CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sakti Civil Surgeon Arrested : सिविल सर्जन 1 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

Sakti Civil Surgeon Arrested : सिविल सर्जन 1 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

By Newsdesk Admin
24/07/2026
Share
Sakti Civil Surgeon Arrested
Sakti Civil Surgeon Arrested

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : सक्ती जिले में भ्रष्टाचार (Sakti Civil Surgeon Arrested)  के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संतोष कुमार पटेल को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें : Sheetla Mata : मां शीतला जुड़वास में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की भीड़ से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर

आरोपी सिविल सर्जन (Sakti Civil Surgeon Arrested) पर अधीनस्थ कर्मचारी का वेतन संबंधी पे-डेटा सीएमएचओ कार्यालय भेजने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को मौके से रंगे हाथों पकड़ा।

यह भी पढ़ें : GGU Re-Exam Cancelled : छात्रों के विरोध के बाद री-एग्जाम का फैसला बदला, 27 जुलाई की परीक्षा अधिसूचना रद्द

फार्मासिस्ट की शिकायत पर ACB ने की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल सक्ती में अटैचमेंट पर कार्यरत फार्मासिस्ट ग्रेड-2 गंगा प्रसाद रत्नाकर ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी मूल पदस्थापना सीएमएचओ कार्यालय पोरथा, जिला सक्ती में है।

फरवरी 2026 से वे जिला अस्पताल सक्ती में कार्यरत हैं।  शिकायत में बताया गया कि मई और जून 2026 का वेतन जारी कराने के लिए जरूरी पे-डेटा सीएमएचओ कार्यालय नहीं भेजा जा रहा था। आरोप है कि डॉ. संतोष कुमार पटेल ने फरवरी से जून 2026 तक का पे-डेटा भेजने के एवज में हर महीने 20 हजार रुपए के हिसाब से कुल 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।

यह भी पढ़ें :  Water Level Update : बारिश से लबालब हुए जलाशय, खूंटाघाट-घोंघा और मनियारी में छलका पानी

शिकायत सत्यापन के बाद बनाई गई ट्रैप योजना

फार्मासिस्ट ने रिश्वत देने के बजाय मामले की शिकायत एसीबी से की। शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने आरोपों का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना तैयार की गई।

यह भी पढ़ें :  Rare White Krait : दुर्ग में मिला दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत, विशेषज्ञों की पुष्टि के बाद जंगल में छोड़ा गया

डभरा कॉलेज मोड़ पर रिश्वत लेते पकड़ा गया

23 जुलाई 2026 को डॉ. संतोष कुमार पटेल ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर डभरा बुलाया था। दोनों की मुलाकात डभरा कॉलेज मोड़ के पास तय हुई। रात करीब 9 बजे जैसे ही डॉ. पटेल शिकायतकर्ता की स्कॉर्पियो में बैठकर 1 लाख रुपए की रिश्वत राशि ली।

पहले से मौजूद एसीबी बिलासपुर की टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी टीम ने मौके से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली। कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें :  Newborn Baby : नाली में मिला नवजात का शव, पूरे गांव में पसरा सन्नाटा, आखिर किसने छीन ली मासूम की सांसें

स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप Sakti Civil Surgeon Arrested 

प्रभारी सिविल सर्जन (Civil Surgeon)  की गिरफ्तारी के बाद सक्ती जिले के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। एसीबी बिलासपुर की टीम मामले में आगे की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

दीपावली की रात आग लगाते ही दस साल के बच्चे के गले में जा धंसा राकेट, अत्यधिक रक्तस्राव से मौत, मां-बाप का रो रोकर बुरा हाल
पहलगाम हमले की बरसी से पहले सेना का सख्त संदेश, ‘भारत भूलता नहीं, न्याय हो चुका’
Patwari Suspended News : किसानों से दुर्व्यवहार और रिश्वतखोरी के आरोप में दो पटवारी निलंबित
GST Collection : इस मामले में छग बना अग्रणी राज्य, केरल, पंजाब और बिहार जैसे राज्यों को छोड़ा पीछे
26 करोड़ की टैक्स चोरी, लोहा कारोबारी गिरफ्तार:रायपुर में स्टेट GST टीम ने लिया एक्शन; फर्जी फर्म बनाकर की हेराफेरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

AAI Recruitment 2026
AAI Recruitment 2026 : एयरपोर्ट अथॉरिटी में भर्ती, 1.80 लाख तक सैलरी,​सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मैनेजर और जूनियर…

Career Guidance
Career Guidance : करियर की सही दिशा चुनने का मिला मौका, कार्यशाला में विद्यार्थियों को बताए सफलता के अहम मंत्र

उच्च शिक्षा और भविष्य की तैयारी को लेकर…

Dantewada Wife Murder Case
Dantewada Wife Murder Case : अफेयर के शक में दूसरी पत्नी की हत्या, पूर्व सरपंच पति गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा…

Mahua Products Success Story
Mahua Products Success Story : महुआ के अचार और शहद से बदली महिलाओं की जिंदगी

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़…

Chandrahasi­ni Arogya Dham
Chandrahasi­ni Arogya Dham : चंद्रपुर में बनेगा आधुनिक अस्पताल, भूमिपूजन के साथ जनसेवा केंद्र की शुरुआत

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : सक्ती जिले के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?