CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IIT Hyderabad : छत्तीसगढ़ के सिद्धार्थ ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

IIT Hyderabad : छत्तीसगढ़ के सिद्धार्थ ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

By Newsdesk Admin
22/07/2026
Share
IIT Hyderabad
IIT Hyderabad

सीजी भास्कर, 22 जुलाई। दुर्ग जिले के नंदिनी अहिवारा में उस समय खुशी की लहर (IIT Hyderabad) दौड़ गई, जब यहां के होनहार छात्र सिद्धार्थ अग्रवाल की बड़ी उपलब्धि की खबर सामने आई। परिवार, शिक्षक और क्षेत्र के लोग उनकी सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। लगातार दूसरी बार देश के प्रतिष्ठित संस्थान में शीर्ष स्थान हासिल कर उन्होंने अपनी मेहनत का नया उदाहरण पेश किया है।

Contents
  • एमटेक में पूरे संस्थान में रहे प्रथम IIT Hyderabad
  • विभाग में भी मिला सिल्वर मेडल
  • लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल IIT Hyderabad
  • परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल

इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम भी रोशन किया है। पढ़ाई में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर सिद्धार्थ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि लगन और मेहनत से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

IIT Hyderabad
IIT Hyderabad

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Alert Chhattisgarh  : 36गढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायगढ़ में केलो डैम के 4 गेट खुले

एमटेक में पूरे संस्थान में रहे प्रथम IIT Hyderabad

दुर्ग जिले के नंदिनी अहिवारा निवासी सिद्धार्थ अग्रवाल ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद के दीक्षांत समारोह में एमटेक पाठ्यक्रम में 9.96 सीजीपीए हासिल कर पूरे कार्यक्रम में पहला स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें गोल्ड मेडल और मेरिट सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।

विभाग में भी मिला सिल्वर मेडल

सिद्धार्थ ने पर्यावरण अभियांत्रिकी विभाग में सबसे अधिक सीजीपीए हासिल किया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें विभागीय स्तर पर सिल्वर मेडल भी प्रदान किया गया। दीक्षांत समारोह में प्रसिद्ध नृत्यांगना और पद्म विभूषण सम्मानित पद्मा सुब्रह्मण्यम ने उन्हें सम्मानित किया।

IIT Hyderabad
IIT Hyderabad

यह भी पढ़ें : GST Fraud : 53 करोड़ की बोगस बिलिंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल IIT Hyderabad

यह सिद्धार्थ अग्रवाल की लगातार दूसरी बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि है। इससे पहले वर्ष 2023 में उन्होंने बीआईटी दुर्ग से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई के दौरान सर्वाधिक अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया था। दो प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में लगातार शीर्ष स्थान प्राप्त कर उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है।

IIT Hyderabad
IIT Hyderabad

परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल

सिद्धार्थ की सफलता पर उनके दादा बाबू अग्रवाल, पिता सुनील अग्रवाल और माता लता अग्रवाल ने खुशी (IIT Hyderabad) जताई। परिवार के साथ साथ गुरुजनों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खबरें और भी हैं : Pension Case : पेंशन मामले की जांच पर सवाल, पीड़िता मुख्यमंत्री से करेगी शिकायत

रिपोर्टर – गोवर्धन ताम्रकार

CBSE re-evaluation portal down again : छात्रों को लॉगिन और वेरिफिकेशन में परेशानी
Divorce after reconciliation: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने क्यों ठुकराई पति-पत्नी की याचिका?
भिलाई में चाकू चापड़ और डीजल लेकर घर में आग लगाने पहुंचे एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज, धरपकड़ शुरू
Statehood Day 2025 : राज्योत्सव से पहले श्री सत्य साईं अस्पताल में विशेष कार्यक्रम, पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर होंगे शामिल, पीएम मोदी भी रहेंगे शामिल
विमान हादसे की खबर निकली अफवाह, जंगल की आग से फैला दहशत का भ्रम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Delhi Rain Traffic Jam
Delhi Rain Traffic Jam : दिल्ली में बारिश से हाहाकार, 200+ फ्लाइट्स लेट; कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

Delhi Rain Traffic Jam : बारिश के चलते…

Festive Season Stock Picks 2026
Festive Season Stock Picks 2026 : त्योहारी सीजन में इन 10 शेयरों पर नजर, ब्रोकरेज को शानदार रिटर्न की उम्मीद

Festive Season Stock Picks 2026 : बाजार में…

Abhanpur Knife Threat Case :
Abhanpur Knife Threat Case : ढाबे के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डराया, दो आरोपी गिरफ्तार

Abhanpur Knife Threat Case:अभनपुर में ढाबे के पास…

Krishna Awasthi Fraud Case
Krishna Awasthi Fraud Case : 2 लाख लेकर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र, जेल में बंद कृष्णा अवस्थी पर एक और FIR

Krishna Awasthi Fraud Case :कृष्णा अवस्थी पहले से…

Dahi Handi Utsav 2026
Dahi Handi Utsav 2026 : रायपुर की टोली ने जीता मटकी फोड़ प्रतियोगिता का खिताब

Dahi Handi Utsav 2026 :आयोजन ने एक बार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?