सीजी भास्कर, 23 जुलाई : भिलाई टाउनशिप (Bhilai Road Accident) में गुरुवार तड़के तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा भिलाई नगर थाना क्षेत्र के सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर सेक्टर-9 से सेक्टर-6 जाने वाली सड़क पर गुंडिचा मंडप के सामने सुबह करीब 4 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें : Guest Teacher Protest : दुर्ग में अतिथि शिक्षकों के धरने पर पुलिस कार्रवाई, टेंट हटाया
पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार (Bhilai Road Accident)
भिलाई नगर पुलिस के अनुसार कार क्रमांक CG 07 MB 5986 सेक्टर-9 की ओर से सेक्टर-6 की तरफ जा रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार (High Speed) के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।
यह भी पढ़ें : Bhilai Water Supply : शिवनाथ नदी में जलकुंभी से प्लांट प्रभावित, आज कई इलाकों में पानी सप्लाई बाधित होने के आसार
अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान
हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 और भिलाई नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला मर्चुरी भेज दिया है।
यह भी पढ़ें : Digital FIR Chhattisgarh : दुर्ग बना प्रदेश का पहला पूरी तरह डिजिटल FIR जिला, शिकायतकर्ता भी करेगा ई-साइन
दोनों मृतक सेक्टर-6 के निवासी (Bhilai Road Accident)
पुलिस ने मृतकों की पहचान दीपक गुप्ता (23), निवासी सेक्टर-6 भिलाई और कौशिक दास (15), निवासी सेक्टर-6 भिलाई के रूप में की है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
यह भी पढ़ें : Suicide Abetment Case : शादी का दबाव बना युवती की मौत की वजह, हाईकोर्ट ने युवक को ठहराया दोषी
कार से शराब की बोतलें मिलीं
मौके की जांच के दौरान पुलिस को कार के अंदर शराब की बोतलें और नमकीन के पैकेट मिले हैं। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Suicide Abetment Case : शादी का दबाव बना युवती की मौत की वजह, हाईकोर्ट ने युवक को ठहराया दोषी
हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस
भिलाई नगर पुलिस का कहना है कि फिलहाल प्रथम दृष्टया हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना प्रतीत हो रहा है। हालांकि शराब सेवन सहित अन्य सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : CHO Salary Issue : वेतनमान विवाद पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन



