CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Flight Divert  : घने बादल और कम विजिबिलिटी के कारण रायपुर में नहीं उतर सकी फ्लाइट, नागपुर भेजा गया विमान

Raipur Flight Divert  : घने बादल और कम विजिबिलिटी के कारण रायपुर में नहीं उतर सकी फ्लाइट, नागपुर भेजा गया विमान

By Newsdesk Admin
12/06/2026
Share
Raipur Flight Divert 
Raipur Flight Divert 

सीजी भास्कर, 12 जून : राजधानी रायपुर में गुरुवार रात खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट (Raipur Flight Divert) निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी। सुरक्षा कारणों को देखते हुए विमान को नागपुर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया, जहां उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

दिल्ली से रायपुर आ रही थी फ्लाइट

जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट 6E-5138 गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे दिल्ली से रवाना हुई थी। विमान को रात 8:55 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। वहीं, मौसम सामान्य होने के बाद रात करीब 11:30 बजे यही फ्लाइट रायपुर पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया गया।

लैंडिंग से पहले विमान ने लगाए चक्कर

सूत्रों के मुताबिक रायपुर में तेज बारिश, घने बादल और कम विजिबिलिटी के कारण विमान को लैंडिंग क्लीयरेंस नहीं मिल सकी। पायलट ने कुछ समय तक रायपुर एयरस्पेस में मौसम सुधरने का इंतजार किया और विमान ने एयरपोर्ट के आसपास चक्कर भी लगाए। हालांकि, मौसम में सुधार नहीं होने पर यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट करने का निर्णय लिया गया।

कई दिग्गज नेता थे सवार

इस फ्लाइट में प्रदेश के कई प्रमुख राजनीतिक नेता सवार थे। इनमें उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह और भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास शामिल थे। फ्लाइट के नागपुर डायवर्ट होने के बाद कुछ समय तक यात्रियों को वहां इंतजार करना पड़ा। इसके बाद मौसम अनुकूल होने पर विमान ने दोबारा रायपुर के लिए उड़ान भरी।

सुरक्षा को देखते हुए लिया गया निर्णय

एविएशन विशेषज्ञों के अनुसार खराब मौसम, कम विजिबिलिटी और तेज बारिश की स्थिति में विमान को वैकल्पिक एयरपोर्ट भेजना एक सामान्य और सुरक्षा आधारित प्रक्रिया होती है। इससे किसी भी संभावित जोखिम से बचा जा सकता है। फिलहाल, सभी यात्री सुरक्षित रायपुर पहुंच चुके हैं और इस घटना के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई।

Mothers become the biggest hope for organ donation : पांच साल में 131 मांओं ने बच्चों को दिया नया जीवन
Breaking News : रायपुर पहुंची सिने अभिनेत्री भाग्यश्री 🟠 वैशाली नगर MLA रिकेश सेन से की मुलाकात 🟢 कल भिलाई “तिरंगा रैली” में होंगी शामिल 🟢 कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी भी आ रहे, देखिए विडियो
छत्तीसगढ़ में “मूलवासी बचाओ मंच” पर लगा प्रतिबंध, सीजी सरकार ने ‘गैरकानूनी’ किया घोषित
शिवनाथ एक्सप्रेस में 55 लाख की चोरी: राजनांदगांव से दुर्ग के बीच चलती ट्रेन में महिला का जेवर और कैश से भरा बैग गायब
Minor kidnapped in Raigarh : नाबालिग को 2 बार घर से भगाकर ले गया आरोपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?