CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ambikapur Stray Bull Attack : कलेक्टर का आदेश बेअसर, सांड के हमले में महिला की मौत

Ambikapur Stray Bull Attack : कलेक्टर का आदेश बेअसर, सांड के हमले में महिला की मौत

By Newsdesk Admin
12/07/2026
Share
Ambikapur Stray Bull Attack
Ambikapur Stray Bull Attack

सीजी भास्कर, 12 जुलाई : सरगुजा जिले के अंबिकापुर (Ambikapur Stray Bull Attack)  में बेसहारा मवेशियों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। भाठूपारा में घर के बाहर हैंडपंप पर पानी भर रही एक महिला पर सांड ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की रायपुर के डीकेएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद शहर में बेसहारा मवेशियों की समस्या और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Contents
    • हैंडपंप पर पानी भर रही महिला को सांड ने कुचला
    • कलेक्टर का आदेश भी नहीं रोक पाया मवेशियों का आतंक
  • Ambikapur Stray Bull Attack राहगीरों के लिए बढ़ता जा रहा खतरा
    • महापौर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

हैंडपंप पर पानी भर रही महिला को सांड ने कुचला

जानकारी के अनुसार, भाठूपारा निवासी 55 वर्षीय बीबी बाई शुक्रवार सुबह घर के बाहर हैंडपंप पर पानी भर रही थीं। इसी दौरान एक सांड ने पीछे से जोरदार धक्का (Ambikapur Stray Bull Attack) मार दिया। महिला के गिरते ही सांड उसके ऊपर से गुजर गया। जब महिला ने बचने की कोशिश की तो सांड ने दोबारा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया, जहां रविवार सुबह उनकी मौत हो गई।

कलेक्टर का आदेश भी नहीं रोक पाया मवेशियों का आतंक

अंबिकापुर शहर के मुख्य मार्गों से लेकर गली-मोहल्लों तक बेसहारा मवेशियों (Ambikapur Stray Bull Attack) का जमावड़ा लगा रहता है। रात के समय सड़कों पर बैठे मवेशियों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। कुछ महीने पहले तत्कालीन कलेक्टर ने सरगुजा पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पर आदेश जारी कर मवेशियों को खुला छोड़ने वाले पशुपालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और आदेश कागजों तक ही सीमित रह गया।

Ambikapur Stray Bull Attack राहगीरों के लिए बढ़ता जा रहा खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में खुले घूम रहे सांड अक्सर आपस में लड़ते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार राहगीर उनकी चपेट में आकर घायल हो चुके हैं और सड़क किनारे खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। इसके बावजूद नगर निगम और प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

महापौर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

महापौर मंजूषा भगत ने माना कि शहर में बेसहारा मवेशी गंभीर समस्या बन चुके हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम आयुक्त को स्वच्छंद घूम रहे सांडों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर बड़ी मुठभेड़, 7 नक्सली ढेर, AK-47 सहित कई हथियार बरामद
भिलाई के पावर हाऊस स्टेशन पर चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसल गया यात्री 🟢 गैप ट्रेक पर फंसते ही आरपीएफ जवान‌ ने यात्री को खिंच कर बचा ली जान
बिटकॉइन मामले की आंच पहुंची छत्तीसगढ़, राजधानी रायपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, गौरव मेहता के ठिकानों पर रेड
चार दिन में 2 भाइयों की मौत, पवन सिंह को आया हार्ट अटैक, बड़े ने सदमे में तोड़ा दम
ईरान से ‘घर वापसी’ की खुशी, ऑपरेशन सिंधु ने 1 हजार 117 भारतीयों को बचाया, पीएम मोदी और सरकार को बोला थैंक्यू

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Prayer Meeting Controversy : प्रार्थना सभा के विरोध में बवाल, TI का गाली देते वीडियो वायरल, SP ने बैठाई जांच
Dhamtari Prayer Meeting Controversy : प्रार्थना सभा के विरोध में बवाल, TI का गाली देते वीडियो वायरल, SP ने बैठाई जांच

धमतरी जिले के नगरी में प्रार्थना सभा के…

Tata Steel Deal
Tata Steel Deal : टाटा स्टील डील के बाद APL Apollo का शेयर 33% लुढ़का, ब्रोकरेज ने दिया ₹2,220 का टारगेट

टाटा स्टील के साथ 28 हजार करोड़ रुपये…

Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi : श्रीलंका A के खिलाफ फिर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, 157 दिन पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड चर्चा में

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल (Vaibhav…

Ramayana Movie
Ramayana Movie : ‘रामायण’ ने ऑस्कर की रेस में बनाई जगह, बेस्ट वीएफएक्स की टॉप-20 फिल्मों में शामिल

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म…

Chhattisgarh Temperature Drop
Chhattisgarh Temperature Drop : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों में बढ़ेगी ठंड, 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

Chhattisgarh Temperature Drop : मौसम विभाग का अनुमान…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?