CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » TS Singh Deo Statement on Congress State President : बोले- प्रदेश अध्यक्ष पर फैसला हाईकमान करेगा, बजट पर भी साधा निशाना

TS Singh Deo Statement on Congress State President : बोले- प्रदेश अध्यक्ष पर फैसला हाईकमान करेगा, बजट पर भी साधा निशाना

By Newsdesk Admin
10/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 10 जून। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव मंगलवार को जांजगीर-चांपा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अकलतरा और जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्रों में पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने विधायक, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्षों और पूर्व जिला अध्यक्षों से संगठन और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। (TS Singh Deo Statement on Congress State President)

Contents
  • भाजपा की लोकप्रियता पर सिंहदेव का बयान : TS Singh Deo Statement on Congress State President
  • पार्टी के लिए काम करना स्वाभाविक

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की संभावनाओं पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि वर्तमान में संगठन चुनाव की कोई औपचारिक प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मीडिया में कई अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष का निर्णय कांग्रेस हाईकमान ही करता है।

राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए सिंहदेव ने कहा कि सरकार ने अपनी वास्तविक आय से अधिक का बजट पेश किया है, जिसका असर प्रदेश की मूलभूत सुविधाओं पर दिख रहा है। एक तरफ सरकार महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है।

भाजपा की लोकप्रियता पर सिंहदेव का बयान : TS Singh Deo Statement on Congress State President

टीएस सिंहदेव ने भाजपा की लोकप्रियता के आकलन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जनता वास्तविक परिस्थितियों को अच्छी तरह समझ रही है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक दल अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं का उपयोग संगठन को मजबूत करने के लिए करता है।

पार्टी के लिए काम करना स्वाभाविक

सिंहदेव ने कहा कि यदि किसी को लगता है कि कांग्रेस अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं का उपयोग कर रही है, तो इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है। किसी भी पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता अपनी विचारधारा और संगठन को मजबूत करने के लिए ही काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। इसलिए पार्टी के लिए समर्पित होकर काम करना राजनीति का सामान्य और आवश्यक हिस्सा है।

 

सोशल मीडिया की स्टार कोमल भाभी के साथ कार में कौन था… पार्किंग से कहां हुआ गायब?
शादी का दबाव बना तो प्रेमिका का गला घोंटकर की हत्या, पुलिस को दिया सांप काटने का झूठा बहाना
Chhattisgarh Economic Survey 2025-26: CM विष्णु देव साय का दावा—मजबूत किसान, सशक्त उद्योग और तेज़ी से बढ़ता सेवा क्षेत्र बने प्रदेश की पहचान
आधार और आयुष्मान कार्ड अपडेट करने भिलाई में आज से लगा शिविर
Bhilai Breaking : निगम कमिश्नर के प्रभार बाद भिलाई में अधिकारी का बड़ा “खेला” 🛑 विधायक को भी नहीं दी जानकारी, व्यवस्थापन पूर्व ही चलवा दिया बुलडोजर 🔵 MLA रिकेश का आज शाम CM हाउस बुलावा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Student Protest 
Bilaspur Student Protest : प्रधान के इस्तीफे के बाद भी आंदोलन जारी, NTA पर उठे सवाल

Bilaspur Student Protest :छात्र नेता सूरज साहू ने…

Korba Stabbing Case
Korba Stabbing Case : ऑटो चालक पर ताबड़तोड़ वार; CCTV फुटेज आया सामने

Korba Stabbing Case :

Bastar Brain Tumor Surgery
Bastar Brain Tumor Surgery : बस्तर में मेडिकल इतिहास रचा, पहली बार जटिल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी सफल

Bastar Brain Tumor Surgery :महिला के पति सतवंत…

Surajpur Murder Case
Surajpur Murder Case : युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान मौत

Surajpur Murder Case :अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला…

Education Minister Resignation
Education Minister Resignation : भूपेश का हमला, बोले- लड़ाई अभी बाकी

Education Minister Resignation :केंद्र सरकार ने सार्वजानिक परीक्षा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?