CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Security Guard Murder : बिलासपुर बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड की हत्या, चार बाल अपचारी फरार

Security Guard Murder : बिलासपुर बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड की हत्या, चार बाल अपचारी फरार

By Newsdesk Admin
14/07/2026
Share
Security Guard Murder
Security Guard Murder

सीजी भास्कर, 14 जुलाई। बिलासपुर के सरकंडा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में रविवार देर रात सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चार बाल अपचारी सुरक्षा गार्ड की हत्या कर फरार हो गए। हत्या, दुष्कर्म, छेड़खानी और चोरी जैसे गंभीर मामलों में निरुद्ध इन बाल अपचारियों ने कथित तौर पर पहले ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड पर हमला किया, फिर उसके हाथ-पैर बांधकर गला दबाया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद चारों आरोपी परिसर से फरार हो गए। (Security Guard Murder)

Security Guard Murder
बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड की हत्या : Security Guard Murder

 

जानकारी के अनुसार, तखतपुर थाना क्षेत्र के अरईबंद निवासी नरेंद्र कुमार खांडे (41) पिछले करीब एक वर्ष से बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार के रूप में कार्यरत थे। रविवार रात उनकी ड्यूटी प्रथम तल पर थी। इसी दौरान चारों बाल अपचारियों ने उन पर हमला किया और हत्या करने के बाद छत की सुरक्षा जाली हटाकर नीचे उतर गए। इसके बाद मुख्य गेट पर खड़ी दूसरे सुरक्षा गार्ड की बाइक लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सोमवार सुबह कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के परिजनों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। देर शाम प्रशासन की समझाइश के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल की मरच्यूरी भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, फरार चारों बाल अपचारी गंभीर अपराधों में निरुद्ध थे। इनमें एक हत्या, एक दुष्कर्म तथा दो छेड़खानी और चोरी के मामलों में बंद थे। बताया जा रहा है कि इनमें से एक की उम्र 20 वर्ष पूरी हो चुकी थी और उसे जल्द ही सेंट्रल जेल स्थानांतरित किया जाना था।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी फरार होने से पहले अधीक्षक कक्ष से सीसीटीवी का डीवीआर और चाबियों के गुच्छे भी अपने साथ ले गए, ताकि वारदात से जुड़े साक्ष्य नष्ट किए जा सकें। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और चारों फरार बाल अपचारियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य पहलुओं के आधार पर मामले की जांच जारी है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में बीते 20 दिनों के भीतर सुधार गृह से फरार होने की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले अंबिकापुर के बाल संप्रेक्षण गृह से भी 11 बाल अपचारी फरार हो गए थे। इस घटना के बाद बाल संप्रेक्षण गृहों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें : https://cgbhaskar.com/juveniles-escape-from-observation-home/ 

CG News : Girlफ्रेंड से मिलने पहुंचे Boyफ्रेंड को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर किया अधमरा 🛑 वीडियो वायरल, मामला छत्तीसगढ़ के इस जिले का
Bar Nawapara Tiger Sighting : डेढ़ साल बाद बार नवापारा के जंगल में दिखा बाघ, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ दृश्य
धमतरी:भाजपा समर्थित सदस्यों को मिला निर्वाचन प्रमाण पत्र
Water Tank Stunt Video : 70 फीट ऊंची पानी की टंकी पर जानलेवा स्टंट, VIDEO वायरल
Encroachment Removal Drive : अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: सरकारी और NH की जमीन से हटाए गए कब्जे

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jharkhand Road Accident
Jharkhand Road Accident : झारखंड में भीषण हादसा, छत्तीसगढ़ के एक परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव निवासी एक ही परिवार के…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, कांग्रेस भवन पहुंचे 880 करोड़, 9 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन…

Raipur News
Raipur News : CM हाउस में घुसने की कोशिश, पुलिस से भिड़ा युवक; रायपुर में हिरासत में लिया गया

रायपुर में मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री निवास के बाहर…

Raipur Crime
Raipur Crime : नगर निगम अधिकारी बनकर 1.88 करोड़ के गहनों की ठगी, रायपुर में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

रायपुर के सदर बाजार में ज्वेलरी कारोबारी से…

Manendragarh News
Manendragarh News : मनेन्द्रगढ़ में मां शीतला की महाआरती, पत्रकार मंडली ने कराया भंडारा, जयकारों से गूंजा मंदिर

मनेन्द्रगढ़ में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?