सीजी भास्कर, 1 अगस्त : रायगढ़ में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी (Raigarh Sex Racket) की। साइबर थाना, कोतवाली और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने लालटंकी दानीपारा और मिट्ठूमुड़ा दुर्गा चौक इलाके में दबिश देकर दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान दो नाबालिग बालिकाओं को भी सुरक्षित बाहर निकालकर संरक्षण में लिया गया।
पुलिस ने दोनों मामलों में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

लालटंकी दानीपारा में पुलिस ने ऐसे किया खुलासा Raigarh Sex Racket
पुलिस को सूचना मिली थी कि लालटंकी दानीपारा स्थित एक मकान में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर भेजा। तय संकेत मिलने के बाद टीम ने मौके पर छापा मारा।
कार्रवाई के दौरान मकान संचालिका लक्ष्मी शर्मा और ग्राहक ऋषभ शर्मा को गिरफ्तार किया गया। मौके से दो नाबालिग बालिकाएं भी मिलीं, जिन्हें सुरक्षित संरक्षण में लिया गया। पुलिस ने नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी जब्त किया।
यह भी पढ़ें : AC Mechanic Theft Case : एसी मैकेनिक ने घर से चुराए डेढ़ लाख के जेवर, चोरी के आभूषणों के साथ गिरफ्तार
मिट्ठूमुड़ा में दूसरे ठिकाने पर भी छापेमारी
पहली कार्रवाई के बाद पुलिस टीम ने मिट्ठूमुड़ा दुर्गा चौक स्थित एक अन्य मकान में भी दबिश (Raigarh Sex Racket) दी। यहां से सुनीता मेहर और अभय सिंह को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, मौके से संदिग्ध सामग्री बरामद की गई। पूछताछ में वहां मौजूद महिलाओं ने बताया कि वे सुनीता मेहर के संपर्क में आने के बाद इस ठिकाने तक पहुंची थीं।
यह भी पढ़ें : Chain Snatching Case : मॉर्निंग वॉक पर निकली 70 वर्षीय महिला से सोने की चेन झपटी, मां-बेटे गिरफ्तार
नाबालिगों को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया
पुलिस ने बताया कि दोनों नाबालिग बालिकाओं की काउंसलिंग कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
एसएसपी ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
रायगढ़ एसएसपी शशिमोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के शोषण से जुड़े अपराधों पर पुलिस की लगातार (Raigarh Sex Racket) नजर है। ऐसे अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
खबरें और भी हैं : Kushal Tandon : कुशाल टंडन ने जैद दरबार को किया किस, गौहर खान का रिएक्शन हुआ वायरल, बोलीं देखकर मजा आ गया



