CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Agristack Registration 2026 : धान बेचने के लिए एग्रीस्टैक पंजीयन हुआ अनिवार्य

Agristack Registration 2026 : धान बेचने के लिए एग्रीस्टैक पंजीयन हुआ अनिवार्य

By Newsdesk Admin
29/07/2026
Share
Agristack Registration 2026 : धान बेचने के लिए एग्रीस्टैक पंजीयन हुआ अनिवार्य
Agristack Registration 2026 : धान बेचने के लिए एग्रीस्टैक पंजीयन हुआ अनिवार्य

सीजी भास्कर, 29 जुलाई : खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के दौरान धान (Agristack Registration 2026) बेचने के लिए किसानों के साथ-साथ विभिन्न संस्थाओं के लिए भी एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य कर दिया गया है। महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने समय-सीमा की बैठक में पंजीयन कार्य की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी पात्र किसानों और संस्थाओं का पंजीयन पूरा कराने के निर्देश दिए।

Contents
  • धान उपार्जन में नहीं होगी परेशानी
  • इस बार संस्थाओं के लिए भी अनिवार्य हुआ पंजीयन
  • इन दस्तावेजों के साथ करना होगा आवेदन
  • ऐसे पूरी होगी प्रक्रिया Agristack Registration 2026
    • छूटे हुए खसरे जोड़ने का भी मिलेगा अवसर

यह भी पढ़ें : Sikasar Dam Water Release : सिकासार जलाशय से नियंत्रित रूप से छोड़ा जा रहा पानी, पैरी नदी किनारे अलर्ट

धान उपार्जन में नहीं होगी परेशानी

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एग्रीस्टैक पंजीयन (Agristack Registration 2026) समय पर पूरा किया जाए, ताकि धान खरीदी के दौरान किसी भी किसान या संस्था को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों से अभियान चलाकर पात्र हितग्राहियों का पंजीयन सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें : Prabhat Kumar Prasad IIT Delhi CEEE : भिलाई के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रभात कुमार प्रसाद का IIT दिल्ली के प्रतिष्ठित CEEE कार्यक्रम के लिए चयन

 

इस बार संस्थाओं के लिए भी अनिवार्य हुआ पंजीयन

जिला खाद्य अधिकारी आशीष चतुर्वेदी ने बताया कि पिछले वर्ष धान विक्रय के लिए विभिन्न संस्थाओं, न्यासों, लोक न्यास मंदिर समितियों और अन्य सोसायटियों को एग्रीस्टैक पंजीयन से छूट दी गई थी। लेकिन खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में यह छूट समाप्त कर दी गई है और अब सभी संस्थाओं के लिए भी एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि संबंधित संस्थाएं निर्धारित आवेदन प्रारूप तहसील कार्यालय, संबंधित सहकारी समिति या जिला खाद्य शाखा से प्राप्त कर आवश्यक जानकारी भरकर जमा करें।

यह भी पढ़ें : Raigarh Steel Plant Accident : रायगढ़ के मां शिवा स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 4 श्रमिक झुलसे

इन दस्तावेजों के साथ करना होगा आवेदन

आवेदन पत्र में संस्था के अधिकृत प्रतिनिधि का नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, संस्था का पता, पंजीयन का प्रकार और पंजीयन क्रमांक दर्ज करना अनिवार्य होगा। इसके साथ यह भी बताना होगा कि संस्था किस अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत है, जैसे सोसायटी पंजीकरण अधिनियम-1860, भारतीय ट्रस्ट अधिनियम-1882, कंपनी अधिनियम, लोक न्यास अधिनियम अथवा अन्य संबंधित अधिनियम। संबंधित पंजीयन प्रमाण-पत्र की छायाप्रति भी आवेदन के साथ संलग्न करनी होगी।

यह भी पढ़ें : Keshkal Ghat Landslide Alert : लगातार बारिश से केशकाल घाट में बढ़ा खतरा, सड़क पर पेड़ गिरने से थमा यातायात

