CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Central Jail : पोक्सो दोषी कैदी की मौत, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल रेफर, रास्ते में हुई मौत

Bilaspur Central Jail : पोक्सो दोषी कैदी की मौत, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल रेफर, रास्ते में हुई मौत

By Newsdesk Admin
20/07/2026
Share
Bilaspur Central Jail
Bilaspur Central Jail

सीजी भास्कर, 20 जुलाई। नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा काट रहे एक बंदी की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। बंदी की तबीयत पिछले कई दिनों से खराब थी और उसका केंद्रीय जेल अस्पताल में उपचार चल रहा था। सोमवार को सीने में तेज दर्द उठने पर उसे तत्काल सिम्स अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद जेल प्रशासन और पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। (Bilaspur Central Jail)

यह भी पढ़ें : Minor Rape Conviction Dantewada : नाबालिग दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल सश्रम कारावास, कोर्ट का कड़ा संदेश

Bilaspur Central Jail
Bilaspur Central Jail : पोक्सो दोषी कैदी की मौत

मृतक की पहचान प्रभु कुमार मनहर, निवासी ग्राम विद्याडीह टांगर, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। वह नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराया गया था और न्यायालय द्वारा 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद केंद्रीय जेल में निरुद्ध था।

यह भी पढ़ें : Teacher Dismissed : छात्रा से दुष्कर्म के मामले में सहायक शिक्षक सेवा से बर्खास्त

पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर 2024 की रात आरोपी(Bilaspur Central Jail) नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। परिजनों की शिकायत पर पचपेड़ी थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी नाबालिग को ट्रेन से महाराष्ट्र ले गया है। इसके बाद पचपेड़ी पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सहयोग से महाराष्ट्र के अमलनेर रेलवे स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार किया और नाबालिग को सकुशल बरामद किया।

यह भी पढ़ें : Raipur Gangrape Case  : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी निलंबित

पीड़िता के बयान के आधार पर मामले (Bilaspur Central Jail) में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के साथ पोक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। न्यायालय में सुनवाई के बाद आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई थी।

यह भी पढ़ें : Jail VIP Treatment: अंबिकापुर जेल में कैदी को मिल रही थीं खास सुविधाएं, वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई

ख़बरें और भी हैं : Youth jailed for illegal liquor case dies : परिजनों ने पुलिस और जेल प्रशासन पर लगाए आरोप

Supari Killing Durg : नौकरी के वादे में पनपी हत्या, चौंकाने वाला साज़िश का पर्दाफाश
Sexual Assault Case : बंधक बनाकर सात दिनों तक महिला से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
सुशासन तिहार में युवक ने लगाई अनोखी फरियाद: ससुराल जाने के लिए मांगी बाइक…
Chhattisgarh High Court : 23 साल पुराने हत्याकांड में अब निर्णायक मोड़, हाईकोर्ट ने नहीं दी मोहलत, कल होगी आखिरी सुनवाई
Tribal Pride Day Celebration: सीएम विष्णु देव साय बोले- “हमारे नायक, हमारी पहचान”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Kinnar Murder
Bilaspur Kinnar Murder : शराब पार्टी में विवाद बना मौत की वजह, किन्नर की गला घोंटकर हत्या

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर…

Inspire Award Chhattisgarh
Inspire Award Chhattisgarh : जापान से लौटे युवा वैज्ञानिकों का राज्यपाल ने किया सम्मान

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना…

Rare Ducks Raipur
Rare Ducks Raipur : रायपुर की आर्द्रभूमि में दिखीं दो दुर्लभ प्रजातियां, बढ़ा प्रकृति प्रेमियों का आकर्षण

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : रायपुर जिले के…

Chhattisgarh Rain Alert
Chhattisgarh Rain Alert : केलो डैम के 4 गेट खुले, कई इलाकों में जलभराव

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : छत्तीसगढ़ में लगातार…

Bharat Trade Fair 2026
Bharat Trade Fair 2026 : भारत व्यापार महोत्सव के लिए छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्रेशन शुरू

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : नई दिल्ली के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?