CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » OBC Sports Admission : ओबीसी छात्रों के लिए खेल परिसर में प्रवेश का सुनहरा मौका, 6 जुलाई तक करें आवेदन

OBC Sports Admission : ओबीसी छात्रों के लिए खेल परिसर में प्रवेश का सुनहरा मौका, 6 जुलाई तक करें आवेदन

By Newsdesk Admin
03/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। रायपुर के गोगांव स्थित शासकीय बालक खेल परिसर में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू (OBC Sports Admission) हो गई है। खेल प्रतिभा रखने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा अवसर माना जा रहा है। इच्छुक छात्र निर्धारित तिथि तक निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

Contents
  • 6 जुलाई तक जमा होंगे आवेदन OBC Sports Admission
  • इन कक्षाओं के लिए होगा प्रवेश
  • यहां से मिलेगा आवेदन पत्र
  • 7 जुलाई को होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा
  • चयनित छात्रों को मिलेंगी ये सुविधाएं

खेल परिसर में चयनित विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल प्रशिक्षण और कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह शारीरिक दक्षता और पात्रता के आधार पर होगी।

6 जुलाई तक जमा होंगे आवेदन OBC Sports Admission

शासकीय बालक खेल परिसर, गोगांव में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केवल अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के छात्रों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 6 जुलाई शाम 4 बजे तक निशुल्क आवेदन जमा कर सकते हैं।

इन कक्षाओं के लिए होगा प्रवेश

प्रवेश कक्षा 6वीं, 7वीं और 8वीं में दिया जाएगा। इसके लिए न्यूनतम आयु क्रमशः 11 वर्ष, 12 वर्ष और 13 वर्ष निर्धारित की गई है। खेल प्रतिभा रखने वाले तथा अच्छे कद काठी वाले विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

यहां से मिलेगा आवेदन पत्र

आवेदन पत्र कार्यालयीन दिनों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, बाजार चौक, गोगांव स्थित खेल परिसर से प्राप्त किए जा सकते हैं।

7 जुलाई को होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा

अभ्यर्थियों का अंतिम चयन 7 जुलाई सुबह 9 बजे आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षण के आधार पर किया (OBC Sports Admission) जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाते की छायाप्रति, दो पासपोर्ट आकार के फोटो तथा स्पोर्ट्स किट, जिसमें टी शर्ट, निकर और जूते शामिल हों, साथ लेकर आना होगा।

चयनित छात्रों को मिलेंगी ये सुविधाएं

चयनित विद्यार्थियों को शासन की ओर से निःशुल्क आवास, भोजन, नाश्ता, गणवेश, ट्रैकसूट, जूते, मोजे, छात्रवृत्ति सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में 9424166328, 7987881912 और 8827380481 पर संपर्क किया जा सकता है।

CG Fireman Recruitment : उम्मीदवारों के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, 6 नवम्बर से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट
Bribery Case in Education Department : इलाज की राशि निकालने बीईओ के बाबू पर घूस मांगने का आरोप
NEET UG 2026 Re-Exam : री-एग्जाम को लेकर हाई अलर्ट, मुख्य सचिव ने कलेक्टर-SP को दिए सख्त निर्देश
भिलाई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन : “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस – ICAI और Beyond” ✅ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में हो रहे बदलावों पर प्रोफेसर राजीव ने डाला प्रकाश
CSVTU online exam form filling process begins : विश्वविद्यालय ने पोर्टल किया ओपन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Liquor Seizure
Liquor Seizure : लाल मैदान की झाड़ियों के पास चल रहा था शराब का खेल, पुलिस पहुंची तो 96 पाव के साथ दबोचा गया आरोपी

सुपेला के फरीद नगर इलाके में लाल मैदान…

Bhilai Waste Plant
Bhilai Waste Plant : निगम आयुक्त का निरीक्षण, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन प्लांट जल्द पूरा करने के निर्देश

नगर पालिक निगम भिलाई (Bhilai Waste Plant) की…

Drunk Driving
Drunk Driving : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, 11 चालकों पर ठोका गया 1.25 लाख रुपए का जुर्माना

Drunk Driving के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने सख्त…

Operation Baaz
Operation Baaz : ऑपरेशन बाज में शराब कोचियों पर फिर प्रहार, किराना दुकान के पास से 291 पाव शराब जब्त

Operation Baaz के तहत मुंगेली पुलिस ने अवैध…

Smart Meter Complaint
Smart Meter Complaint : स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिजली बिल पर कांग्रेस का अभियान, गांव-गांव पहुंचकर भरवाए जा रहे शिकायत फॉर्म

Smart Meter Complaint को लेकर क्षेत्र में कांग्रेस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?