ऐसे पूरी होगी प्रक्रिया Agristack Registration 2026

खाद्य अधिकारी ने बताया कि आवेदन और आवश्यक दस्तावेज संबंधित सहकारी समिति, तहसील कार्यालय अथवा जिला खाद्य कार्यालय में जमा किए जाएंगे। इसके बाद पोर्टल पर डाटा प्रविष्टि कर लॉगिन आईडी और पासवर्ड तैयार किया जाएगा तथा एग्रीस्टैक पंजीयन की प्रक्रिया पूरी होगी। जिन नई संस्थाओं ने पिछले वर्ष धान विक्रय नहीं किया था, वे भी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिला खाद्य कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें : Bijapur Maoist Surrender : झारखंड में सक्रिय 8 माओवादियों ने बीजापुर में किया आत्मसमर्पण

छूटे हुए खसरे जोड़ने का भी मिलेगा अवसर

जिन किसानों का एग्रीस्टैक पंजीयन पहले ही हो चुका है, वे अपने छूटे हुए खसरों को जोड़ने के लिए भी संबंधित कार्यालय में आवेदन दे सकते हैं। प्रशासन ने किसानों और संस्थाओं से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन जमा कर पंजीयन की प्रक्रिया पूरी कर लें।

यह भी पढ़ें : Student Suicide Durg : दुर्ग में 11वीं की छात्रा ने घर में लगाई फांसी

 

 

 

 

 

 

 

 

बस्तर में गांजा तस्करी करते 3 गिरफ्तार: हरियाणा, ओडिशा और राजस्थान के आरोपी, बैग से 30 किलो गांजा बरामद..
Maoist Encounter Chhattisgarh : सुबह जंगल में चला बड़ा ऑपरेशन, बीजापुर में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में दो नक्सली ढेर
Income Tax Survey : श्री नारायणा अस्पताल के संचालक ने 45 करोड़ की टैक्स चोरी, 48 घंटे तक चली जांच
Nari Shakti Vandan Act Controversy : सीएम विष्णुदेव साय का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘इंडी’ गठबंधन ने किया घोर महापाप!
CG Breaking Today : दो बहनों ने प्रेमियों को मिलने चोरी छिपे घर बुलाया, पकड़े गए तो दोनों युवतियों ने कर लिया जहर सेवन, एक की मौत दूसरी जिंदगी के लिए कर रही संघर्ष
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

LIC Bima Sakhi Yojana : महिलाओं के लिए कमाई का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे 7,000
LIC Bima Sakhi Yojana : महिलाओं के लिए कमाई का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे 7,000

महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के…

Vaibhav Suryavanshi ICC Ranking  : 15 साल के वैभव की रॉकेट एंट्री, T20 रैंकिंग के टॉप-50 में पहुंचे
Vaibhav Suryavanshi ICC Ranking  : 15 साल के वैभव की रॉकेट एंट्री, T20 रैंकिंग के टॉप-50 में पहुंचे

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav…

Liver Health
Liver Health : लिवर को स्वस्थ रखने में लोग कर रहे हैं बड़ी अनदेखी, डॉक्टर ने बताया किस बीमारी से बचाव है सबसे जरूरी

सीजी भास्कर, 29 जुलाई : आजकल लिवर को…

Agristack Registration 2026 : धान बेचने के लिए एग्रीस्टैक पंजीयन हुआ अनिवार्य
Agristack Registration 2026 : धान बेचने के लिए एग्रीस्टैक पंजीयन हुआ अनिवार्य

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के दौरान धान (Agristack…

Prabhat Kumar Prasad IIT Delhi CEEE
Prabhat Kumar Prasad IIT Delhi CEEE : भिलाई के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रभात कुमार प्रसाद का IIT दिल्ली के प्रतिष्ठित CEEE कार्यक्रम के लिए चयन

छत्तीसगढ़ के भिलाई के लिए गर्व की खबर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?