CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Bike Theft Gang : गिरोह का भंडाफोड़, 5 चोर समेत 2 खरीददार गिरफ्तार

Raigarh Bike Theft Gang : गिरोह का भंडाफोड़, 5 चोर समेत 2 खरीददार गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
20/07/2026
Share
Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang

सीजी भास्कर, 20 जुलाई। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 5 बाइक चोरों और चोरी की बाइक खरीदने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 3 बाइक बरामद की गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। (Raigarh Bike Theft Gang)

Contents
  • चोरी की बाइक संबलपुर में बेची : Raigarh Bike Theft Gang
  • सभी आरोपी गिरफ्तार, तीनों बाइक बरामद
  • SSP बोले- चोरी का सामान खरीदने वालों पर भी होगी कार्रवाई : Raigarh Bike Theft Gang

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सत्तीगुड़ी चौक निवासी आयुष दास महंत के पास चोरी की बाइक है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों से तीन बाइक चोरी करने की बात कबूल की।

पूछताछ में आयुष ने बताया कि करीब तीन सप्ताह पहले सत्तीगुड़ी चौक से चोरी की गई बजाज CT-100 बाइक को उसने संबलपुरी निवासी दशरथ खड़िया को 3 हजार रुपए में बेच दिया था। इसके बाद 7 जुलाई की रात उसने अपने साथी विष्णु राठिया (24) और जलधर कुंवर (24) के साथ मिलकर सत्तीगुड़ी चौक से होंडा SP-125 बाइक चोरी की थी।

यह भी पढ़ें : Bike Theft Mastermind Case: कोरबा में 10 साल से लापता युवक निकला बाइक चोरी गिरोह का सरगना, जंगल में बना रखी थी गुप्त पनाहगाह

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : गिरोह का भंडाफोड़, 5 चोर समेत 2 खरीददार गिरफ्तार

चोरी की बाइक संबलपुर में बेची : Raigarh Bike Theft Gang

आरोपी ने यह भी बताया कि 10 जुलाई की रात उसने अमन खड़िया (19) और अमित भोय (20) के साथ मिलकर चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के सिग्नल चौक से हीरो ग्लैमर बाइक चोरी की और उसे संबलपुरी निवासी नरसिंग चौहान को बेच दिया।

यह भी पढ़ें : Bilaspur Bike Recovery: ‘सशक्त’ ऐप से 10 दिन में 49 चोरी की बाइक बरामद, सिम्स कैंपस तक टूटा गिरोह का नेटवर्क

सभी आरोपी गिरफ्तार, तीनों बाइक बरामद

आयुष की निशानदेही पर पुलिस ने उसके कब्जे से होंडा SP-125, दशरथ खड़िया के कब्जे से बजाज CT-100 और चक्रधरनगर पुलिस ने नरसिंग चौहान के घर दबिश देकर हीरो ग्लैमर बाइक बरामद की।

पुलिस ने मामले में आयुष दास महंत, विष्णु राठिया, जलधर कुंवर, अमन खड़िया, अमित भोय तथा चोरी की बाइक खरीदने वाले दशरथ खड़िया और नरसिंग चौहान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें : Bike Theft Gang : महिला बनकर बाइक चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

SSP बोले- चोरी का सामान खरीदने वालों पर भी होगी कार्रवाई : Raigarh Bike Theft Gang

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। चोरी करने वालों के साथ-साथ चोरी का सामान खरीदने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें : Bhilai Bike Theft : भिलाई-रायपुर-बिलासपुर से बाइक चुराने वाला अंतरजिला चोर गिरफ्तार

ख़बरें और भी हैं : Sashakt app helps Bilaspur Police : चोरी की एक्टिवा से खुला 2 साल पुराना बाइक चोरी का राज

विलय को लेकर सुगबुगाहट तेज, जोगी कांग्रेस का कांग्रेस में होगा विलय….! रेणु जोगी ने PCC चीफ बैज को लिखा पत्र, सचिन पायलट के नेतृत्व वाली कमेटी करेगी फैसला
Raipur Sahitya Utsav : आदि से अनादि तक’ का भव्य आयोजन 23 से 25 जनवरी तक
सावन के पहले सोमवार पर शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब: भूतेश्वरनाथ में लंबी कतारें, हटकेश्वरनाथ में गणेश स्वरूप में शिव का श्रृंगार
Factory Iron Theft : तीन आरोपी और एक कबाड़ी गिरफ्तार
Bhilai News : महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज ने संत शिरोमणि नरहरि महाराज का किया पूजन, हाउसिंग बोर्ड में धूमधाम से मनाया गुरू पूर्णिमा पर्व
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Janmashtami Accident
Bilaspur Janmashtami Accident : जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

Bilaspur Janmashtami Accident :बिलासपुर, जन्माष्टमी के मौके पर…

Bilaspur Festival Security
Bilaspur Festival Security : बिलासपुर में त्योहारों से पहले पुलिस का एक्शन, 50 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

Bilaspur Festival Security :त्योहारों के दौरान पुलिस लगातार…

Property Dealer Murder Case
Property Dealer Murder Case : उधारी के विवाद में राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Property Dealer Murder Case : घटनास्थल से साक्ष्य…

TET Teachers Protest
TET Teachers Protest : शिक्षक दिवस पर TET आधारित पदोन्नति की मांग, तुता मैदान में होगा ‘न्याय सत्याग्रह’

TET Teachers Protest : शिक्षकों के मुताबिक 5…

Simga Illegal Liquor Action
Simga Illegal Liquor Action : सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 पाव देशी मसाला शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार

सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?