CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Indian Army Soldier Land Dispute : सरहद पर तैनात फौजी का छलका दर्द! सीमा पर देश सुरक्षित, पर घर जाने का रास्ता बंद

Indian Army Soldier Land Dispute : सरहद पर तैनात फौजी का छलका दर्द! सीमा पर देश सुरक्षित, पर घर जाने का रास्ता बंद

By Newsdesk Admin
03/07/2026
Share
Indian Army Soldier Land Dispute
Indian Army Soldier Land Dispute

सीजी भास्कर, 03 जुलाई : जो जवान देश की सीमाओं (Indian Army Soldier Land Dispute)  पर अपनी जान हथेली पर रखकर 140 करोड़ देशवासियों की सुरक्षा करता है, आज वही सैनिक अपने ही घर तक पहुंचने के लिए पिछले 5 सालों से सिस्टम और दबंगई के आगे बेबस है।” यह दर्दनाक और बेहद शर्मनाक हकीकत दुर्ग जिले के अहिवारा नगर पालिका क्षेत्र से सामने आई है, जिसने पूरे प्रशासनिक तंत्र की संवेदनहीनता को कटघरे में खड़ा कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में भारतीय सेना की 136 फील्ड रेजिमेंट में तैनात वीर जवान राममोहन यादव आज अपने हक के रास्ते के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।

40 साल पुराने रास्ते पर पड़ोसी ने ठोंका ताला

अहिवारा के वार्ड क्रमांक-7 निवासी सैनिक (Indian Army Soldier Land Dispute) राममोहन यादव का परिवार पिछले 40 वर्षों से इस मकान में सम्मानपूर्वक निवास कर रहा है। वर्षों से उनके घर आने-जाने का एक निर्धारित रास्ता पड़ोसी के मकान के कोने से होकर जाता था। सैनिक का आरोप है कि आसपास की कथित सरकारी भूमि की अवैध रूप से खरीद-बिक्री करने के बाद, उनके पड़ोसी ने दादागिरी दिखाते हुए वहां एक बड़ा गेट लगा दिया और सैनिक के परिवार का रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया। इतना ही नहीं, जब सैनिक सीमा पर देश की रक्षा कर रहा था, तब उसकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर उसके मकान के एक हिस्से को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

छुट्टी खत्म होते ही फौजी गया ड्यूटी पर

 पीड़ित जवान ने बताया कि जब इस अवैध निर्माण की शुरुआत हुई थी, तब उन्होंने देश सेवा की छुट्टी से समय निकालकर तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष और राजस्व अधिकारियों के चक्कर काटे थे। अधिकारियों ने उस वक्त मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। मजबूरन छुट्टी समाप्त होने पर देश सेवा के लिए राममोहन को राजौरी बॉर्डर पर लौटना पड़ा। जैसे ही जवान सीमा पर गया, पीछे से प्रशासन और दबंगों की साठगांठ से रास्ता पूरी तरह सील कर दिया गया। बाद में नगर पालिका ने अस्थायी रूप से पानी टंकी परिसर से रास्ता दिया, लेकिन बाद में उसे भी ‘संवेदनशील क्षेत्र’ का खोखला बहाना बनाकर बंद कर दिया गया।

CM और गृह मंत्री तक पहुंची गूंज

एक तरफ सरकारें सैनिकों (Indian Army Soldier Land Dispute) के सम्मान के बड़े-बड़े दावे करती हैं, वहीं दूसरी तरफ राममोहन यादव के मकान का वैध पट्टा होने और नियमित रूप से सभी सरकारी टैक्स जमा करने के बावजूद उनका परिवार पिछले 5 साल से अपने ही घर में कैद होने को मजबूर है। जवान जब भी छुट्टी पर घर आता है, उसे केवल आश्वासन का झुनझुना थमा दिया जाता है, जिससे वे गहरे मानसिक तनाव में हैं। थक-हारकर सैनिक ने दुर्ग कलेक्टर के ‘जनदर्शन’ में उपस्थित होकर इस पूरे लैंड सिंडिकेट और बंद रास्ते की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फौजी ने इस शिकायती आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री और नगर पालिका अध्यक्ष को भी भेजकर सीधे कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि बहरे और अंधे हो चुके इस सिस्टम की नींद कब खुलती है और देश के रक्षक को उसका हक कब मिलता है।

Rikesh Sen Rakhi Celebration  : 11 हजार से अधिक बहनों ने विधायक रिकेश सेन को बांधा रक्षा सूत्र
Tree Plantation Program Naradha : गौधाम में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, उत्कृष्ट जनसेवियों का हुआ सम्मान
दुर्ग में PGDCA स्टूडेंट की स्कूटी को बाईक चालक ठोकर मार हुआ फरार
कई ट्रक काट कर RS Steel कबाड़ में बदल देता था, बेटे प्रेम के बाद कोहका का ललित कबाड़ी भी गिरफ्तार, काटे गए 4 ट्रक सहित 20 लाख का कबाड़ जब्त
भिलाई के बार में शराबी का धक्का लगने से बौखला गया वेटर, पैग लगा रहे दो लोगों को हाथ मुक्का और गिलास फेंक कर मारा, पुलिस ने दर्ज की FIR
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?