CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » WhatsApp Trading Group Scam : युवक से 20 लाख की साइबर ठगी, मुनाफे का लालच देकर कराया निवेश

WhatsApp Trading Group Scam : युवक से 20 लाख की साइबर ठगी, मुनाफे का लालच देकर कराया निवेश

By Newsdesk Admin
12/07/2026
Share
Cyber Fraud Case
Cyber Fraud Case

सीजी भास्कर​, 12 जुलाई। राजधानी रायपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 20 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवती ने पहले पीड़ित को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर निवेश का झांसा दिया। शुरुआती निवेश पर मुनाफा दिखाकर उसका विश्वास जीता गया और बाद में बड़ी रकम अलग-अलग किश्तों में निवेश करवा ली। जब पीड़ित ने अपनी जमा राशि और मुनाफा वापस मांगा तो आरोपी ने संपर्क तोड़ लिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (WhatsApp Trading Group Scam)

Contents
  • लाभ दिखाकर लोगों का जीता जाता भरोसा
  • खमतराई थाने में शिकायत दर्ज : WhatsApp Trading Group Scam

WhatsApp Trading Group Scam

पुलिस के अनुसार खमतराई थाना क्षेत्र निवासी विशाल गोयल ने शिकायत में बताया कि 13 फरवरी 2026 को अनिका शर्मा नाम की युवती ने उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से एक लिंक भेजा। लिंक के जरिए उन्हें एक ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़ा गया, जहां 30 दिनों में निवेश की रकम दोगुनी करने का दावा किया जा रहा था।

लाभ दिखाकर लोगों का जीता जाता भरोसा

शिकायत के मुताबिक ग्रुप (WhatsApp Trading Group Scam) में लगातार मुनाफे के स्क्रीनशॉट और निवेश से होने वाले लाभ दिखाकर लोगों का भरोसा जीता जाता था। शुरुआत में कम राशि निवेश कराकर उस पर लाभ दिखाया गया, जिसके बाद अधिक मुनाफे का लालच देकर बड़ी रकम लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

पीड़ित ने झांसे में आकर पांच अलग-अलग किश्तों में कुल 20 लाख रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद जब उन्होंने अपनी राशि वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगी और अंततः उसका मोबाइल फोन बंद हो गया।

खमतराई थाने में शिकायत दर्ज : WhatsApp Trading Group Scam

अपने साथ ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने खमतराई थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धोखाधड़ी के प्रकरण में मामला दर्ज कर बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल लेनदेन की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान और नेटवर्क का पता लगाने के लिए साइबर साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुप या अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले निवेश संबंधी प्रस्तावों पर बिना सत्यापन भरोसा न करें। कम समय में अधिक मुनाफा या रकम दोगुनी करने का दावा करने वाले ऑफर अक्सर साइबर ठगी का हिस्सा होते हैं।

राजमहल या रणभूमि? छत्तीसगढ़ के शाही परिसर बना पारिवारिक युद्ध का मैदान
दोस्त की पत्नी संग मनाली ट्रिप पर गया कारोबारी, लौटते ही पति ने बरसाईं गोलियां
Holi Date 2025: दुर्ग में शांति व्यवस्था पर कड़ा पहरा, बिना अनुमति जुलूस-डीजे पर सख्त रोक
Devhill Nature Resort : ईको टूरिज्म के साथ खेती का संगम: कोदो, विष्णुभोग और दुबराज से सजेगा देवहिल का जायका
Bihan Products Market Response : बाजार ने दी मेहनत को पहचान, बिहान महिला समूहों के उत्पादों पर उमड़ा खरीदारों का भरोसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat
Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, सुबह 9:48 बजे तक पूर्णिमा तिथि

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : ज्योतिष रितेश…

Food Sample Testing Report
Food Sample Testing Report : रायगढ़ में त्योहार के बाद आएगी खाद्य सैंपल की जांच रिपोर्ट, 30 सैंपल भेजे गए

Food Sample Testing Report  : रिपोर्ट आने के बाद…

Digvijay Stadium Rajnandgaon
Digvijay Stadium Rajnandgaon : स्टेडियम पर करोड़ों खर्च, फिर भी बदहाली; कांग्रेस ने मांगा भौतिक सत्यापन

Digvijay Stadium Rajnandgaon : मैदान पर पहले ही…

Goh Hunting Case
Goh Hunting Case : दंतेवाड़ा में गोह का शिकार कर वीडियो बनाया, 3 युवक गिरफ्तार

Goh Hunting Case : घटना का वीडियो बनाकर…

Bhojraj Nag Lemon Rain Statement
Bhojraj Nag Lemon Rain Statement : ‘नींबू काटते ही रुक गई बारिश’, BJP सांसद के बयान पर सियासी घमासान

Bhojraj Nag Lemon Rain Statement : भाजपा सांसद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?