सीजी भास्कर, 22 जुलाई। सूरजपुर जिले में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट की बाइक पर गांजा ले जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 8 किलो 305 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है। मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र के गोटगवां का है। (Surajpur Ganja Smuggling)
यह भी पढ़ें : Ganja Smuggling : गरियाबंद में गांजा तस्करी पर बड़ा वार, दो कारों से भारी खेप बरामद
पुलिस के अनुसार नियमित वाहन जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध बाइक को रोका गया। तलाशी लेने पर बाइक पर रखी सफेद बोरी में गांजा मिला। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था।
यह भी पढ़ें : CAF जवान गांजा तस्करी करते गिरफ्तार, राजनांदगांव से पकड़ा गया आरक्षक…

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज : Surajpur Ganja Smuggling
गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बांदा जिले निवासी 39 वर्षीय रमेशचंद्र निषाद के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Bilaspur False NDPS Case : बेटियों का आरोप, पिता ने मां को झूठे NDPS केस में फंसाया
पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली है। मामले में एक अन्य आरोपी की संलिप्तता सामने आई है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Police Custody Escape : पुलिस कस्टडी से भागा गांजा तस्कर, ASI समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित
ख़बरें और भी हैं : Raipur Police Commissionerate review meeting : बैठक में अपराध नियंत्रण पर फोकस, विशेष टीम बनाने के निर्देश


