CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Hunger Strike : सोनम वांगचुक के समर्थन में छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन तेज, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Raipur Hunger Strike : सोनम वांगचुक के समर्थन में छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन तेज, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

By Newsdesk Admin
21/07/2026
Share
Raipur Hunger Strike
Raipur Hunger Strike

सीजी भास्कर, 21 जुलाई। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। राजधानी रायपुर में विभिन्न छात्र और सामाजिक संगठनों से जुड़े युवाओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर धरना देकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। (Raipur Hunger Strike)

प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के पांच कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। इनमें हेमंत पाल, अनुज शुक्ला, इंडिया घृतलहरे, ड्रिंकल और सोनम शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों ने खून से “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” लिखकर अपना विरोध दर्ज कराया और परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग की।

यह भी पढ़ें : NEET Paper Leak : नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, 40 दिन चलाएगी अभियान

इधर, धमतरी में सामाजिक कार्यकर्ता मितेश जैन ने गांधी मैदान में सोनम वांगचुक के समर्थन में एक दिवसीय अनशन किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी अनशन स्थल पहुंचकर अपना समर्थन जताया। वहीं बीजापुर में बस्तर संभाग के आदिवासी युवा-छात्र संगठन ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर वांगचुक की मांगों पर सकारात्मक पहल करने की अपील की।

यह भी पढ़ें : कोचिंग सेंटर को मशहूर बनाने के लिए कराया गया NEET पेपर लीक, CBI ने किया बड़ा खुलासा

Raipur Hunger Strike
Raipur Hunger Strike : सोनम वांगचुक के समर्थन में छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन तेज

 

रायपुर में प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना है कि वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन में शामिल नहीं हो सके, इसलिए प्रदेश में रहकर ही शिक्षा सुधार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह आंदोलन किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि देशभर के छात्रों और युवाओं के अधिकारों और भविष्य की लड़ाई है।

धरने में शामिल छात्रों ने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों (Raipur Hunger Strike) ने लाखों प्रतियोगी परीक्षार्थियों का भविष्य प्रभावित किया है। उन्होंने परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह बनाने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत व्यवस्था लागू करने की मांग की।

यह भी पढ़ें : Paper Leak Issue : पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, राहुल छात्रों की आवाज बुलंद कर रहे : चरणदास महंत

प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि लगातार हो रहे परीक्षा विवादों की नैतिक जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार से ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई का भी विरोध किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Congress protests across the country today : महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक पर सरकार को घेरेगी

रायपुर में आंदोलन के पहले दिन भी बड़ी संख्या में छात्र, युवा और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। प्रदर्शन (Raipur Hunger Strike) के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया था। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन और भूख हड़ताल जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें : Samagra Shiksha Budget Plan  : CS का चाबुक! ‘सिर्फ स्कूल की दीवारें खड़ी करने से काम नहीं चलेगा, बच्चों का भविष्य सुधारो’, कड़े तेवरों से हिला शिक्षा विभाग

 

ख़बरें और भी हैं : Chhattisgarh PSC Corruption : सीजीपीएससी घोटाले पर हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, पेपर लीक करना हत्या से भी गंभीर कृत्य

Chhattisgarh Budget 2026: GYAN–GATI के बाद SANKALP, ओपी चौधरी ने खोला 1.72 लाख करोड़ का रोडमैप
GST Raid : ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर दबिश, 1500 से ज्यादा ट्रकों के रिकॉर्ड खंगाले
Elephant Calf : तालाब में हाथी के बच्चे की मौत, चिंघाड़ से गांव में मचा हड़कंप
Reservoir Water Level 2026  : सूखेंगे नहीं कंठ! बांधों में भरपूर पानी, पेयजल और सिंचाई संकट टला
Azim Premji Scholarship : बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी छात्रवृत्ति, हर साल मिलेंगे 30 हजार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Janmashtami Accident
Bilaspur Janmashtami Accident : जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

Bilaspur Janmashtami Accident :बिलासपुर, जन्माष्टमी के मौके पर…

Bilaspur Festival Security
Bilaspur Festival Security : बिलासपुर में त्योहारों से पहले पुलिस का एक्शन, 50 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

Bilaspur Festival Security :त्योहारों के दौरान पुलिस लगातार…

Property Dealer Murder Case
Property Dealer Murder Case : उधारी के विवाद में राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Property Dealer Murder Case : घटनास्थल से साक्ष्य…

TET Teachers Protest
TET Teachers Protest : शिक्षक दिवस पर TET आधारित पदोन्नति की मांग, तुता मैदान में होगा ‘न्याय सत्याग्रह’

TET Teachers Protest : शिक्षकों के मुताबिक 5…

Simga Illegal Liquor Action
Simga Illegal Liquor Action : सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 पाव देशी मसाला शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार

सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?