CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Eucalyptus Plantation : 51 लाख यूकेलिप्टस पौधों की तैयारी, 4 करोड़ के टेंडर पर बवाल!

Eucalyptus Plantation : 51 लाख यूकेलिप्टस पौधों की तैयारी, 4 करोड़ के टेंडर पर बवाल!

By Newsdesk Admin
26/07/2026
Share
Eucalyptus Plantation
Eucalyptus Plantation

सीजी भास्कर, 26 जुलाई : छत्तीसगढ़ में वन विभाग ने 10 वन मंडलों में 51 लाख से अधिक क्लोनल यूकेलिप्टस (नीलगिरी) पौधों के रोपण की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए करीब 4.09 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं। बड़े पैमाने पर यूकेलिप्टस रोपण की योजना को लेकर पर्यावरण विशेषज्ञों और वन क्षेत्र से जुड़े जानकारों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में फलदार और छायादार वृक्षों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। (Eucalyptus Plantation)

Contents
  • 10 वन मंडलों में लगाए जाएंगे 51 लाख पौधे
  • विशेषज्ञ बोले- फलदार और छायादार पेड़ों को मिले प्राथमिकता
  • वन विभाग ने बताया क्यों चुना यूकेलिप्टस
  • जलभराव वाले क्षेत्रों में भी बताया उपयोगी
  • 4.09 करोड़ के टेंडर पर तेज हुई बहस

यह भी पढ़ें : ED-IT Raid : पीतल कारोबारी के ठिकानों पर ईडी-आईटी की संयुक्त रेड

10 वन मंडलों में लगाए जाएंगे 51 लाख पौधे

वन विभाग के अनुसार अनुसंधान एवं विस्तार मंडल जगदलपुर, बस्तर, धमतरी, महासमुंद, पूर्व भानुप्रतापपुर, केशकाल, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और बालोद वन मंडलों के लिए 51.07 लाख क्लोनल यूकेलिप्टस पौधों (Eucalyptus Plantation) की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनमें सबसे अधिक पौधे अनुसंधान एवं विस्तार मंडल जगदलपुर और बस्तर वन मंडल में लगाए जाने का प्रस्ताव है।

Eucalyptus Plantation
Eucalyptus Plantation

यह भी पढ़ें : Bhilai Municipal Corporation : निगम के 2021 के आरक्षण में गड़बड़ी का आरोप

विशेषज्ञ बोले- फलदार और छायादार पेड़ों को मिले प्राथमिकता

पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश में बड़े स्तर पर पौधरोपण की जरूरत है, लेकिन यूकेलिप्टस की बजाय ऐसे वृक्ष लगाए जाने चाहिए जो भूजल स्तर और मिट्टी की उर्वरता पर प्रतिकूल प्रभाव न डालें। उनका मानना है कि फलदार और छायादार पेड़ पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जैव विविधता को बढ़ावा देते हैं और स्थानीय समुदायों के लिए भी अधिक उपयोगी साबित होते हैं।

यह भी पढ़ें : Durg Doctor Arrested : नाबालिग से अश्लील हरकत के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

वन विभाग ने बताया क्यों चुना यूकेलिप्टस

वन विभाग का कहना है कि यूकेलिप्टस तेजी से बढ़ने वाला वृक्ष है और पेपर व प्लाईवुड उद्योग में इसकी लगातार मांग बनी रहती है। विभाग के अनुसार कम उपजाऊ और अनुपयोगी भूमि पर इसकी खेती किसानों के लिए अतिरिक्त आय का स्रोत बन सकती है। बस्तर क्षेत्र में कई किसान पिछले कुछ वर्षों से यूकेलिप्टस का रोपण कर आर्थिक लाभ भी कमा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Digital Education Bhilai : विधायक निधि से 16 सरकारी स्कूलों को मिले 25 कंप्यूटर सिस्टम, विद्यार्थियों को मिलेगा डिजिटल शिक्षा का लाभ

जलभराव वाले क्षेत्रों में भी बताया उपयोगी

वन विशेषज्ञों के अनुसार यूकेलिप्टस जलभराव वाले क्षेत्रों में बायोड्रेनेज के रूप में उपयोगी हो सकता है, क्योंकि इसकी गहरी जड़ें अतिरिक्त पानी को सोखने में सक्षम होती हैं। हालांकि उन्होंने यह भी सलाह दी है कि यूकेलिप्टस को कृषि फसलों से पर्याप्त दूरी पर लगाया जाए, ताकि मिट्टी की उर्वरता और अन्य फसलों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

यह भी पढ़ें : CGPSC Scam : ईडी ने पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, अब मनी लॉन्ड्रिंग की होगी जांच

4.09 करोड़ के टेंडर पर तेज हुई बहस

प्रदेश में 51 लाख से अधिक यूकेलिप्टस पौधों की खरीद और 4.09 करोड़ रुपये के टेंडर जारी होने के बाद इस योजना को लेकर बहस तेज हो गई है। एक ओर वन विभाग इसे वानिकी और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बता रहा है, वहीं पर्यावरण विशेषज्ञ इसे लेकर सावधानी बरतने और स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप मिश्रित पौधरोपण को प्राथमिकता देने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : BSP Iron Theft : बीएसपी में 114 करोड़ की लोहा चोरी का खुलासा, 15 गिरफ्तार, पुलिस ने बताया पूरा नेटवर्क

देखिए Video 🛑 पुलिस से महापौर ने की गाली-गलौज और मारपीट, छत्तीसगढ़ में मेयर के खिलाफ जुर्म दर्ज 🛑 निर्वाचित जनप्रतिनिधि कानून के साथ ऐसी नौटंकी करेंगे तो जनता में क्या संदेश जाएगा-केदार कश्यप
Bilaspur Drug Seizure 2026 : बिलासपुर में सूखे नशे पर बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 13 आरोपी गिरफ्तार, 8 किलो से ज्यादा गांजा जब्त
Child Fell in Open Well Mungeli: खेलते-खेलते खुले कुएं में गिरी 4 साल की बच्ची, डूबने से दर्दनाक मौत
Dantewada ATM damage news : ATM से पैसे नहीं निकले तो युवक ने गुस्से में तोड़ दी मशीन, पहुंचा जेल
AIIMS Raipur Robotic Surgery : मरीजों के परिजनों के लिए एम्स रायपुर में बनेगा सर्व-सुविधायुक्त परिजन निवास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling  : गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.961 किलो गांजा जब्त, 7 गिरफ्तार

गरियाबंद पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी (Ganja…

Pump Theft
Pump Theft : खेत से समर्सिबल पंप और केबल वायर चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार

गरियाबंद जिले के राजिम थाना पुलिस ने खेत…

Congress Victory Rally
Congress Victory Rally : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने निकाली विजय रैली,  जीत को इन्हें दिया श्रेय…  

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद गरियाबंद में…

Dial 112 Crisis
Dial 112 Crisis : 112 के अनुभवी चालकों पर नौकरी का संकट, 10वीं पास की अनिवार्यता से 200 से ज्यादा प्रभावित

छत्तीसगढ़ की डायल-112 आपातकालीन सेवा (Dial 112 Crisis) …

ITBP Rescue
ITBP Rescue : उफनते नालों के बीच गर्भवती को जवानों ने बचाया

नारायणपुर जिले के बेनूर क्षेत्र में भारत-तिब्बत सीमा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?