CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Google Maps New Update : Google Maps में अब हिंदी सपोर्ट के साथ मिलेगा बेहतर नेविगेशन

Google Maps New Update : Google Maps में अब हिंदी सपोर्ट के साथ मिलेगा बेहतर नेविगेशन

By Newsdesk Admin
08/08/2026
Share
Google Maps New Update
Google Maps New Update

सीजी भास्कर, 08 अगस्त। Google ने Maps के Ask Maps फीचर को पहले से ज्यादा उपयोगी बनाने के लिए कई नए अपडेट जारी किए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह पिछले एक दशक से ज्यादा समय में Google Maps में किए गए बड़े अपडेट्स में से एक है। Ask Maps को इस साल मार्च में Gemini की मदद से पेश किया गया था, जिसके बाद अब इसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। (Google Maps New Update)

Contents
  • अब हिंदी में पूछ सकेंगे सवाल : Google Maps New Update
  • Gmail से जुड़ेगा आपका ट्रैवल एक्सपीरियंस
  • पिछली बातचीत भी याद रखेगा Ask Maps : Google Maps New Update
  • भारत में मिलेगा बस, मेट्रो और ट्रेन का लाइव अपडेट
  • कुछ AI फीचर्स अभी अमेरिका तक सीमित : Google Maps New Update

यह भी पढ़ें : Google Maps Tips : एक सेटिंग जो समय को आपके हिसाब से चलाए, देर होने की टेंशन होगी खत्म

अब हिंदी में पूछ सकेंगे सवाल : Google Maps New Update

Ask Maps में हिंदी भाषा का सपोर्ट मिलने के बाद यूजर्स अब अंग्रेजी के बजाय हिंदी में सामान्य तरीके से सवाल पूछ सकेंगे। किसी जगह की जानकारी हासिल करनी हो, रास्ता जानना हो या घूमने और खाने की जगहों के सुझाव लेने हों, ये सभी जानकारी हिंदी में प्राप्त की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें : New avatar X app : Android यूजर्स के लिए तेज स्पीड और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ रोलआउट शुरू

Gmail से जुड़ेगा आपका ट्रैवल एक्सपीरियंस

Google ने Ask Maps में Personal Intelligence नाम का फीचर भी शामिल किया है। इसके जरिए यूजर अपने Gmail अकाउंट को Maps से कनेक्ट कर सकता है। कनेक्शन के बाद Maps यूजर की होटल बुकिंग, फ्लाइट डिटेल और रेस्टोरेंट रिजर्वेशन जैसी जानकारियों के आधार पर ज्यादा व्यक्तिगत सुझाव दे सकेगा।

मसलन, अगर आपकी फ्लाइट कुछ घंटों बाद है तो Ask Maps एयरपोर्ट के आसपास घूमने की जगहों का सुझाव दे सकता है। वहीं होटल की बुकिंग होने पर उसके आसपास मौजूद रेस्टोरेंट और घूमने की जगहों के बारे में जानकारी दी जा सकती है। हालांकि, Gmail कनेक्शन डिफॉल्ट रूप से बंद रहेगा और यूजर को इसे अपनी इच्छा से एक्टिवेट करना होगा।

यह भी पढ़ें :स्वदेशी नेविगेशन (Swadeshi Navigation Mappls India) का कमाल: अमेरिका छोड़ भारत लौटकर बनाया Google Maps को टक्कर देने वाला ऐप

Google Maps New Update
Google Maps New Update : Google Maps में अब हिंदी सपोर्ट के साथ मिलेगा बेहतर नेविगेशन

 

पिछली बातचीत भी याद रखेगा Ask Maps : Google Maps New Update

नए अपडेट में Conversation Memory फीचर भी शामिल किया गया है। अगर यूजर की हिस्ट्री सेटिंग चालू है, तो Ask Maps पिछली बातचीत को याद रख सकेगा। इसका फायदा खासतौर पर ट्रिप प्लानिंग के दौरान मिलेगा। पहले पूछी गई जगहों या मिले सुझावों पर यूजर बाद में दोबारा सवाल कर सकेगा, बिना पूरी जानकारी फिर से देने की जरूरत के।

