सीजी भास्कर, 29 जुलाई : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर औद्योगिक हादसा सामने आया है। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित मां शिवा स्टील प्लांट (Raigarh Steel Plant Accident) में बुधवार सुबह इंडक्शन फर्नेस में अचानक बॉयलिंग होने से चार श्रमिक झुलस गए। इनमें दो श्रमिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें : Keshkal Ghat Landslide Alert : लगातार बारिश से केशकाल घाट में बढ़ा खतरा, सड़क पर पेड़ गिरने से थमा यातायात
सुबह काम के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार सुबह करीब 7 बजे की है। रोज की तरह श्रमिक प्लांट में अपने कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान इंडक्शन फर्नेस में अचानक बॉयलिंग होने से गर्म धातु और तेज तापमान की चपेट में आकर चार श्रमिक झुलस गए। घायलों की पहचान प्रमोद सोनी, चौखर सिंह, शनि सिंह और गुड्डू के रूप में हुई है। हादसे के बाद पूरे प्लांट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
यह भी पढ़ें : Bijapur Maoist Surrender : झारखंड में सक्रिय 8 माओवादियों ने बीजापुर में किया आत्मसमर्पण
दो श्रमिकों की हालत गंभीर
घटना के तुरंत बाद प्लांट प्रबंधन ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिंदल फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार चार में से दो श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे हैं, जबकि अन्य दो का भी उपचार जारी है। अस्पताल में घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें : Vishnu Bhog Rice Rakhi : रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ की पहचान बनेंगी विष्णु भोग चावल से बनी राखियां
पुलिस और सुरक्षा विभाग ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस और औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग किन परिस्थितियों में हुई और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।
यह भी पढ़ें : Monsoon Session : अमित शाह पर राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप, ईडियट शब्द के इस्तेमाल पर सत्ता पक्ष ने घेरा
सुरक्षा मानकों की होगी जांच Raigarh Steel Plant Accident
औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के उप संचालक राहुल पटेल ने बताया कि इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग होने से चार श्रमिक झुलस गए हैं। इनमें दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि विभाग पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Bagbahara Underbridge Waterlogging : बारिश में डूबा रेलवे अंडरब्रिज, आवागमन ठप



