CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Seva Setu Kendra Chhattisgarh : एक ही स्थान पर मिलेंगी सैकड़ों शासकीय सुविधाएं, गांव-गांव तक पहुंचेगी डिजिटल सेवा व्यवस्था

Seva Setu Kendra Chhattisgarh : एक ही स्थान पर मिलेंगी सैकड़ों शासकीय सुविधाएं, गांव-गांव तक पहुंचेगी डिजिटल सेवा व्यवस्था

By Newsdesk Admin
21/06/2026
Share
Seva Setu Kendra Chhattisgarh
Seva Setu Kendra Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 21 जून : प्रदेश में नागरिक सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और डिजिटल रूप (Seva Setu Kendra Chhattisgarh) से सुलभ बनाने की दिशा में राज्य शासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रदेश में संचालित लोक सेवा केंद्रों का उन्नयन कर उन्हें अब सेवा-सेतु केंद्र नाम दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत नागरिकों को पहले की तुलना में कहीं अधिक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

Contents
  • सेवाओं का दायरा हुआ कई गुना विस्तृत
  • सभी केंद्रों में होगी एक समान पहचान
  • घर बैठे भी कर सकेंगे आवेदन

राज्य शासन का उद्देश्य आम नागरिकों को शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देते हुए अधिकतम सेवाएं डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराना है। पहले जहां लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से 73 सेवाएं प्रदान की जाती थीं, वहीं अब सेवा-सेतु केंद्रों के जरिए 442 सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सेवाओं का दायरा हुआ कई गुना विस्तृत

सेवा-सेतु केंद्रों के माध्यम से आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, भवन अनुज्ञा, नाम परिवर्तन संबंधी राजपत्र अधिसूचना सहित अनेक शासकीय सेवाओं के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इसके अलावा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से जुड़ी विभिन्न नागरिक सुविधाएं भी इन केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध होंगी।

नई व्यवस्था से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को समय, श्रम और संसाधनों की बचत होगी। साथ ही सेवाओं के निष्पादन में पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ेगी।

सभी केंद्रों में होगी एक समान पहचान

राज्य शासन ने सेवा-सेतु केंद्रों की एकरूप पहचान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सभी केंद्रों में एक समान नाम पट्टिका और सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे। अब सभी आधिकारिक दस्तावेजों, रसीदों और पोर्टल पर भी लोक सेवा केंद्र के स्थान पर सेवा-सेतु केंद्र नाम का उपयोग किया जाएगा।

सेवा-सेतु पोर्टल का संचालन करने वाले अधिकृत सेवा प्रदाताओं को अब सेवा-सेतु प्रबंधक के नाम से जाना जाएगा।

घर बैठे भी कर सकेंगे आवेदन

नागरिक सेवा-सेतु पोर्टल के माध्यम से स्वयं पंजीयन कर विभिन्न सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इससे लोगों को कार्यालयों में जाने की आवश्यकता कम होगी और सेवाएं अधिक तेज़ी से उपलब्ध हो सकेंगी।

राज्य शासन का मानना है कि सेवा-सेतु केंद्रों के माध्यम से प्रशासन और नागरिकों के बीच की दूरी कम होगी तथा सुशासन की अवधारणा को और मजबूती मिलेगी।

सुरेंद्र दुबे को अंतिम विदाई: कुमार विश्वास बोले- इनका जाना छत्तीसगढ़ की साहित्यिक दुनिया के लिए बड़ी क्षति..
उन्नत कृषि थीम पर मनी भक्त कर्मा माता जयंती, उपमुख्यमंत्री अरुण साव हुए मुख्य अतिथि
Revolutionary Rice Breeding : धान की ‘म्यूटेंट’ किस्में बदलेंगी छत्तीसगढ़ के किसानों की तकदीर
धमतरी में पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच भिड़ंत:महिलाएं भी झड़प में शामिल, लाठी-डंडों से हमला, 11 घायल,दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज
Chhattisgarh Cold Wave : मैनपाट में जमी ओस ने ली बर्फ की शक्ल, शीतलहर से कांपे लोग, बच्चों की सेहत पर बढ़ी चिंता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश
Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश

विधायक ने मामले को उपमुख्यमंत्री अरुण साव के…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : गोढ़ी में धूमधाम से मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

ग्राम पंचायत गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में 25…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सुहेला में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, 47 पाव देशी शराब और स्कूटी जब्त

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना…

NOC Dispute
NOC Dispute : अल्दा-देवरी में एनओसी विवाद पर फिर भड़का आक्रोश, बारिश के बीच ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम कार्यालय

कथित फर्जी अनापत्ति प्रमाणपत्र को लेकर ग्रामीणों का…

Mahanadi Water Level
Mahanadi Water Level : धमतरी में जलाशयों का जलस्तर बढ़ा, महानदी में छोड़ा जा रहा पानी, तटीय गांवों में अलर्ट

जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?