CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Headmaster Misconduct Case : जांजगीर के स्कूल में प्रधान पाठक पर गंभीर आरोप, FIR के बाद निलंबित

Headmaster Misconduct Case : जांजगीर के स्कूल में प्रधान पाठक पर गंभीर आरोप, FIR के बाद निलंबित

By Newsdesk Admin
01/08/2026
Share
Headmaster Misconduct Case : जांजगीर के स्कूल में प्रधान पाठक पर गंभीर आरोप, FIR के बाद निलंबित
Headmaster Misconduct Case : जांजगीर के स्कूल में प्रधान पाठक पर गंभीर आरोप, FIR के बाद निलंबित

सीजी भास्कर, 1 अगस्त : जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंगाकोहरौद (Headmaster Misconduct Case) के शासकीय प्राथमिक शाला तेलीपारा से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां के प्रधान पाठक भुवनेश्वर कौशिक पर बच्चों के साथ गलत हरकत करने के आरोप लगे हैं। मामला सामने आने के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। प्रधान पाठक मामला को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

Contents
  • ग्रामीणों और अभिभावकों ने थाने पहुंचकर की शिकायत
  • पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की जांच
    • शिक्षा विभाग ने भी की कार्रवाई
    • अभिभावकों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग 

यह भी पढ़ें : Surajpur Pond Accident : खेलते-खेलते तालाब में उतरे दो बच्चे, डूबने से दर्दनाक मौत

ग्रामीणों और अभिभावकों ने थाने पहुंचकर की शिकायत

जानकारी के अनुसार, शासकीय प्राथमिक शाला तेलीपारा डोंगाकोहरौद (Headmaster Misconduct Case)  में पढ़ने वाले बच्चों ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक बच्चों के साथ पामगढ़ थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। अभिभावकों ने प्रधान पाठक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें : Gariaband Bridge Collapse : गरियाबंद में तेज बहाव के आगे ढहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित

पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पामगढ़ पुलिस ने आरोपी प्रधान पाठक भुवनेश्वर कौशिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Raigarh Sex Racket : रायगढ़ में दो जगह चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार 

शिक्षा विभाग ने भी की कार्रवाई

मामले को लेकर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने तत्काल जांच के निर्देश दिए थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक भुवनेश्वर कौशिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग ने प्रथम दृष्टया मामले को गंभीर कदाचार मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें : Higher Education : नगरी कॉलेज को मिली 50 लाख की नई सौगात, अतिरिक्त कक्ष भवन का हुआ लोकार्पण, उच्च शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती

अभिभावकों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग 

घटना के बाद बच्चों और उनके अभिभावकों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा का स्थान है, ऐसे मामलों में दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और छात्र-छात्राओं के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

छत्तीसगढ़ होमगार्ड भर्ती : लिखित परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू, अंतिम तिथि 30 मई
Bhilai Education Breaking 🔵 जेपी नगर Govt School में सम्मानित 48 विद्यार्थियों के खिले चेहरे 🟢 MLA रिकेश सेन की पहल से बच्चों में दिखा उत्साह 🟠 100 का लक्ष्य पूरा करने मचेगी होड़
Digi Locker Migration: एमपी के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बढ़ा विवाद, छात्रों पर बढ़ते दबाव ने चिंता बढ़ाई
Rationalization : युक्तियुक्तकरण से शिक्षक विहीन शालाओं में अब फैलेगा ज्ञान का उजियारा
CG Board Result Declared : बीएसपी स्कूलों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में हारिका-हंसिका टॉपर, 12वीं में विनय बघेल अव्वल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?