CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Maharashtra Heavy Rain Red Alert : त्र्यंबकेश्वर मंदिर के कपाट बंद, मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद

Maharashtra Heavy Rain Red Alert : त्र्यंबकेश्वर मंदिर के कपाट बंद, मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद

By Newsdesk Admin
07/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 07 जुलाई। भारी बारिश की वजह से मुंबई, पुणे और नासिक समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में त्राहिमाम मचा है. कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है. वहीं, त्र्यंबकेश्वर मंदिर को भी बंद कर दिया गया है. नासिक जिले की पांच तहसीलों में भारतीय मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. त्र्यंबकेश्वर और इगतपुरी क्षेत्र में रात से ही मूसलाधार बारिश जारी है. मौसम विभाग ने त्र्यंबकेश्वर-नासिक क्षेत्र में बादल फटने जैसी अत्यधिक बारिश और करीब 300 मिलीमीटर तक वर्षा की संभावना जताई है. (Maharashtra Heavy Rain Red Alert)

Contents
  • त्र्यंबकेश्वर मंदिर के कपाट बंद : Maharashtra Heavy Rain Red Alert
  • मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश
  • त्र्यंबकेश्वर हाईवे पर तेज बहाव 
  • अलर्ट पर मुंबई : Maharashtra Heavy Rain Red Alert
  • जुहू बीच पर भीड़
  • समुद्र में सिक्के बटोरते लोग, जान जोखिम में : Maharashtra Heavy Rain Red Alert

त्र्यंबकेश्वर मंदिर के कपाट बंद : Maharashtra Heavy Rain Red Alert

भारी बारिश और रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए अगले आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया है. बारिश और खराब मौसम को देखते हुए 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक त्र्यंबकेश्वर महादेव मंदिर और नासिक का सप्तश्रृंगी माता मंदिर भी बंद रखा गया है. प्रशासन ने दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि त्र्यंबकेश्वर आने वाले वाहनों को नासिक और इगतपुरी में ही रोककर वापस भेजा गया.

मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्थानीय प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने और आवश्यक एहतियाती कदम तत्काल उठाने के निर्देश दिए हैं. इस बीच राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन रात में ही नासिक पहुंच गए. हालात की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने आधी रात को त्र्यंबकेश्वर के मेटघर किले का दौरा किया और वहां से 100 से अधिक नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

त्र्यंबकेश्वर हाईवे पर तेज बहाव 

लगातार बारिश के कारण नासिक-त्र्यंबकेश्वर हाईवे प्रभावित हो गया है. हाईवे पर पानी का बहाव तेज होने के चलते एक तरफ की लेन बैरिकेडिंग कर बंद कर दी गई है, जबकि दूसरी तरफ से धीमी गति से यातायात संचालित किया जा रहा है.

नासिक जिला प्रशासन, जिला परिषद और आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह मुस्तैद हैं. प्रशासन ने नागरिकों और श्रद्धालुओं से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा सुरक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

स्कूल-कॉलेज बंद

मौसम विभाग ने नासिक जिले की पांच तहसीलों में 300 मिलीमीटर से अधिक बारिश की आशंका जताई है. इसके बाद इन सभी तहसीलों के स्कूल और कॉलेज बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं. लोगों को केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है.

अलर्ट पर मुंबई : Maharashtra Heavy Rain Red Alert

मुंबई में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है और हवाओं की रफ्तार लगातार बढ़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार दिनभर रुक-रुक कर बारिश होगी, जबकि 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए मुंबई के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं. साथ ही सरकारी और अर्ध-सरकारी दफ्तरों को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. अधिकांश निजी संस्थान भी बंद हैं.

जुहू बीच पर भीड़

बारिश और समुद्र किनारे जाने पर रोक के बावजूद जुहू बीच पर सुबह से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे. यहां भोपाल और लखनऊ सहित विभिन्न शहरों से आए पर्यटक नजर आए. बातचीत में कई पर्यटकों ने कहा कि उन्हें किसी पुलिसकर्मी ने नहीं रोका, इसलिए वे समुद्र किनारे आ गए. वहीं समुद्र तट पर पुलिस की गश्त अपेक्षाकृत कम दिखाई दी.

समुद्र में सिक्के बटोरते लोग, जान जोखिम में : Maharashtra Heavy Rain Red Alert

जुहू समुद्र तट पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला. बड़ी संख्या में लोग जाल लगाकर समुद्र में सिक्के बटोरते नजर आए. पर्यटकों द्वारा समुद्र में फेंके गए सिक्के लहरों के साथ किनारे आ जाते हैं, जिन्हें ये लोग इकट्ठा करते हैं. कई बार इनमें चांदी के सिक्के भी होने की बात कही जाती है.

हालांकि समुद्र में करंट और भारी बारिश के अलर्ट के बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर यह काम कर रहे हैं. यह दृश्य वहां मौजूद पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और बड़ी संख्या में लोग इन्हें देखने के लिए समुद्र किनारे खड़े नजर आए.

भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट के बीच शाम 4:28 बजे के आसपास हाई टाइड के समय निचले इलाकों में जलभराव बढ़ सकता है. प्रशासन ने लोगों से समुद्र तटों और तटीय क्षेत्रों से दूर रहने तथा केवल आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है.

UP में 42 जिलों में बिजलीकर्मियों की हड़ताल की चेतावनी के बीच योगी सरकार बोली- ये गैरकानूनी
बाईक से नहीं घुमाया तो दोस्त हुआ आगबबूला, जमकर पीटा, बाईक भी तोड़ दी, मामला भिलाई का
PM Kisan : 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, गुवाहाटी से किसानों के खातों में 2000 रुपये ट्रांसफर करेंगे PM मोदी
अयोध्या में महिला श्रद्धालुओं से अभद्रता, बाथरूम में नहाते वक्त बना लिया वीडियो
Train Accident Averte : 66 वर्षीय किसान विक्रम सिंह की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, सैकड़ों यात्रियों की बची जान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CEC Act Recall Plea
CEC Act Recall Plea : CEC एक्ट पर SC के फैसले के खिलाफ रिकॉल अर्जी, CJI सूर्यकांत बोले- जांच करेंगे कुछ और विकल्प

CEC Act Recall Plea  : मौजूदा व्यवस्था में…

Messi Farewell Match
Messi Farewell Match : Messi की यादगार विदाई, हेलीकॉप्टर से लहराई जर्सी; 10वें मिनट में रुका मैच और हुई आतिशबाजी

Messi Farewell Match : मेसी की अर्जेंटीना के…

LT Line Electrocution Death
LT Line Electrocution Death: बिलासपुर में टूटकर गिरी LT लाइन से करंट लगने पर कोटवार की मौत, 5 दिन बाद खेत में मिला शव

LT Line Electrocution Death : , ग्रामीणों ने बिजली…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling : ग्राहक तलाश रहा आरोपी 1.140 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

कुम्हारी पुलिस ने गांजा बेचने की फिराक में…

Timber Smuggling
Timber Smuggling :  इमारती लकड़ी की अवैध तस्करी, माजदा वाहन सहित चालक पकड़ाया

सुपेला थानांतर्गत स्मृति नगर चौकी पुलिस ने सुबह…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?