CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Central government achievements exhibition : 12 वर्ष पूरे, जशपुर में लगी फोटो प्रदर्शनी

Central government achievements exhibition : 12 वर्ष पूरे, जशपुर में लगी फोटो प्रदर्शनी

By Newsdesk Admin
17/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 17 जून। जशपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। जनसंपर्क विभाग की ओर से आयोजित यह प्रदर्शनी 16 से 18 जून तक रणजीता स्टेडियम के सामने स्थित जुदेव चौक में लगाई गई है। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि पद्मश्री जागेश्वर यादव ने किया। (Central government achievements exhibition)

Contents
  • कृषि और ग्रामीण विकास की उपलब्धियां भी शामिल : Central government achievements exhibition
  • देश की बड़ी उपलब्धियों को दी गई जगह
  • रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की जानकारी : Central government achievements exhibition
  • देश आत्मनिर्भर और सशक्त बना- जागेश्वर यादव
  • गांव-गांव तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ
  • लोगों से प्रदर्शनी देखने की अपील : Central government achievements exhibition

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के दौरान हुए प्रमुख विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़े प्रयासों को आकर्षक तस्वीरों और सरल जानकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, डिजिटल इंडिया, लखपति दीदी योजना और विकसित भारत संकल्प अभियान जैसी योजनाओं को प्रमुखता से दर्शाया गया है।

कृषि और ग्रामीण विकास की उपलब्धियां भी शामिल : Central government achievements exhibition

कृषि क्षेत्र में हुए सुधार, ई-नाम प्लेटफॉर्म के जरिए कृषि विपणन को बढ़ावा और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों को चित्रों एवं आंकड़ों के माध्यम से समझाया गया है। प्रदर्शनी स्थल पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई है, जहां शासन की योजनाओं और विकास कार्यों पर आधारित वृत्तचित्र दिखाए जा रहे हैं। यह आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

देश की बड़ी उपलब्धियों को दी गई जगह

प्रदर्शनी में चिनाब रेलवे ब्रिज, अटल सेतु, राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के विस्तार, वंदे भारत ट्रेन, सेमीकंडक्टर निर्माण, डिजिटल क्रांति और विज्ञान-प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है।

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की जानकारी : Central government achievements exhibition

स्वदेशी रक्षा उत्पादन, रक्षा निर्यात में रिकॉर्ड वृद्धि और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत रक्षा क्षेत्र में हुए नवाचारों की जानकारी भी प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई जा रही है। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और हितग्राहियों की प्रेरक सफलता की कहानियों को भी शामिल किया गया है।

देश आत्मनिर्भर और सशक्त बना- जागेश्वर यादव

मुख्य अतिथि पद्मश्री जागेश्वर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व मंच पर एक मजबूत, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

गांव-गांव तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ

जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की नई धारा बह रही है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी लोगों को योजनाओं की जानकारी देने का प्रभावी माध्यम है।

लोगों से प्रदर्शनी देखने की अपील : Central government achievements exhibition

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों, महिला स्व-सहायता समूहों, युवाओं, किसानों और आम नागरिकों की अच्छी भागीदारी देखने को मिल रही है। जिला प्रशासन और जनसंपर्क विभाग ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन करने और शासन की योजनाओं व विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

शराब दुकान हटने पर मार्केट व मोहल्ले ने विधायक रिकेश का किया अभूतपूर्व स्वागत, लड्डुओं से तौला, कहा – “जो शराब दुकान के पक्षधर थे जल्द उनके नाम सार्वजनिक करूंगा, अब शराब दुकान यहां मत आने देना चाहे कुछ भी हो जाए”
Highway Cattle Accident : हाईवे से हटेंगे आवारा मवेशी, क्रैश बैरियर से गो-आश्रय तक होगा इंतजाम
Road Accident: ट्रक-पिकअप में आमने-सामने टक्कर, तीन मजदूरों की मौत, सात घायल
Guru Tegh Bahadur Jayanti 2025 : गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मिला पंजाब सरकार का आमंत्रण
CG Viral Video : वर्दी पर दाग, सड़क पर नशे में पड़ा आरक्षक; पुलिस अनुशासन पर खड़े हुए सवाल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Angad Chaudhary Murder Suspicion
Angad Chaudhary Murder Suspicion : सरगुजा में घर के अंदर खून से लथपथ मिला युवक का शव, सिर और गले पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

Angad Chaudhary Murder Suspicion : पुलिस परिजनों और…

Surajpur Women Police Station : सूरजपुर को मिली महिला थाना की सौगात, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया शुभारंभ

सूरजपुर जिले में महिला सुरक्षा को मजबूत करने…

Raigarh Cattle Smuggling Case
Raigarh Cattle Smuggling Case : रायगढ़ में 6 गौवंश के साथ तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा के बूचड़खाने ले जाने का आरोप

Raigarh Cattle Smuggling Case : लिस के अनुसार,…

Panchayat Secretary
Panchayat Secretary :  पंचायत सचिव से मारपीट व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

जामगांव (आर) में बैठक के दौरान सचिव पर…

Durg Traffic Police
Durg Traffic Police : सड़क हादसा मौतों में 27.5 फीसदी कमी, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की सख्ती का दिखा असर

सड़क दुर्घटनाओं और जनहानि पर अंकुश लगाने के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?