CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mahadev app case : हाईकोर्ट से राहत, फ्रीज शेयर बेचने की मिली अनुमति

Mahadev app case : हाईकोर्ट से राहत, फ्रीज शेयर बेचने की मिली अनुमति

By Newsdesk Admin
04/06/2026
Share

 बिलासपुर। हाईकोर्ट ने महादेव ऑनलाइन सट्टा एप और मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी कंपनियों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा फ्रीज किए गए करीब 423 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों और डीमैट खातों की वैल्यू सुरक्षित रखने के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। साथ ही कहा है कि शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव होता रहता है और यदि फ्रीज किए गए शेयरों की कीमत गिरती है तो इससे भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। (Mahadev app case)

जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की सिंगल बेंच ने अपने दिए गए फैसले में कंपनियों को यह छूट दी है कि वे फ्रीज किए गए शेयरों को बेचकर प्राप्त रकम को ईडी की निगरानी में सुरक्षित म्यूचुअल फंड या सरकारी सिक्योरिटीज में निवेश कर सकती है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पूरी राशि ईडी के नियंत्रण में ही रहेगी और कंपनियां उसे निकाल नहीं सकेंगी।

बता दें कि ईडी ने वर्ष 2022 में महादेव ऑनलाइन बुक सट्टा एप मामले (Mahadev app case) में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। जांच के दौरान एजेंसी को जानकारी मिली कि सट्टेबाजी से अर्जित कथित अवैध धन को कोलकाता के कारोबारी हरि शंकर टिबरेवाल और सूरज चोखानी के माध्यम से विभिन्न कंपनियों में निवेश किया गया।

ईडी के मुताबिक इस रकम का इस्तेमाल शेयर बाजार में निवेश के लिए किया गया था। इसके बाद 28 फरवरी 2024 को ईडी ने कार्रवाई करते हुए आठ कंपनियों के डीमैट और ट्रेडिंग खाते फ्रीज कर दिए थे। इन खातों में मौजूद शेयरों की कुल वैल्यू 29 फरवरी 2024 की स्थिति में करीब 423.60 करोड़ रुपये आंकी गई थी।

हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि पीएमएलए कानून के तहत संपत्ति को फ्रीज या अटैच करने का उद्देश्य उसे सुरक्षित रखना होता है। केवल कागजी तौर पर अधिकार बनाए रखना पर्याप्त नहीं है। यदि शेयर बाजार में गिरावट के कारण संपत्ति की कीमत कम हो जाती है तो फ्रीज करने का मूल उद्देश्य ही समाप्त हो जाएगा। (Mahadev app case) कोर्ट ने कहा कि भविष्य में यदि कंपनियां केस जीतती हैं या सरकार संपत्ति जब्त करती है, दोनों ही स्थितियों में संपत्ति की वास्तविक वैल्यू सुरक्षित रहना जरूरी है। अदालत ने यह भी माना कि ईडी कोई निवेश प्रबंधन एजेंसी नहीं है, लेकिन संपत्ति का मूल्य बचाने वैकल्पिक व्यवस्था की जा सकती है।

हॉस्पिटल के पांचवी मंजिल से कूदकर मरीज ने दे दी जान, माइग्रेन की समस्या से था परेशान
विक्रम यूनिवर्सिटी गर्ल्स हॉस्टल में पानी संकट : छात्राएं आधा किलोमीटर दूर से ला रहीं पानी, ABVP ने किया प्रदर्शन…
Paddy Procurement CG : प्रदेश में 5 और 6 फरवरी को विशेष धान खरीदी का फैसला
PNB Harassment Case : बैंक प्रताड़ना के आरोपों के बीच दंपती की त्रासदी, पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या की कोशिश
Power Revolution in Bastar : कभी जंगलों और पहाड़ों के लिए पहचान रखने वाला बस्तर आज बिजली की रोशनी से जगमगा रहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Railway Corridor Upgrade
Railway Corridor Upgrade : रेलवे को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात, 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर के फोर-लेनिंग को मंजूरी

Railway Corridor Upgrade : छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख…

India Russia Defence Talks
India Russia Defence Talks : BrahMos को और ताकतवर बनाने की तैयारी, PM मोदी-पुतिन की होगी अहम चर्चा

India Russia Defence Talks :सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री…

Ollie Robinson Test Wickets
Ollie Robinson Test Wickets : 100 टेस्ट विकेट लेकर ओली रॉबिन्सन का कमाल, बुमराह को भी छोड़ा पीछे

Ollie Robinson Test Wickets :इंग्लैंड के तेज गेंदबाज…

Apple iPhone 18 Launch
Apple iPhone 18 Launch : Apple का बड़ा लॉन्च इवेंट आज, फोल्डेबल iPhone Duo से iPhone 18 Pro तक पर टिकी नजरें

Apple iPhone 18 Launch :कुल मिलाकर, ‘Surprise and…

Bilaspur Snake Bite Death
Bilaspur Snake Bite Death : बिस्तर में छिपे सांप ने 10 साल के बच्चे को डंसा, इलाज के दौरान मौत

Bilaspur Snake Bite Death : बारिश के मौसम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?