CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Bilaspur Highway Sunroof Stunt : हाईवे पर लापरवाही से कार दौड़ाने वाला युवक पकड़ा गया

Raipur Bilaspur Highway Sunroof Stunt : हाईवे पर लापरवाही से कार दौड़ाने वाला युवक पकड़ा गया

By Newsdesk Admin
23/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 23 जून। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर चलती कार में खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में कार चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि, कार के सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट कर रही युवतियों को समझाइश देकर छोड़ दिया गया। (Raipur Bilaspur Highway Sunroof Stunt)

Contents
  • चलती कार में किया खतरनाक स्टंट : Raipur Bilaspur Highway Sunroof Stunt
  • वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने की कार्रवाई
  • युवतियों पर नहीं हुई कानूनी कार्रवाई : Raipur Bilaspur Highway Sunroof Stunt

चलती कार में किया खतरनाक स्टंट : Raipur Bilaspur Highway Sunroof Stunt

जानकारी के अनुसार, घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र स्थित रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे की है। शनिवार तड़के एक कार तेज रफ्तार में हाईवे पर दौड़ रही थी। इसी दौरान कार का चालक लापरवाही से वाहन को सड़क पर लहराते हुए चला रहा था, जबकि दो युवतियां सनरूफ से बाहर निकलकर मस्ती और स्टंट करती नजर आईं।

इस दौरान पीछे चल रहे किसी राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने की कार्रवाई

वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की पहचान की। आरोपी युवक की पहचान प्रशांत जायसवाल (21) के रूप में हुई, जो पुराना बस स्टैंड क्षेत्र का निवासी है।

पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि उसने वाहन चलाते समय यातायात नियमों का उल्लंघन किया। इसके बाद पुलिस ने कार जब्त कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

युवतियों पर नहीं हुई कानूनी कार्रवाई : Raipur Bilaspur Highway Sunroof Stunt

मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। कार के सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करने वाली युवतियों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस का कहना है कि उन्हें भविष्य में ऐसी हरकत न करने की चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे वाहन सवारों और अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Sukma Gambling Racket Bust 2026: होटल में चल रहा था अंतरराज्यीय जुआ, 22 आरोपी गिरफ्तार
एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के दौरान आईस्क्रीम वाले से मारपीट, वीडियो बना रहे युवक को भी पीटा; कांस्टेबल पर लगे आरोप…
The fraud of doubling money : Hedgexfund कंपनी के नाम पर लाखों की ठगी
एक महीने से फरार था रेपिस्ट, ट्रैफिक नियम तोड़ने में पकड़ाया; खुली पोल तो हैरान रह गई पुलिस
Elephant Attack Jashpur : हाथियों के बीच एक घंटे तक पेड़ पर लटका रहा ग्रामीण, अंधेरे में बची जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vaibhav Suryavanshi Team India Jersey
Vaibhav Suryavanshi Team India Jersey : टीम इंडिया की जर्सी पाकर भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, आयरलैंड दौरे से पहले खास पल

सीजी भास्कर, 23 जून : भारतीय क्रिकेट के…

Mahasamund Murder Mystery
Mahasamund Murder Mystery : रेत में दबी मिली युवती की लाश, आधा शव बाहर मिलने से हत्या की आशंका

सीजी भास्कर, 23 जून :  छत्तीसगढ़ के महासमुंद…

India vs Ireland T20 Series
India vs Ireland T20 Series : 72 घंटे में होगा सीरीज का फैसला, नए कप्तानों के साथ आमने-सामने भारत और आयरलैंड

सीजी भास्कर, 23 जून :  भारत और आयरलैंड…

Tilda Thana Gherao
Tilda Thana Gherao : भूपेश बघेल की अगुवाई में तिल्दा थाना घेराव, किसानों और ग्रामीणों के दबाव में दर्ज हुई FIR

सीजी भास्कर, 23 जून : अल्दा-देवरी क्षेत्र के…

Mission Jan Mitra
Mission Jan Mitra : बारूका ग्राम पंचायत में जनजागरूकता अभियान, नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा पर दिया संदेश

सीजी भास्कर, 23 जून : गरियाबंद पुलिस अधीक्षक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?