CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg woman murder case : लापता महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Durg woman murder case : लापता महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

By Newsdesk Admin
18/07/2026
Share
Durg woman murder case
Durg woman murder case

सीजी भास्कर, 18 जुलाई। दुर्ग जिले में लापता 55 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव पुलगांव नाला के पास झाड़ियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला के सिर पर भारी पत्थर से वार के गहरे निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है। मामले की जांच के लिए पुलिस, क्राइम ब्रांच, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीमों को लगाया गया है। (Durg woman murder case)

मृतका की पहचान उरला स्थित ओम नगर निवासी भगवंतीन बाई साहू (55) के रूप में हुई है। वह अपनी बेटी और दामाद के साथ रहती थीं तथा मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती थीं। परिजनों के अनुसार, 16 जुलाई की शाम वह घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। काफी तलाश के बाद 17 जुलाई को उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। कुछ ही समय बाद पुलगांव क्षेत्र से उनका शव मिलने की सूचना मिली।

यह भी पढ़ें : Murder Mystery in Bilaspur: झाड़ियों में मिली महिला की अधजली लाश, साड़ी से बंधे पैर ने खोला सनसनीखेज राज

Durg woman murder case
Durg woman murder case : लापता महिला का शव मिलने से सनसनी

 

यह भी पढ़ें : Raigarh Woman Found Dead : झाड़ियों में अर्द्धनग्न हालत में मिली महिला की लाश, पति लापता

पुलिस के अनुसार शव पुलगांव नाला के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के बगल से शिवनाथ नदी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के किनारे स्थित झाड़ियों में मिला। सूचना (Durg woman murder case) मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सील कर दिया और फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए।

प्रारंभिक जांच में महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस का मानना है कि सिर पर किए गए वार के कारण ही उनकी मौत हुई होगी। हालांकि मौत के वास्तविक कारण और अन्य परिस्थितियों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

महिला के शरीर के निचले हिस्से में कपड़े नहीं मिलने के कारण जांच एजेंसियां संभावित दुष्कर्म के एंगल पर भी गंभीरता से जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल हत्या और संभावित यौन अपराध दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांचआगे बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़ें :  Dead body of unknown youth : शिवनाथ नदी दुर्ग से बाहर निकाला गया अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

जांच  में सामने आया है कि महिला को आखिरी बार 16 जुलाई की शाम दुर्ग तहसील कार्यालय के आसपास देखा गया था। इसके बाद वह पुलगांव क्षेत्र तक कैसे पहुंचीं और वारदात किस परिस्थिति में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही स्थानीय लोगों और संभावित प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल (Durg woman murder case) से मिले सभी भौतिक साक्ष्यों को सुरक्षित कर वैज्ञानिक परीक्षण के लिए भेजा गया है। मृतका के संपर्क में रहने वाले लोगों और संदिग्ध व्यक्तियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : Balrampur Gang Rape Case : महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार

 

ख़बरें और भी हैं : Dhamtari Crime : पूजा-पाठ और ताबीज के बहाने महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Cheating on the pretext of marriage : फोटो दिखाकर युवक से वसूले हजारों रुपये
Bus Fare Chhattisgarh : बस किराया बढ़ाने पर जल्द फैसला, महिलाओं की सुरक्षा के लिए होगी आनलाइन ट्रैकिंग
Inhuman Treatment of Widow: प्रेम प्रसंग के शक में विधवा के साथ बर्बरता, गांव में अर्धनग्न घुमाकर की गई पिटाई
AIIMS Bhopal Plasma Theft : भोपाल एम्स से चोरी कर महाराष्ट्र में बेचा गया 1150 यूनिट ब्लड प्लाज्मा, दो लैब संचालक गिरफ्तार
Water Conservation Success : घुपसाल गांव ने पेश की जल संरक्षण की मिसाल, कलेक्टर भी हुए मुरीद!

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Spine Care Tips : 30 मिनट बैठने के बाद उठें, मोबाइल आंखों के सामने रखें, रीढ़ को स्वस्थ रखने के 5 तरीके
Spine Care Tips : 30 मिनट बैठने के बाद उठें, मोबाइल आंखों के सामने रखें, रीढ़ को स्वस्थ रखने के 5 तरीके

रीढ़ की देखभाल (Spine Care Tips) के लिए…

Chhattisgarh Medical College Fee Refund : निजी मेडिकल कॉलेजों पर सख्ती, छात्रों को 4.58 लाख तक लौटाने होंगे, हर संस्थान पर 10 लाख जुर्माना
Chhattisgarh Medical College Fee Refund : निजी मेडिकल कॉलेजों पर सख्ती, छात्रों को 4.58 लाख तक लौटाने होंगे, हर संस्थान पर 10 लाख जुर्माना

छत्तीसगढ़ में निजी मेडिकल कॉलेजों (Chhattisgarh Medical College…

Surguja Road Accident : करमा देखने निकले दो सगे भाइयों की मौत, साल्ही मोड़ पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
Surguja Road Accident : करमा देखने निकले दो सगे भाइयों की मौत, साल्ही मोड़ पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

डांडगांव में दसई करमा देखने जा रहे दो…

President Droupadi Murmu CG Visit : रायपुर में 1000 युवाओं से रूबरू होंगी राष्ट्रपति, रक्तदाताओं को करेंगी सम्मानित
President Droupadi Murmu CG Visit : रायपुर में 1000 युवाओं से रूबरू होंगी राष्ट्रपति, रक्तदाताओं को करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu CG Visit)…

Raipur Scooty Theft Case
Raipur Scooty Theft Case : स्कूटी से 53 लाख रुपये चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम

Raipur Scooty Theft Case : दूसरे आरोपी कमलेश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?