CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gambling Raid : जुआ फड़ पर छापा, 10 आरोपी गिरफ्तार; 44 हजार नकद और 9 मोबाइल जब्त

Gambling Raid : जुआ फड़ पर छापा, 10 आरोपी गिरफ्तार; 44 हजार नकद और 9 मोबाइल जब्त

By Newsdesk Admin
07/07/2026
Share
Gambling Raid
Gambling Raid

सीजी भास्कर, 07 जुलाई : दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुआ (Gambling Raid) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टील नगर कैम्प-1 स्थित एक जुआ फड़ पर छापा मारकर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश, 44 हजार 100 रुपये नकद और 9 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Contents
  • मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
  • 10 आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए
  • जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि स्टील नगर कैम्प-1 स्थित ए. सरस्वती के मकान के पास, सत्य साईं होटल के समीप चंद्रकला उर्फ बुच्ची और कृष्णा देवी द्वारा रुपये-पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही वैशाली नगर थाना पुलिस ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छापेमार कार्रवाई की।

10 आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए

रेड के दौरान पुलिस ने 10 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस को देखकर कुछ आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने तत्काल घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान जुआ फड़ से 52 पत्ती ताश, 44 हजार 100 रुपये नकद और 9 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ वैशाली नगर थाना में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 4 एवं 5 के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की विवेचना जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध रूप से हार-जीत का दांव लगाकर आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से जुआ खेल रहे थे। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Bareilly Accident : आवारा कुत्ते को बचाने में हाईवे पर पलटी कार, बैंक डिप्टी मैनेजर और मां की मौत
NSS ETI Training Program : सरकारी खजाने के ‘गुरु’ ने सिखाए PFMS के दांव-पेंच
भिलाई का जिम संचालक और उसका दोस्त महादेव सट्टा ऐप मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की गिरफ्त में 🛑 16 घंटे से पूछताछ जारी 🛑 जल्द और हो सकती हैं गिरफ्तारियां 🛑 ACB और EOW टीम फरीद नगर सद्दाम के घर भी गई
Doctor Harassment : प्रशिक्षु ने सीनियर डाक्टर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती को लेकर आया Update, देखिए सूची कब होगी शारीरिक नाप जोख और दक्षता परीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Teacher Protest
Chhattisgarh Teachers Protest : 22 अगस्त को शिक्षकों का प्रदर्शन, सेवा और पदोन्नति सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल

Chhattisgarh Teachers Protest : आंदोलन के दौरान शिक्षक…

Jagdalpur Court Verdict
Jagdalpur Court Verdict : भाभी की हत्या में देवर को उम्रकैद, भाई पर हमले के मामले में 7 साल की सजा

Jagdalpur Court Verdict :साक्ष्यों के आधार पर सत्र…

Durg Kotwali TI Case
Durg Kotwali TI Case : TI समेत 8 के खिलाफ परिवाद, कोर्ट के आदेश पर SSP करेंगे जांच

Durg Kotwali TI Case : परिवाद के मुताबिक,…

Raipur Theft Case
Raipur Theft Case : चोरी की वारदात का 8 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Raipur Theft Case :पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार…

CBI Bank Fraud Case : फर्जी स्टॉक के सहारे 25 करोड़ का लोन, बैंक फ्रॉड में CBI ने दर्ज की FIR

CBI Bank Fraud Case : मामले में बैंक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?