यह भी पढ़ें : New avatar X app : Android यूजर्स के लिए तेज स्पीड और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ रोलआउट शुरू

भारत में मिलेगा बस, मेट्रो और ट्रेन का लाइव अपडेट

भारतीय यूजर्स के लिए पब्लिक ट्रांजिट से जुड़ा अपडेट काफी अहम है। अब Ask Maps के जरिए बस, मेट्रो और ट्रेन की रियल-टाइम जानकारी भी मिल सकेगी। इसमें लाइव शेड्यूल, देरी, रूट में बदलाव और कनेक्टिंग ट्रांसपोर्ट से जुड़ी जानकारी शामिल होगी। इससे यात्रियों को सफर की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें : Aadhaar Centre on Google Maps: अब एक क्लिक में मिलेंगे वेरिफाइड आधार सेंटर, फर्जी ठिकानों से राहत

कुछ AI फीचर्स अभी अमेरिका तक सीमित : Google Maps New Update

Google के मुताबिक, लाइव ट्रांजिट, Personal Intelligence और Conversation Memory जैसे फीचर्स उन जगहों पर रोलआउट किए जा रहे हैं जहां Ask Maps उपलब्ध है, जिसमें भारत भी शामिल है। हालांकि, खाना ऑर्डर करने, होटल खोजने और इवेंट से जुड़े सुझाव देने वाले कुछ नए AI फीचर्स फिलहाल केवल अमेरिका में उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें :Google AI in India : भारत में ही चलेगा Google का लेटेस्ट AI, डेटा और प्रोसेसिंग दोनों रहेंगी देश के अंदर

ख़बरें और भी हैं : Google Gemini AI Growth : AI की रेस में गूगल ने बदली चाल, जेमिनी की तेज उड़ान से ChatGPT की बादशाहत को चुनौती

Bilaspur Biogas Plant Inspection : गोबर गैस से बदलेगी गांवों की तस्वीर, कलेक्टर ने बायोगैस संयंत्र का किया निरीक्षण
WhatsApp big decision : 8 सितंबर 2026 से पुराने एंड्रॉयड फोन में नहीं चलेगा ऐप, तुरंत करें ये काम
गृहमंत्री अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी, डायल-112 के 400 हाईटेक वाहन रवाना
ChatGPT introduces new finance feature : अब बैंक अकाउंट और खर्चों पर रखेगा नजर
Satellite Phone : अब बिना मोबाइल नेटवर्क भी रहेगा संपर्क, जानिए किसके लिए लाया गया यह खास दूरसंचार उपकरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Waste Management
Waste Management : रायपुर में अब चार तरह से अलग करना होगा कचरा, नियम तोड़ा तो जुर्माना; घरों से संस्थानों तक बदलेगा सिस्टम

रायपुर में अब गीला और सूखा ही नहीं,…

Diesel Fraud
Diesel Fraud : सस्ता डीजल दिलाने का झांसा, 1353 लीटर भरवाकर ₹1.08 लाख ठगे; पैसे मिलते ही फोन बंद

रामानुजगंज में सस्ते दाम पर डीजल दिलाने के…

Ayushman Card
Ayushman Card : आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत, छत्तीसगढ़ के 100 से ज्यादा अस्पतालों में एक साथ जांच

छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड से जुड़े कथित फर्जी…

Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai : सीएम साय के बेटे का फेसबुक अकाउंट हैक होने का दावा, आपत्तिजनक पोस्ट के बाद पुलिस में शिकायत

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बेटे के…

Chhattisgarh Cabinet
Chhattisgarh Cabinet : छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं से लेकर पूर्व अग्निवीरों के आरक्षण तक कई निर्णय

रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?