CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Police Awareness Campaign : स्कूली छात्रों को पुलिस ने पढ़ाया सुरक्षा का पाठ

Raigarh Police Awareness Campaign : स्कूली छात्रों को पुलिस ने पढ़ाया सुरक्षा का पाठ

By Newsdesk Admin
23/07/2026
Share
Raigarh Police Awareness Campaign 
Raigarh Police Awareness Campaign 

सीजी भास्कर, 23 जुलाई। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस अपराधों की रोकथाम और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस टीम आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पहुंची, जहां छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, बढ़ते साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई। (Raigarh Police Awareness Campaign)

Contents
  • किसी भी घटना की तुरंत दें जानकारी : Raigarh Police Awareness Campaign 
  • सड़क सुरक्षा नियमों की दी जानकारी
  • बिना डर के पुलिस से करें संपर्क : Raigarh Police Awareness Campaign 
  • जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा

सबसे पहले विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। महिला प्रधान आरक्षक रेनु मंडावी सिंह ने बताया कि आजकल साइबर अपराधी सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर बच्चों और युवाओं को अपना निशाना बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Women Commando Training Amaleshwar : 125 महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

उन्होंने फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनजान लोगों से दोस्ती करने, वीडियो कॉल करने, निजी फोटो-वीडियो साझा करने और ऑनलाइन शॉपिंग, डिजिटल लेनदेन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सतर्कता बड़े साइबर अपराधों से बचा सकती है।

किसी भी घटना की तुरंत दें जानकारी : Raigarh Police Awareness Campaign 

सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे ने महिला-बाल सुरक्षा के संबंध में विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी तरह का बैड टच, छेड़छाड़ या अनुचित व्यवहार कभी भी छिपाना नहीं चाहिए। ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षकों या पुलिस को दें।

उन्होंने अभिव्यक्ति ऐप, डायल-112, हेलो सिस्टर हेल्पलाइन नंबर 9479270533 और पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 94791-93299 की जानकारी देते हुए बताया कि बिना थाने आए भी पुलिस से सहायता, परामर्श और सुरक्षा प्राप्त की जा सकती है।

यह भी पढ़ें : Unified Emergency Number 112 : देशभर में एक होगा इमरजेंसी नंबर

Raigarh Police Awareness Campaign 
Raigarh Police Awareness Campaign

 

सड़क सुरक्षा नियमों की दी जानकारी

यातायात प्रभारी निरीक्षक रोहित बंजारे और उप निरीक्षक संध्या कोका ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों द्वारा वाहन चलाना कानूनन प्रतिबंधित है। वहीं 16 से 18 वर्ष की आयु के किशोर निर्धारित नियमों के अनुसार बिना गियर वाले वाहन का लाइसेंस लेकर वाहन चला सकते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपने अभिभावकों को हमेशा हेल्मेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

यह भी पढ़ें : Cage Wheel Tractor : सड़क पर केज व्हील वाले ट्रैक्टर दौड़े तो कटेगा चालान, परिवहन विभाग ने जारी की चेतावनी

बिना डर के पुलिस से करें संपर्क : Raigarh Police Awareness Campaign 

डीएसपी उन्नति ठाकुर ने कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या बैड टच को कभी भी सहन न करें। बिना किसी डर या संकोच के पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा सहित महिलाओं से जुड़े सभी मामलों में पुलिस संवेदनशीलता के साथ सहायता उपलब्ध कराती है। साथ ही नए कानूनों के तहत त्वरित न्याय की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Women Commission Hearing: महिला दिवस पर बड़ा अभियान, 33 जिलों की महिलाओं को मिलेगा त्वरित न्याय का अवसर

जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि डिजिटल युग में जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। बच्चों, महिलाओं और युवाओं को साइबर अपराधियों के तरीकों, सोशल मीडिया के जोखिमों और महिला सुरक्षा से जुड़े अधिकारों की जानकारी होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पुलिस समाज के हर वर्ग को जागरूक और सुरक्षित बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाती रहेगी।

यह भी पढ़ें : Rajim Village Violence : FIR के बाद भड़की हिंसा, आगजनी-मारपीट के बाद गांव पुलिस छावनी में बदला

ख़बरें और भी हैं : Sukma Naxal Surrender : हिंसा छोड़ शांति की ओर कदम, सुकमा में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Kawasi Lakhma Question Assembly : बस्तर में धान खरीदी पर विधानसभा में उठा बड़ा सवाल, कर्ज लेकर खेती करने वाले किसानों को राहत मिलेगी या नहीं?
Police raid on the game of ‘Bavan Fairies’ : फार्म हाउस से 8 जुआरी गिरफ्तार
Chhattisgarh Nursery School Rules पर हाईकोर्ट का सख्त संदेश: ‘गाइडलाइन नहीं, अब सख्त नियम चाहिए’
खड़गे बोले-न देवड़ा पर एक्शन हुआ,न शाह बर्खास्त हुए:बीजेपी सांसद के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को घेरा
PM Awas Yojana Success : सक्ती जिला बना ‘गांवों का विकास चैंपियन’, 30,512 परिवारों को मिला पक्का आशियाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba DMF Inspection
Korba DMF Inspection : आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी, 8 की जगह लगा 6 MM सरिया; सब इंजीनियर पर FIR और निलंबन के निर्देश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता…

Chhattisgarh Road Accident
Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसों में 3 मौतें, तेज रफ्तार बनी काल, दुर्ग में कार पेड़ से भिड़ी, बालोद में स्कॉर्पियो ने राजमिस्त्री को कुचला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बालोद जिले में हुए…

Justice Krishn Ram Mahapatra
Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश (Justice…

Mahtari Vandan Scheme
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

महतारी वंदन योजना में अपात्र हितग्राहियों के खिलाफ…

Chhattisgarh Patwari Recruitment
Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?