CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Single Use Plastic Ban : हाईकोर्ट सख्त, अब खुद करेगा मॉनिटरिंग

Chhattisgarh Single Use Plastic Ban : हाईकोर्ट सख्त, अब खुद करेगा मॉनिटरिंग

By Newsdesk Admin
10/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन के इस्तेमाल पर हाईकोर्ट निगरानी रखेगा। मुख्य सचिव ने कोर्ट में शपथ पत्र पेश कर बताया कि मई और जून 2026 के दौरान पूरे प्रदेश में व्यापक स्वच्छता, जागरूकता और प्लास्टिक जब्ती अभियान चलाए गए। (Chhattisgarh Single Use Plastic Ban)

Contents
  • पर्यावरण संरक्षण मंडल पर उदासीनता का आरोप : Chhattisgarh Single Use Plastic Ban
  • मुख्य सचिव बोले- नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई
  • नदियों के घाट और बाजारों में चला सफाई अभियान
  • रायपुर में चला तीन दिवसीय अभियान : Chhattisgarh Single Use Plastic Ban
  • हाईकोर्ट बोला- प्रयास संतोषजनक पर मॉनिटरिंग जारी रहेगी

बिलासपुर में 386 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया, जबकि रायपुर में 7.26 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। हाईकोर्ट ने इन प्रयासों को संतोषजनक बताया, लेकिन स्पष्ट किया कि मामले की मॉनिटरिंग जारी रहेगी। अगली सुनवाई 24 अगस्त को होगी।

रायपुर निवासी नितिन सिंघवी ने इस मामले में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। याचिका में बताया गया कि राज्य सरकार ने प्लास्टिक कैरी बैग, डिस्पोजेबल कप, प्लेट, गिलास, चम्मच, स्ट्रॉ, थर्माकोल की सजावटी सामग्री, 200 मिलीलीटर से कम क्षमता वाली पीईटी बोतलों और विज्ञापन में इस्तेमाल होने वाले फ्लेक्स-बैनर पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है।

हालांकि, दवाइयों की पैकेजिंग और 50 माइक्रोन से अधिक मोटाई वाले दूध के पैकेट जैसी आवश्यक वस्तुओं को नियमों के तहत छूट दी गई है।

पर्यावरण संरक्षण मंडल पर उदासीनता का आरोप : Chhattisgarh Single Use Plastic Ban

याचिका में कहा गया कि नियमों के प्रभावी पालन के लिए आवास और पर्यावरण विभाग ने नवंबर 2025 में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल को उच्च स्तरीय समिति का प्रारूप तैयार करने का निर्देश दिया था, लेकिन मंडल ने अब तक शासन को कोई ठोस प्रस्ताव नहीं भेजा।

मुख्य सचिव बोले- नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई

मुख्य सचिव ने शपथ पत्र में बताया कि पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रायपुर में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के निर्माता और उपयोगकर्ताओं पर 7,26,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

एक प्लास्टिक उत्पादक के खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज किया गया है। वहीं, बिलासपुर, बोदरी और तखतपुर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 386 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया और 93,100 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

नदियों के घाट और बाजारों में चला सफाई अभियान

हाईकोर्ट के 13 मई 2026 के निर्देश के बाद राज्यभर में सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और जलाशयों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया गया। बिलासपुर में अरपा नदी के घाट, मंगल भवन, रविदास चौक, जतिया तालाब, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बुधवारी बाजार सहित कई स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया।

नगर निगम, जिला पंचायत और छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के संयुक्त अभियान में करीब 9,016 लोगों ने श्रमदान किया। रिवर व्यू रोड, नूतन चौक, गोल बाजार और हैप्पी स्ट्रीट में नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैलियां आयोजित की गईं, जिनमें 8,836 लोगों ने भाग लिया। लोगों को कचरे के पृथक्करण के लिए चार रंगों वाले डस्टबिन भी बांटे किए गए।

रायपुर में चला तीन दिवसीय अभियान : Chhattisgarh Single Use Plastic Ban

रायपुर के शास्त्री नगर मार्केट, शंकर नगर, भाटागांव और हीरापुर में 16 से 18 जून तक तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को जूट और कपड़े के थैले तथा इको-फ्रेंडली पेंसिल वितरित की गईं। अभियान का प्रचार आकाशवाणी, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से भी किया गया।

हाईकोर्ट बोला- प्रयास संतोषजनक पर मॉनिटरिंग जारी रहेगी

मुख्य सचिव के शपथ पत्र का अवलोकन करने के बाद हाईकोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रतिबंधित पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता और कार्रवाई के लिए ठोस प्रयास किए हैं। हालांकि, पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर इस मामले की न्यायालयीय मॉनिटरिंग आगे भी जारी रहेगी।

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में थमेगा आंधी-तूफान का दौर, गर्मी दिखाएगी कड़े तेवर, 3-4 डिग्री बढ़ेगा पारा; जानें अपने शहर के मौसम का हाल
वेदांता प्लांट हादसा, 20 मजदूरों की मौत, 36 घायल
Bastar Ki Anokhi Vivah Parampara: छत्तीसगढ़ के जनजातियों की प्रचलित विवाह पद्धति, जानिए जनजातीय विवाह में घोटुल की भूमिका
Jagdalpur Railway Station Upgrade : वंदे भारत के अनुरूप बदलेगा जगदलपुर स्टेशन, आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी तस्वीर
चौंकाने वाली घटना : 9 महीने की बच्ची ने जहरीले सांप को चबाया, नाग की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sugar Import New Rule :  चीनी आयात के नियम बदले, 2 महीने में बिक्री जरूरी
Sugar Import New Rule :  चीनी आयात के नियम बदले, 2 महीने में बिक्री जरूरी

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : देश में चीनी…

Mahtari Vandan Yojana : आज 67 लाख महिलाओं को 631 करोड़, 31वीं किस्त का तोहफा
Mahtari Vandan Yojana : आज 67 लाख महिलाओं को 631 करोड़, 31वीं किस्त का तोहफा

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आज बड़ा दिन…

Heavy Rain Alert : कोरबा में 15 घंटे टापू पर फंसे 3 दोस्त, पुलिस ने बचाया; 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट
Heavy Rain Alert : कोरबा में 15 घंटे टापू पर फंसे 3 दोस्त, पुलिस ने बचाया; 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Chakradhar Samaroh 2026 : रायगढ़ में 10 दिन सजेगा कला-संस्कृति का मंच, 42 प्रस्तुतियां होंगी
Chakradhar Samaroh 2026 : रायगढ़ में 10 दिन सजेगा कला-संस्कृति का मंच, 42 प्रस्तुतियां होंगी

रायगढ़ में चक्रधर समारोह (Chakradhar Samaroh 2026) का…

Social Media Reach : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में डिजिटल पकड़ का अंतर, भूपेश बघेल सबसे आगे
Social Media Reach : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में डिजिटल पकड़ का अंतर, भूपेश बघेल सबसे आगे

राजनीति का मैदान अब सिर्फ रैलियों और सभाओं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?