CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Water Tank Stunt Video : 70 फीट ऊंची पानी की टंकी पर जानलेवा स्टंट, VIDEO वायरल

Water Tank Stunt Video : 70 फीट ऊंची पानी की टंकी पर जानलेवा स्टंट, VIDEO वायरल

By Newsdesk Admin
01/08/2026
Share
Water Tank Stunt Video : 70 फीट ऊंची पानी की टंकी पर जानलेवा स्टंट, VIDEO वायरल
Water Tank Stunt Video : 70 फीट ऊंची पानी की टंकी पर जानलेवा स्टंट, VIDEO वायरल

सीजी भास्कर, 1 अगस्त : भिलाई के जोन-2 स्थित वार्ड-26 के आजाद चौक में बनी नई पानी की टंकी पर बच्चों और युवाओं के खतरनाक स्टंट का वीडियो सामने आया है। करीब 70 फीट ऊंची पानी की टंकी (Water Tank Stunt Video) पर चढ़कर बच्चे सेल्फी, फोटोशूट और स्टंट करते नजर आए। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए किसी बड़े हादसे की आशंका जताई है।

Contents
  • 70 फीट ऊंचाई पर खतरनाक स्टंट का VIDEO वायरल
  • गार्ड की मौजूदगी के बावजूद नहीं रुक रही लापरवाही
  • नगर निगम से सुरक्षा बढ़ाने की मांग
  • हादसे से पहले सख्ती की मांग

यह भी पढ़ें : Union Bank Burglary Case : हरियाणा से गिरफ्तार हुए यूनियन बैंक सेंधमारी के दो आरोपी

70 फीट ऊंचाई पर खतरनाक स्टंट का VIDEO वायरल

वायरल वीडियो में कुछ बच्चे टंकी के सबसे ऊपरी हिस्से तक चढ़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वे फोटो खिंचवाते और मस्ती करते नजर आते हैं। वीडियो में एक बच्चा टंकी के किनारे बैठकर दोनों पैर बाहर की ओर लटकाता भी दिखाई देता है, जिसे देखकर लोगों की सांसें थम गईं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बच्चे का संतुलन जरा भी बिगड़ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि मोहल्ले के कई बच्चे और युवक रोजाना पानी की टंकी (Water Tank Stunt Video) पर चढ़कर रील और वीडियो बनाते हैं।

यह भी पढ़ें : Fertilizer Black Marketing : खाद की कालाबाजारी में 68 हजार बोरी जब्त; 11 आरोपी गिरफ्तार

गार्ड की मौजूदगी के बावजूद नहीं रुक रही लापरवाही

स्थानीय नागरिकों के अनुसार टंकी की सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात किया गया है, लेकिन इसके बावजूद बच्चे और युवक किसी न किसी तरीके से ऊपर पहुंच जाते हैं। गार्ड द्वारा कई बार समझाने के बाद भी वे उसकी बात को नजरअंदाज कर देते हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं बरती गई तो भविष्य में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें : Kulgam Terror Attack : कुलगाम में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या

नगर निगम से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

जानकारी के अनुसार, भिलाई नगर निगम ने रामनगर क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए करीब 2000 किलोलीटर क्षमता की इस पानी की टंकी का निर्माण कराया है। निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन अभी इसकी टेस्टिंग जारी है और जलापूर्ति शुरू नहीं हुई है।

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि टंकी तक जाने वाले रास्ते को पूरी तरह बंद किया जाए, अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाए और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी जान जोखिम में डालकर ऊपर न चढ़ सके।

यह भी पढ़ें : School Headmaster Misconduct : बच्चों के सामने हेडमास्टर की शर्मनाक हरकत, छात्राओं से अश्लील व्यवहार का आरोप

हादसे से पहले सख्ती की मांग

वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने की होड़ किसी मासूम की जान पर भारी पड़ सकती है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से टंकी परिसर में निगरानी बढ़ाने और अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : Health Alert Group : हर गांव में बनेगा 10 सदस्यीय हेल्थ अलर्ट ग्रुप

 

 

ड्रग तस्कर ने थाने में खुद को मारी गोली, पिस्टल लेकर पहुंचा था, 1814 करोड़ के ड्रग तस्करी मामले में था फरार
Liquor Raid In Chhattisgarh : आबकारी टीम पर वसूली का आरोप तो भाजपा नेताओं पर बदसलूकी का, दोनों पक्षों ने थाने में की शिकायत
Raipur First Woman MLA : रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने को मुख्यमंत्री साय ने दी श्रद्धांजलि
Crime News : पीजी में रह रही युवती को कमरे से घसीटता लाया युवक 🛑 50 सेकंड के भीतर ले ली जान 🛑 CCTV देख हुई पहचान, MP का युवक गिरफ्तार, पूछताछ जारी
BSP Accident : भिलाई इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा, करंट लगने से JEA कर्मचारी की मौत, जांच शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chain Snatching Case : मॉर्निंग वॉक पर निकली 70 वर्षीय महिला से सोने की चेन झपटी, मां-बेटे गिरफ्तार
Chain Snatching Case : मॉर्निंग वॉक पर निकली 70 वर्षीय महिला से सोने की चेन झपटी, मां-बेटे गिरफ्तार

भिलाई नगर के सेक्टर-1 में मॉर्निंग वॉक कर…

स्कूल में कीचड़ से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर घिरी सरकार, BEO समेत 3 अफसरों को नोटिस

मुंगेली। ग्राम नेवासपुर स्थित माध्यमिक शाला में भारी…

Kushal Tandon
Kushal Tandon : कुशाल टंडन ने जैद दरबार को किया किस, गौहर खान का रिएक्शन हुआ वायरल, बोलीं देखकर मजा आ गया

अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो The Alliance…

Kawardha Hostel Student Death : छात्रावास में छात्रा की मौत से हड़कंप, हटाई गई अधीक्षिका
Kawardha Hostel Student Death : छात्रावास में छात्रा की मौत से हड़कंप, हटाई गई अधीक्षिका

कवर्धा जिले के अमेरा आदिवासी कन्या छात्रावास (Kawardha…

PM Modi Andhra Pradesh
PM Modi Andhra Pradesh : पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश को 17,900 करोड़ की सौगात दी, भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

सीजी भास्कर, 1 अगस्त :  आंध्र प्रदेश के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?