारी जानकारी में तेज गर्मी और मौसम को इसकी वजह बताया गया।

एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने कहा कि यदि किसी आयोजन से सामाजिक या धार्मिक विवाद की स्थिति बनने की आशंका होती है तो प्रशासन कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई करेगा। पुलिस की सतर्कता के चलते क्षेत्र में किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।

 

 

Bastar Maoist Surrender 2025 : हथियार छोड़ने वाले माओवादी नहीं, निर्दोषों की हत्या करने वाले ही असली गद्दार : विजय शर्मा
🔵 आनलाईन कारोबार के नाम पर किराये का फ्लैट ले चल रहा था सैक्स रैकेट 🛑 भिलाई के आधा दर्जन से ज्यादा लड़कों को एमपी पुलिस ने धरदबोचा 🛑 सैक्स रैकेट के साथ Online कारोबार भी जांच के दायरे में
35 साल से रायपुर में रह रहे थे अवैध बांग्लादेशी दंपती, BSF ने सीमा पार करते वक्त पकड़ा
Engineer Murder Suspicion Bilaspur : नाले में मिला इंजीनियर का शव, सूचना के बाद तीन घंटे तक नहीं पहुंची पुलिस
BMC Commissioner’s cycle inspection : वैशाली नगर में सफाई और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

WhatsApp Silence Unknown Callers feature : WhatsApp पर अनजान कॉल्स से छुटकारा

सीजी भास्कर, 27 मई । आजकल WhatsApp पर…

Heatwave Impact
Heatwave Impact : भीषण गर्मी से जंगलों में हड़कंप, मोर-पाम सिवेट समेत सैकड़ों चमगादड़ों की मौत

सीजी भास्कर, 27 मई : छत्तीसगढ़ में लगातार…

PCCF Appointment
PCCF Appointment : छत्तीसगढ़ वन महकमे में बड़ा बदलाव, अरूण पांडे बने नए वन बल प्रमुख

सीजी भास्कर, 27 मई : छत्तीसगढ़ सरकार ने…

Tragic accident in Raipur : पानी टैंकर ने 15 साल के बच्चे को कुचला, CCTV में कैद हुई मौत

सीजी भास्कर, 27 मई । राजधानी रायपुर के…

Bus Accident
Bus Accident : तेज रफ्तार यात्री बस ने सामने से मारी टक्कर, सड़क किनारे जुटी भीड़ के बीच चली गई बाइक सवार की जान

रिपोर्टर - विक्की कश्यप सीजी भास्कर, 27 मई।…

You Might Also Like

अपराधट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

दो का मर्डर कर बीमा क्लेम लिया, तीसरी की थी तैयारी…ऐसे पकड़ा गया कातिल?

12/05/2025
अपराधघटना दुर्घटनादेश-दुनियाराज्य

FB पर महिला खुलेआम बेच रही थी बॉडी पार्ट्स, बोली- “मुझे नहीं पता ये गैरकानूनी है”

14/04/2025
Tantra Fraud Case Balod
अपराधछत्तीसगढ़

Google Pay Fraud : गूगल पे एप का इस्तेमाल करते ही बुजुर्ग के साथ 18 लाख की ठगी

30/08/2025
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

सूरजपुर में दिल दहला देने वाली घटना : प्रधान आरक्षक की पत्नी और नाबालिग बेटी की हत्या, सड़क किनारे मिली दोनों की लाश, बदले के नीयत से हत्या का अनुमान, संदिग्ध हत्यारा फरार

14/10/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?