CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Malaria Outbreak : कांकेर में मलेरिया का कहर, सरकारी छात्रावास के 2 मासूमों की मौत, 11 बच्चे संक्रमित मिले

Malaria Outbreak : कांकेर में मलेरिया का कहर, सरकारी छात्रावास के 2 मासूमों की मौत, 11 बच्चे संक्रमित मिले

By Newsdesk Admin
27/07/2026
Share
Malaria Outbreak
Malaria Outbreak

सीजी भास्कर, 27 जुलाई। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मलेरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता (Malaria Outbreak) जा रहा है। सरकारी छात्रावासों में फैले संक्रमण ने चिंता बढ़ा दी है। बीते दो दिनों में मलेरिया की चपेट में आने से दो 9 वर्षीय छात्रों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य छात्र संक्रमित पाए गए हैं। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।

Contents
  • सरकारी छात्रावास में दो छात्रों की मौत Malaria Outbreak
  • 11 छात्र मिले मलेरिया पॉजिटिव
  • स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अलर्ट
  • छात्रावासों में बढ़ाई गई निगरानी
  • मलेरिया के प्रमुख लक्षण

मानसून के बीच सामने आए इस मामले ने छात्रावासों में रहने वाले बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने प्रभावित छात्रावासों में विशेष निगरानी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh IFS Transfer : छत्तीसगढ़ में IFS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, संजीता गुप्ता को मिली नई जिम्मेदारी

Malaria Outbreak
Malaria Outbreak

सरकारी छात्रावास में दो छात्रों की मौत Malaria Outbreak

मामला कांकेर जिले के इरादाह और मर्दापोटी छात्रावास का है। मृत बच्चों की पहचान डोमाहर्रा निवासी 9 वर्षीय करीना विश्वकर्मा और मर्दापोटी छात्रावास के 9 वर्षीय सुभाष कुमेटी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को डोमाहर्रा की तीन सगी बहनों को तेज बुखार आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 25 जुलाई को करीना विश्वकर्मा की मौत हो गई, जबकि उसकी दोनों बहनों का इलाज जारी है।

वहीं मर्दापोटी छात्रावास में रहने वाले छात्र सुभाष कुमेटी की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे घर ले गए। हालत गंभीर होने पर रविवार को जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

यह भी पढ़ें : Bilaspur Bar Association Election : बिलासपुर अधिवक्ता संघ चुनाव में अनुराग बाजपेयी की बड़ी जीत, 380 वोटों से बने अध्यक्ष

11 छात्र मिले मलेरिया पॉजिटिव

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इरादाह और मर्दापोटी छात्रावास के 11 बच्चे मलेरिया पॉजिटिव (Malaria Outbreak) पाए गए हैं। सभी संक्रमित छात्रों का इलाज किया जा रहा है और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अलर्ट

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरसी ठाकुर ने बताया कि जिले में अचानक मलेरिया का आउटब्रेक सामने आया है। छात्रावासों में लगातार स्वास्थ्य जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई को सभी छात्रावासों में जांच कराई गई थी और रिपोर्ट सामान्य थी। हालांकि 24 जुलाई के बाद अचानक मलेरिया के मामले तेजी से सामने आने लगे।

छात्रावासों में बढ़ाई गई निगरानी

प्रशासन ने सभी छात्रावासों में स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण और नियमित निगरानी के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

यह भी पढ़ें : फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी का आरोप, 10 राज्यों के निवेशकों ने डोंगरगढ़ थाने का किया घेराव

मलेरिया के प्रमुख लक्षण

यदि किसी व्यक्ति में नीचे दिए गए लक्षण दिखाई दें तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए।

ठंड लगकर तेज बुखार आना
कंपकंपी लगना
तेज सिरदर्द
पेट दर्द, उल्टी या दस्त
दवा लेने के बाद भी बार-बार बुखार आना
मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
अत्यधिक कमजोरी और थकान
अधिक पसीना आना
खून की कमी होना
गंभीर स्थिति में मल में खून आना

समय पर जांच और इलाज से मलेरिया का प्रभावी उपचार संभव (Malaria Outbreak) है। इसलिए शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

ख़बरें और भी हैं :  NDA MPs Welcome Dharmendra Pradhan : संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में लगे ‘जिंदाबाद’ के नारे

Rehabilitation of Surrendered Naxalites: जंगल से हुनर तक, आत्मसमर्पित नक्सलियों की बदली हुई दुनिया
इधर कुआं उधर खाई… भारी बारिश में 2 तरफ से बह गया पुल, बीच में फंसा ट्रक
BJP Leader ED Raid : दुर्ग में भाजपा नेता के घर और दफ्तर पर ईडी की दबिश
छत्तीसगढ़ में पहली बार Waqf Property Notice: 1843 लोगों को नोटिस, दस्तावेज नहीं दिखाए तो हटेगा कब्जा
BJP Bhilai Breaking : भिलाई जिला कार्यकारिणी की सूची पर प्रदेश संगठन की मुहर, 32 लोगों को मिलेगी जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Weather
CG Weather : छत्तीसगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कोरबा में आकाशीय बिजली से 3 किसानों की मौत, नाले में बही कार से दंपती लापता

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह…

Gurugram Double Death Case
Double Death Case : डबल डेथ केस में नया मोड़, पिता बोले- जांच पूरी होने से पहले बेटे को हत्यारा बताना गलत

गुरुग्राम के चर्चित डबल डेथ केस में नया…

Raigarh Crime
Raigarh Crime : रायगढ़ में तीर-धनुष और कत्ता लेकर गांव में मचा रहा था आतंक, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक…

CG News
CG News : उफनते नाले में बही कार, अरपा नदी में मिला युवक का शव, बारिश के बीच बढ़े हादसे

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा…

Malaria Outbreak
Malaria Outbreak : कांकेर में मलेरिया का कहर, सरकारी छात्रावास के 2 मासूमों की मौत, 11 बच्चे संक्रमित मिले

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मलेरिया का प्रकोप…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?