सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ में कृषि को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में धमतरी (Dhamtari Drone Farming) जिले ने नई पहल शुरू की है। धमतरी प्रदेश का पहला जिला बन गया है, जहां प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के माध्यम से किसानों को ड्रोन आधारित कृषि सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पहल से किसानों को कम लागत में आधुनिक खेती की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें : Mahua Products Success Story : महुआ के अचार और शहद से बदली महिलाओं की जिंदगी
10 समितियों में शुरू हुई ड्रोन स्प्रेयर सुविधा
धमतरी जिले के ग्राम लोहरसी स्थित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति में आयोजित कार्यक्रम में वन, जलवायु परिवर्तन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने जिले की 10 चयनित समितियों में ड्रोन स्प्रेयर सुविधा (Dhamtari Drone Farming) का शुभारंभ किया।
इस दौरान मंत्री केदार कश्यप ने स्वयं ड्रोन उड़ाकर इसकी कार्यप्रणाली देखी और किसानों को खेती में आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ड्रोन तकनीक से कृषि को अधिक लाभकारी और वैज्ञानिक बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : Chandrahasini Arogya Dham : चंद्रपुर में बनेगा आधुनिक अस्पताल, भूमिपूजन के साथ जनसेवा केंद्र की शुरुआत
ड्रोन तकनीक से बदलेगी खेती की तस्वीर
ड्रोन स्प्रेयर के माध्यम से खेतों में उर्वरक और कीटनाशकों का सटीक छिड़काव (Dhamtari Drone Farming) किया जा सकेगा। प्रशिक्षित युवाओं ने कार्यक्रम में ड्रोन का प्रदर्शन किया और किसानों को इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।
इस तकनीक से कम समय में अधिक क्षेत्रफल में छिड़काव संभव होगा। इससे किसानों की लागत कम होगी, श्रम की बचत होगी और रसायनों के सीधे संपर्क से भी सुरक्षा मिलेगी।
यह भी पढ़ें : Jashpur CMO Office Sealed : निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सीएमओ, जिला प्रशासन ने कार्यालय किया सील
धमतरी को बनाया जा रहा कृषि नवाचार का मॉडल जिला
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार कृषि क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों को बढ़ावा दे रही है। सहकारी समितियों के माध्यम से गांव-गांव तक ड्रोन सुविधा (Dhamtari Drone Farming) पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि धमतरी को कृषि नवाचारों का मॉडल जिला बनाया जा रहा है। आने वाले समय में इस सुविधा का विस्तार प्रदेश की अन्य सहकारी समितियों में भी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Sheetla Mata : मां शीतला जुड़वास में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की भीड़ से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर
इन 10 समितियों के किसानों को मिलेगा लाभ
धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बताया कि पहले चरण में जिले की 10 समितियों को ड्रोन सेवा (Dhamtari Drone Farming) से जोड़ा गया है। इनमें बोड़रा, लोहरसी, दोनर, अछोटा, खरेंगा, भोथीडीह, कुंडेल, गाड़ाडीह, जुगदेही और करेली समितियां शामिल हैं। इन समितियों के माध्यम से किसान नाममात्र के सेवा शुल्क पर अपने खेतों में ड्रोन से छिड़काव की सुविधा ले सकेंगे।
यह भी पढ़ें : Newborn Baby : नाली में मिला नवजात का शव, पूरे गांव में पसरा सन्नाटा, आखिर किसने छीन ली मासूम की सांसें
PACS बनेंगी मल्टी-सर्विस सेंटर
यह पहल केवल कृषि तक सीमित नहीं रहेगी। CSC ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के सहयोग से प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों को कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के रूप में भी विकसित किया जा रहा है।
इसके माध्यम से किसानों को कृषि सेवाओं के साथ-साथ डिजिटल और सरकारी योजनाओं से जुड़ी सुविधाएं भी एक ही स्थान पर मिल सकेंगी।
यह भी पढ़ें : Rare White Krait : दुर्ग में मिला दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत, विशेषज्ञों की पुष्टि के बाद जंगल में छोड़ा गया
ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के अवसर
ड्रोन तकनीक (Dhamturi Drone Farming) से फसलों में रसायनों का संतुलित उपयोग संभव होगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। साथ ही ड्रोन संचालन और रखरखाव के क्षेत्र में ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
कार्यक्रम के दौरान सहकारिता मंत्री ने कृषि एवं कीटनाशक विक्रय केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र भी वितरित किए।
यह भी पढ़ें : E-Malkhana 2.0 : छत्तीसगढ़ पुलिस की डिजिटल पहल, देवेंद्र नगर थाने में लांच हुआ ई-मालखाना 2.0



