CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NIA Special Court in Bastar : नक्सल मामलों की सुनवाई में आएगी तेजी

NIA Special Court in Bastar : नक्सल मामलों की सुनवाई में आएगी तेजी

By Newsdesk Admin
10/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 10 जून। बस्तर संभाग में नक्सल मामलों की सुनवाई को गति देने के लिए केंद्र सरकार ने जगदलपुर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत स्थापित कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, जगदलपुर स्थित नामित अपर सत्र न्यायालय को NIA विशेष न्यायालय के रूप में अधिसूचित किया गया है। जिसमें केवल NIA के जांच के मामलों की सुनवाई होगी। (NIA Special Court in Bastar)

Contents
  • लंबे समय से थी जरूरत : NIA Special Court in Bastar
  • स्थानीय स्तर पर होगी सुनवाई
  • न्यायिक प्रक्रिया होगी मजबूत : NIA Special Court in Bastar

गृह मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश और राज्य सरकार से परामर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है। विशेष अदालत का अधिकार क्षेत्र बस्तर संभाग के जिलों तक रहेगा। जिसमें दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, कोंडागांव और उत्तर बस्तर कांकेर सहित अन्य जिले शामिल हैं।

लंबे समय से थी जरूरत : NIA Special Court in Bastar

बस्तर क्षेत्र में नक्सल हिंसा से जुड़े कई बड़े और संवेदनशील मामले वर्षों से न्यायिक प्रक्रिया में लंबित हैं। इनमें झीरम घाटी हमला, दंतेवाड़ा में भीमा मंडावी की हत्या और नारायणपुर सहित अन्य जिलों में हुई कई राजनीतिक और नक्सली घटनाएं शामिल हैं। इन मामलों की गंभीरता को देखते हुए NIA ने विशेष अदालत की मांग की थी।

स्थानीय स्तर पर होगी सुनवाई

अब तक NIA से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए पक्षकारों और जांच एजेंसी को अन्य स्थानों पर निर्भर रहना पड़ता था। जगदलपुर में विशेष अदालत बनने से सुनवाई स्थानीय स्तर पर हो सकेगी, जिससे मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है। साथ ही गवाहों की पेशी, दस्तावेजों की उपलब्धता और न्यायिक प्रक्रिया को भी सुविधा मिलेगी।

न्यायिक प्रक्रिया होगी मजबूत : NIA Special Court in Bastar

विशेष अदालत के गठन को बस्तर में कानून-व्यवस्था और न्यायिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से जुड़े गंभीर मामलों की सुनवाई अब अधिक प्रभावी और त्वरित ढंग से हो सकेगी, जिससे लंबे समय से लंबित मामलों के जल्द निपटारे की संभावना बढ़ गई है।

 

Mahua Liquor : नया सवेरा अभियान में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने महुआ शराब के साथ दो लोगों को दबोचा
Ross Taylor Comeback : 41 साल की उम्र में संन्यास से लौटे रॉस टेलर
Dead Body Found in Janjgir: खेत में अर्धनग्न हालत में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका…
Campaign against child marriage : सूरजपुर में 4 महीने में 40 केस रोके गए
Bilaspur Development : बिलासपुर को 260 करोड़ की सौगात, CM साय करेंगे 49 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dongargarh Murder Case 
Dongargarh Murder Case : पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर भी हमला

Dongargarh Murder Case :घटना की सूचना मिलते ही…

Cyber Fraud Network
Cyber Fraud Network :1242 म्यूल अकाउंट का खुलासा; 122 गिरफ्तार, बैंक अफसर भी जांच के घेरे में

Cyber Fraud Network :पूरे मनी ट्रेल की जांच…

Kanker Girl Death
Kanker Girl Death : युवती की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव

Kanker Girl Death :मौत के कारणों का पता…

Bijapur Flood
Bijapur Flood : बाढ़ के बीच खुद मैदान में उतरे तहसीलदार, मलबा हटाकर खुलवाया रास्ता, राहत कार्य तेज

बीजापुर जिले में लगातार हुई भारी बारिश के…

Analog Paneer Ban
Analog Paneer Ban : खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, एनालॉग पनीर बेचने पर रोक

Analog Paneer Ban :स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल्द ही…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?