सीजी भास्कर, 18 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती कार पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। इसमें गरबा ड्रेस पहनी तीन युवतियां नजर आ रही हैं। एक युवती कार के बोनट पर लेटी हुई है, जबकि दो अन्य दोनों तरफ के दरवाजों पर लटककर डांस करती दिख रही हैं। यह मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र के रविशंकर नगर का है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। संबंधित युवतियों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। (Korba Car Stunt Viral Reel)
यह भी पढ़ें :Khuntaghat Dam Viral Video : खतरनाक रीलबाजी, पुलिस ने लगाई फटकार: कान पकड़वाकर कराई उठक-बैठक
सोशल मीडिया पर कैप्शन के साथ अपलोड किया वीडियो : Korba Car Stunt Viral Reel
वीडियो में काले रंग की कार सड़क पर चलती दिखाई दे रही है। युवतियों ने ‘जस्ट चील चील चील’ गाने पर स्टंट करते हुए रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया। पोस्ट के साथ लिखा गया, “फ्रीडम उसी को मिलती है, जो घर में गाली खाने का जिगरा रखता हो।” वीडियो में कार का नंबर CG 12 BV 6007 दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें :Raipur Car Stunt Viral Video : रील के लिए तेज रफ्तार कार पर स्टंट

कार मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने वीडियो के आधार पर वाहन की पहचान कर उसके मालिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला (Korba Car Stunt Viral Reel) दर्ज किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के मुताबिक, चलती कार के बोनट और दोनों दरवाजों पर युवतियों का इस तरह बैठना लोगों की जान को जोखिम में डालने वाला कृत्य है। मामले में संबंधित युवतियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Highway Stunt Risk: फेयरवेल के नाम पर हाईवे बना स्टंट जोन, छात्रों के खतरनाक वीडियो वायरल
पुलिस ने युवाओं से की अपील : Korba Car Stunt Viral Reel
पुलिस ने लोगों से सड़क पर खतरनाक स्टंट करने से बचने की अपील की है। ऐसी लापरवाही से स्टंट करने वालों के साथ-साथ दूसरे राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। त्योहारों के दौरान सड़कों पर आवाजाही बढ़ने से इस तरह की घटनाएं बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन कर लोगों की सुरक्षा खतरे में डालने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ख़बरें और भी हैं :Car Stunt Reel Action Rajnandgaon : रील के चक्कर में सड़क बनी स्टंट ट्रैक, पुलिस ने 5 कारें की जब्त


