CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Model Village Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के हर जिले में विकसित होंगे आदर्श गांव

Model Village Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के हर जिले में विकसित होंगे आदर्श गांव

By Newsdesk Admin
28/07/2026
Share
Model Village Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के हर जिले में विकसित होंगे आदर्श गांव
Model Village Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के हर जिले में विकसित होंगे आदर्श गांव

सीजी भास्कर, 28 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के प्रत्येक जिले में एक-एक आदर्श गांव (Model Village Chhattisgarh) विकसित करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) को ऐसे गांवों की पहचान कर उन्हें जनभागीदारी, स्थानीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग और सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के माध्यम से विकास का मॉडल बनाने के निर्देश दिए हैं।

Contents
  • हर जिले में तैयार होगा आदर्श गांव
  • जल संरक्षण और आजीविका पर रहेगा फोकस
  • ‘लखपति दीदी’ के बाद अब ‘करोड़पति दीदी’
  • ग्रामीण योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश
    • समग्र विकास पर जोर Model Village Chhattisgarh

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Heavy Rain Alert : अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, हादसों में 3 युवकों की मौत!

हर जिले में तैयार होगा आदर्श गांव

नवा रायपुर स्थित एसआईआरडी परिसर, निमोरा में आयोजित जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर गांव विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव साबित होंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतें केवल योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, आर्थिक समृद्धि और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं।

यह भी पढ़ें :  Jashpur Cow Meat Seizure : 55 किलो गौमांस जब्त, 10 आरोपी गिरफ्तार; हथियार और बाइक भी बरामद

जल संरक्षण और आजीविका पर रहेगा फोकस

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में ऐसे गांवों का चयन किया जाए, जहां जल संरक्षण, कृषि, ग्रामीण आजीविका, अधोसंरचना विकास और सामुदायिक परिसंपत्तियों के निर्माण को प्राथमिकता दी जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचे और प्रत्येक ग्रामीण विकास प्रक्रिया में सहभागी बने। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के हिवरे बाजार गांव के विकास मॉडल का भी उल्लेख किया।

यह भी पढ़ें :  Gurugram Double Death Case : पिता बोले- बेटा हत्यारा नहीं, कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

‘लखपति दीदी’ के बाद अब ‘करोड़पति दीदी’

बैठक में मुख्यमंत्री ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 10.40 लाख से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। अब सरकार उन्हें उद्यमिता, कौशल विकास और स्वरोजगार से जोड़कर बड़ी संख्या में ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की दिशा में काम करेगी। अधिकारियों को पात्र महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों और आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें : Bhilai Knife Attack : पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, गले पर वार कर बोला- आज तुझे नहीं छोड़ूंगा

ग्रामीण योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित कार्यों में तेजी लाने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने तथा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों और ग्रामीण परिवारों को सौर ऊर्जा योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

यह भी पढ़ें : 108 Ambulance Employees Protest : बकाया वेतन और ग्रेच्युटी की मांग, कलेक्टर से लगाई गुहार

समग्र विकास पर जोर Model Village Chhattisgarh

बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र विकास को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर और समृद्ध गांवों का ऐसा मॉडल तैयार करना है, जिससे अन्य पंचायतें भी प्रेरणा लेकर विकास की नई दिशा में आगे बढ़ सकें।

यह भी पढ़ें :  AI Blackmail Case : फर्जी फोटो बनाकर ब्लैकमेलिंग, महिला से ₹5 लाख मांगने वाला गिरफ्तार

Raipur Police Transfer : 27 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर, कई थानों को मिले नए जिम्मेदार
Kharun River Pollution Crisis : खारुन की करुण कथा-3, केमिकल की मार से दम तोड़ती नदी
CG खबर : पार्क के सामने 2 बसों में लगी भीषण आग, दमकल के साथ वाटर कैनन की मदद से आग पर काबू पाया
Business Idea Competition में चमके KH Group of Schools के छात्र, Think Bizz 4.0 में जीता फर्स्ट प्राइज
Chhattisgarh Police Medal Honour : गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस के अफसरों को मिला राष्ट्रीय सम्मान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

MNREGA Scam : 18 साल पुराने मनरेगा घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  8 अधिकारियों पर चार्जशीट पेश
MNREGA Scam : 18 साल पुराने मनरेगा घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  8 अधिकारियों पर चार्जशीट पेश

छत्तीसगढ़ के 18 साल पुराने मनरेगा घोटाला (MNREGA…

Limestone Mining
Limestone Mining : नई चूना पत्थर खदान को लेकर क्यों बढ़ा विवाद, ग्रामीणों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

सुहेला और आसपास के गांवों में इन दिनों…

Raipur Pool Party Poster Viral : 4,999 एंट्री वाले कथित सीक्रेट पूल पार्टी की जांच शुरू
Raipur Pool Party Poster Viral : 4,999 एंट्री वाले कथित सीक्रेट पूल पार्टी की जांच शुरू

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कथित पूल पार्टी…

Passenger Bus Accident : दंतेवाड़ा में तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, 5 यात्री घायल
Passenger Bus Accident : दंतेवाड़ा में तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, 5 यात्री घायल

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक यात्री बस…

Love Murder Case : दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या, शव जलाने वाली प्रेमिका को उम्रकैद
Love Murder Case : दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या, शव जलाने वाली प्रेमिका को उम्रकैद

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रेम प्रसंग (Love…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?