सीजी भास्कर, 23 जुलाई। नगरनार क्षेत्र के चोकावाड़ा चौक में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (सीसीएसएच) के डॉक्टरों ने सर्जरी कर नया जीवन दिया है। युवक के पैर, पसलियों, कंधे और जबड़े में गंभीर फ्रैक्चर थे। डॉक्टरों की टीम ने एक ही सिटिंग में सभी ऑपरेशन कर सफल उपचार किया। उपचार के बाद युवक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। (Multiple Surgeries Success)
यह भी पढ़ें : Operation Negligence Death : एनेस्थीसिया के बाद बिगड़ी हालत, ऑपरेशन के दौरान महिला ने तोड़ा दम
जानकारी के अनुसार, भेजापदर निवासी बालीभद्र बघेल 15 जून को अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से जगदलपुर से चोकावाड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बालीभद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पैर में मल्टीपल फ्रैक्चर, सीने की पसलियों, कंधे और जबड़े में चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे तत्काल सीसीएसएच में भर्ती कराया गया। जांच में डॉक्टरों ने पाया कि युवक पॉलीट्रॉमा का शिकार हुआ है। उसके दाहिने कंधे की क्लेविकल बोन, घुटने के नीचे टिबिया-फिबुला हड्डियां, एंकल के पास मीडियल और पोस्टिरियर मैलीलस तथा जबड़े में फ्रैक्चर था। साथ ही सीने में भी गंभीर चोटें थीं।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh road accidents : बाइक टक्कर के बाद आग का गोला बनीं दो गाड़ियां

डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने किया ऑपरेशन : Multiple Surgeries Success
अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. पुष्पेंद्र सिंह राठौर और मैक्सो फेशियल सर्जन डॉ. शिवानी सारंगी ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन किया। डॉ. पुष्पेंद्र ने पैर, कंधे और अन्य हड्डियों की सर्जरी की, जबकि डॉ. शिवानी ने जबड़े का ऑपरेशन किया। डॉ. शिवानी सारंगी ने बताया कि जबड़े में फ्रैक्चर होने के कारण मरीज मुंह बंद नहीं कर पा रहा था।
यह भी पढ़ें : Bijapur Surgery Success : पेट दर्द से तड़पते युवक को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन, जटिल ऑपरेशन से बची जान
डेढ़ घंटे तक चली सर्जरी
करीब डेढ़ घंटे तक चली सर्जरी के दौरान जबड़े में तीन प्लेट लगाई गईं और चेहरे का एलाइनमेंट ठीक किया गया। सर्जरी के बाद मरीज का चेहरा सामान्य स्थिति में आ गया है। डॉ. पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि मरीज को बार-बार एनेस्थीसिया देने से बचाने और जल्द बेहतर परिणाम के लिए सभी ऑपरेशन एक ही सिटिंग में किए गए। पूरी मेडिकल टीम के समन्वय से यह सर्जरी सफल रही।
यह भी पढ़ें : DD Hospital Negligence : गंभीर लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन थिएटर और ICU सील
ख़बरें और भी हैं : Specialty Healthcare Expansion: रायपुर DKS अस्पताल में गठिया–डायबिटीज–थायरॉइड का सुपर स्पेशियलिटी इलाज शुरू करने की मंजूरी


