CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Avi Manikpuri : एशिया कप में भारत को स्वर्ण दिलाने वाले अवि मानिकपुरी का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान

Avi Manikpuri : एशिया कप में भारत को स्वर्ण दिलाने वाले अवि मानिकपुरी का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान

By Newsdesk Admin
14/06/2026
Share
Avi Manikpuri
Avi Manikpuri

सीजी भास्कर, 14 जून : भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम के एशिया कप विजेता खिलाड़ी अवि मानिकपुरी (Avi Manikpuri)  ने रविवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने अवि मानिकपुरी को अंडर-18 एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण योगदान के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवि मानिकपुरी की उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता प्रदेश के हजारों युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने और बड़े सपने देखने की प्रेरणा देती है।

मुख्यमंत्री ने अवि मानिकपुरी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे इसी समर्पण और लगन के साथ आगे बढ़ते रहें तथा आने वाले वर्षों में भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं अवसर मिलने पर विश्व मंच पर अपनी अलग पहचान बनाने में सक्षम हैं और अवि इसका उत्कृष्ट उदाहरण हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश में खेल अधोसंरचना के विकास, प्रशिक्षण सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर निवासी अवि मानिकपुरी देश के उभरते हुए हॉकी खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने हाल ही में जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जिसमें अवि मानिकपुरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, महासचिव डॉ. मनीष श्रीवास्तव तथा अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंडर-18 एशिया कप में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद बिलासपुर के युवा हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। अवि की उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है।

जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप में भारतीय टीम के स्वर्णिम अभियान का हिस्सा रहे अवि मानिकपुरी को मुख्यमंत्री निवास में सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

बीजापुर मेला हत्या केस में बड़ा खुलासा: इंडियन आर्मी जवान की हत्या में नक्सली कमेटी सदस्य पर NIA की चार्जशीट..
भिलाई News : लघु उद्योग भारती सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के हित में काम करने वाला एक विशाल संगठन है : विष्णुदेव साय
Rajiv Bhavan Protest : राजीव भवन बवाल में 12 कांग्रेस नेताओं पर FIR, पथराव में 16 पुलिसकर्मी घायल
शैक्षिक कैलेंडर में बड़ा बदलाव: अब प्राइमरी बच्चों को भोजन के लिए करना होगा लंबा इंतजार, जानें नया समय
Dhamtari molestation case : ताबीज पहनाने के बहाने महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

DU Election 2026
DU Election 2026 :  दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में छत्तीसगढ़ के पीयूष ने मारी बाजी, 674 वोटों से दर्ज की जीत

पीयूष जायसवाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत…

Chhattisgarh Monsoon
Chhattisgarh Monsoon : छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर बढ़ाई रफ्तार, अब तक 996 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश, जानिए किस जिले में सबसे कम

छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून का असर कई…

Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस
Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस

बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को विकासखंड…

Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी
Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी

समग्र शिक्षा में काम करने वाले कर्मचारियों के…

Raipur Teacher Suspension Case : शराब केस में गिरफ्तारी के बाद शिक्षक निलंबित, 48 घंटे हिरासत बनी वजह
Raipur Teacher Suspension Case : शराब केस में गिरफ्तारी के बाद शिक्षक निलंबित, 48 घंटे हिरासत बनी वजह

शिक्षक निलंबन कार्रवाई (Raipur Teacher Suspension Case) 48…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?