सीजी भास्कर, 31 जुलाई : भिलाई-3 के डबरापारा में मामूली विवाद (Bhilai Attack) ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। रास्ते में खड़ी पिकअप गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लोहे की रॉड, हॉकी स्टिक, डंडे और पत्थरों से हमला किया गया। घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की है।
यह भी पढ़ें : Teacher Suspension : शराबखोरी, नेटवर्क मार्केटिंग और अनुशासनहीनता पर तीन शिक्षक निलंबित
हमले में नीलेश साहू, उनके भाई तेजराम उर्फ तेजा साहू सहित परिवार के अन्य सदस्य घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल नीलेश साहू को वेंटिलेटर पर रखा गया है, जबकि तेजराम साहू का आईसीयू में इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें : Date Tax Evasion : खजूर कारोबारी की टैक्स चोरी पकड़ी, GST ने वसूले 1.30 करोड़
पिकअप विवाद बना हमले की वजह
पीड़िता पूजा साहू ने पुरानी भिलाई थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे वह परिवार के साथ घर लौट रही थीं। इसी दौरान डबरापारा पुल के नीचे एक पिकअप वाहन रास्ते में खड़ा था, जिससे उनकी कार आगे नहीं बढ़ पा रही थी।
यह भी पढ़ें : Tankram Verma : मंत्री के दौरे से पहले नगरी में बढ़ी हलचल, युवा कांग्रेस नेताओं को थाने में रोकने का आरोप
परिवार के लोगों ने पिकअप मालिक से वाहन हटाने के लिए कहा, लेकिन आरोप है कि वाहन हटाने के बजाय विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Accident : तेज रफ्तार बाइक बनी काल, रेलिंग का पाइप पेट में घुसा
लोहे की रॉड से हमला Bhilai Attack
शिकायत के अनुसार, सोहन वर्मा, मोहन वर्मा, राजा राजपूत और अन्य लोगों ने मिलकर नीलेश साहू और तेजराम साहू पर लोहे की रॉड और हॉकी स्टिक से हमला किया। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचीं परिवार की महिलाओं के साथ भी मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया। हमले में दोनों भाइयों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर काफी खून बह गया। परिजनों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें : Parenting Workshop : बच्चों के सुरक्षित भविष्य को लेकर धमतरी में खास पहल, पालकों को दिए गए बेहतर परवरिश के अहम मंत्र
युवक वेंटिलेटर पर, भाई आईसीयू में भर्ती
घायलों को पहले भिलाई के शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए नीलेश साहू को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। वहीं तेजराम साहू का आईसीयू में इलाज चल रहा है। अन्य घायलों का भी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें : Pension Arrears High Court : हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलेगा 32 महीने का पेंशन एरियर
चार आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद सोहन वर्मा (31), मोहन वर्मा (43), रामगोपाल वर्मा (72) और राजा राजपूत (22) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई लोहे की जैक रॉड और हॉकी स्टिक भी जब्त की है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।



