CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में स्टेटस मुताबिक फर्नीचर और 5 लाख कैश के लिए महिला को प्रताड़ित करने वाले ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भिलाई में स्टेटस मुताबिक फर्नीचर और 5 लाख कैश के लिए महिला को प्रताड़ित करने वाले ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

By Newsdesk Admin
15/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 15 दिसंबर। ससुराल में पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी और चाचा ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर मोहलाई की पीड़ित महिला ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। उसकी शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने कुल सात लोगों को आरोपी बनाते हुए 498(ए), 34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

महिला थाना पुलिस ने बताया कि राजेश्वरी साहू का विवाह 26 जून 2021 को ग्राम बघेरा निवासी मनीष कुमार साहू से हुआ था। शिकायत के अनुसार उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर प्रत्येक घरेलु सामान एवं सोने-चांदी के जेवर और नगद 60 हजार रूपये उपहार स्वरूप दिए थे। शादी के अगले दिन से ही ससुराल पक्ष नेहरू नगर के स्टेटस के अनुसार अत्याधुनिक फर्निचर की मांग करने लगा। महिला के पति, ससुर, सास, जेठ, जेठानी एवं देवर आधुनिक फर्निचर के लिए मानसिक प्रताड़ना देने लगे। इसके बाद नगद 5 लाख रूपये दहेज की जाने लगी। ससुराल के लोग वर्ष 2022 के जनवरी माह में नेहरू नगर ईस्ट शिफ्ट हो गये। महिला का आरोप है कि उसका जेठ शराबी है तथा छेड़खानी करने का प्रयास करने लगा, जेठानी अपने पति का सहयोग करती थी। सास महिला को सिक्स जेंडर कहती और खाना के साथ भभूत मिलाकर देने लगी। पति भी 5 लाख की डिमांड में परिवार वालों के ही साथ रहा। प्रताड़ना का महिला ने विरोध किया तो पति मारपीट करने पर आमादा हो गया। 13 मई 2024 को सभी ने एकमत होकर महिला को दहेज हेतु प्रताड़ित कर खाना देना बंद कर दिया। तब महिलि अपने निवास स्थान से ट्यूशन जाने का बहाना कर घर से निकल सीधे अपने माता-पिता के घर लौट आई। इसके बाद कई समझाइश बाद भी ससुराल पक्ष अपनी मांग पर अड़ा रहा तब महिला की शिकायत पर उसके पति मनीष साहू (35 वर्ष), ससुर मोतीलाल साहू (65 वर्ष), सास खेमेश्वरी साहू (60 वर्ष), जेठ एकानंद साहू (38 वर्ष), जेठानी इंद्राणी साहू (32 वर्ष), जेठ तोमेश साहू (36 वर्ष), डिल्लु साहू (चाचा ससूर) के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है।

Bastar Heavy Rain : बस्तर में बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; कई गांवों का संपर्क टूटा
दोनों हाथों में बंदूक, IT ऑफिस में ताबड़तोड़ फायरिंग, कर्मचारियों को बनाया ‘मुर्गा’…
बारिश-ओलावृष्टि का कहर: 50 एकड़ फसल चौपट, किसानों ने मांगी राहत
Organic Farming : नौकरी छोड़ खेती चुनी, अब जैविक चिन्नौर चावल से हर साल लाखों की कमाई कर रहे एमए पास युवा
Chhattisgarh Temple Crowd New Year : नए साल की सुबह आस्था से रोशन छत्तीसगढ़, प्रमुख मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BSP Scrap Theft
BSP Scrap Theft : बीएसपी में कॉपर स्क्रैप चोरी का प्रयास, 2 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई इस्पात संयंत्र में स्क्रैप चोरी की घटनाओं…

Surajpur Murder Case
Surajpur Murder Case : शराब के नशे में पिता से हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से कर दी हत्या; कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

सूरजपुर में पिता की हत्या के मामले में…

Raigarh Medical College
Raigarh Medical College : कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी कीमोथेरेपी, 50 करोड़ के कामों को मंजूरी

कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले…

Batwara 1947 X Review :  शुरुआत धीमी, सेकंड हाफ ने जीता दिल, सनी देओल की एक्टिंग की फैंस ने की तारीफ
Batwara 1947 X Review :  शुरुआत धीमी, सेकंड हाफ ने जीता दिल, सनी देओल की एक्टिंग की फैंस ने की तारीफ

सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947)…

Bemetara CHO Protest
Bemetara CHO Protest : CMHO को हटाने की मांग, 18 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय का घेराव

बेमेतरा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (Bemetara…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?