CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mungeli Robbery: 48 घंटे में लूट का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग भी पकड़े गए

Mungeli Robbery: 48 घंटे में लूट का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग भी पकड़े गए

By Newsdesk Admin
25/07/2026
Share
Mungeli Robbery
Mungeli Robbery

सीजी भास्कर, 25 जुलाई। Mungeli Robbery मामले में मुंगेली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते (Mungeli Robbery) हुए महज 48 घंटे के भीतर ग्राम देवरहट में हुई लूट की वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार विधि से संघर्षरत बालकों को भी हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के जेवर, नगदी, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया है।

Contents
    • यह भी पढ़े : CG Teacher Recruitment 2026: सहायक शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा पैटर्न
  • बाजार में गहने देखकर बनाई थी लूट की योजना
    • यह भी पढ़े : CGPSC Scam : ईडी ने पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, अब मनी लॉन्ड्रिंग की होगी जांच
  • सोने-चांदी के जेवर, नगदी और हथियार बरामद Mungeli Robbery
  • चार आरोपी भेजे गए जेल
    • यह भी पढ़े : Tribal Development : बोरई बनेगा अंतर्राज्यीय व्यापार और परिवहन का नया केंद्र
  • एसएसपी ने टीम की सराहना की

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने साइबर सेल और थाना लालपुर पुलिस की मदद से यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार लूटी गई संपत्ति का लगभग शत-प्रतिशत हिस्सा बरामद कर लिया गया है।

यह भी पढ़े : CG Teacher Recruitment 2026: सहायक शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा पैटर्न

रात में घर में घुसकर दंपती से की थी लूट Mungeli Robbery

पुलिस के मुताबिक ग्राम देवरहट निवासी धरमीन बाई ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 जुलाई की रात करीब 12.30 बजे वह और उनके पति नेतराम साहू घर से बाहर निकल रहे थे। तभी मुंह पर कपड़ा बांधे 4 से 5 बदमाश घर में घुस आए।

आरोपियों ने दंपती को धमकाते हुए चाकू दिखाया और विरोध करने पर नेतराम साहू के सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद बदमाश सोने-चांदी के जेवर, हाथ घड़ी, मोबाइल और करीब 8 से 9 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।

बाजार में गहने देखकर बनाई थी लूट की योजना

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की सूचना और पुराने अपराधियों की गतिविधियों का विश्लेषण किया। इसके बाद सोनू टंडन और देवी टंडन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने धरमीन बाई को बाजार में अधिक मात्रा में सोने-चांदी के गहने पहने देखा था। इसके बाद साथियों के साथ मिलकर उनके घर में लूट की पूरी योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़े : CGPSC Scam : ईडी ने पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, अब मनी लॉन्ड्रिंग की होगी जांच

सोने-चांदी के जेवर, नगदी और हथियार बरामद Mungeli Robbery

पुलिस ने आरोपियों और चार नाबालिगों के कब्जे से लूटे गए 5 सोने की मनचली, 50 तोला चांदी का करधन, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, चांदी की अंगूठी, सोने का पदुम, मोबाइल फोन, 8,650 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।

चार आरोपी भेजे गए जेल

पुलिस ने इस मामले में देवी टंडन (26), सोनू टंडन (23), शैलेन्द्र टंडन (18) और आर्यन जोशी उर्फ लेडी (18), सभी निवासी पीपरखुंटा, थाना लालपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं चार विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।

यह भी पढ़े : Tribal Development : बोरई बनेगा अंतर्राज्यीय व्यापार और परिवहन का नया केंद्र

एसएसपी ने टीम की सराहना की

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, एसडीओपी माधुरी धिरही, साइबर सेल प्रभारी सत्येन्द्रपुरी गोस्वामी, थाना प्रभारी सुंदरलाल गोरले समेत पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर 48 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा (Mungeli Robbery) किया। पुलिस का कहना है कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं : BSP Iron Theft : बीएसपी में 114 करोड़ की लोहा चोरी का खुलासा, 15 गिरफ्तार, पुलिस ने बताया पूरा नेटवर्क

रिपोर्टर : मनुराज सिंह

बदमाश ने की गंदी हरकत, लड़की को परेशान कर रहा था अरबाज, करता था पीछा
रायपुर: युवकों ने महिला को चाकू दिखाकर दी धमकी, गाली-गलौज और जान से मारने की चेतावनी; एक आरोपी निकला हिस्ट्रीशीटर
ढाई दशक बाद “सूर्यकुण्ड गंगा घाट बैकुंठ धाम” को मिली पहचान, विधायक सहित कुछ लोगों ने निजी जमीन बेच इकट्ठे किए रूपये, वैशाली नगर का ड्रीम प्रोजेक्ट बना “सूर्यकुण्ड तालाब”
Gariaband Accident : गरियाबंद में आमने सामने हुई जोरदार टक्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप बाल बाल बचे
सड़क दुर्घटना घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को मिलेगा 25 हजार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?