CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Eklavya Residential School Protest : भोजन और सुविधाओं को लेकर छात्रों का आक्रोश, प्राचार्य हटाने की मांग

Eklavya Residential School Protest : भोजन और सुविधाओं को लेकर छात्रों का आक्रोश, प्राचार्य हटाने की मांग

By Newsdesk Admin
01/08/2026
Share
Eklavya Residential School Protest
Eklavya Residential School Protest

सीजी भास्कर, 01 अगस्त। कोरबा जिले के कटघोरा स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों ने शनिवार सुबह अपनी मांगों को लेकर कटघोरा-कोरबा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। (Eklavya Residential School Protest)

Contents
  • छात्राओं का आरोप- शिकायत करने पर मिलती है डांट : Eklavya Residential School Protest
  • मौके पर पहुंचा प्रशासन, दिया जांच का भरोसा
  • प्राचार्य ने आरोपों को बताया निराधार : Eklavya Residential School Protest
  • प्रशासन करेगा मामले की जांच

करीब सुबह 7 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन लगभग डेढ़ घंटे तक चला, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रशासन के जांच के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त हुआ।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों और अभिभावकों ने छात्रावास में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता, मूलभूत सुविधाओं की कमी और कथित दुर्व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य अरशद अहमद खान और अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई और प्राचार्य को हटाने की मांग की।

यह भी पढ़ें :Fraud in the name of job : एकलव्य विद्यालय में नौकरी का झांसा, महिला से लाखों की ठगी

छात्राओं का आरोप- शिकायत करने पर मिलती है डांट : Eklavya Residential School Protest

छात्राओं ने आरोप लगाया कि छात्रावास में सुविधाएं समय पर उपलब्ध नहीं कराई जातीं। भोजन में लापरवाही बरती जाती है और शिकायत करने पर उन्हें डांट-फटकार का सामना करना पड़ता है। छात्रों का कहना है कि प्राचार्य को हटाने की मांग को लेकर पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें :Atal Excellence Education Scheme : छत्तीसगढ़ में श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय शिक्षा का लाभ

Eklavya Residential School Protest
Eklavya Residential School Protest : भोजन और सुविधाओं को लेकर छात्रों का आक्रोश, प्राचार्य हटाने की मांग

मौके पर पहुंचा प्रशासन, दिया जांच का भरोसा

चक्काजाम की सूचना मिलते ही SDM तुलाराम भारद्वाज, तहसीलदार और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों और परिजनों से बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

SDM ने कहा कि प्राचार्य और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद छात्र-छात्राओं और परिजनों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया और यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई।

यह भी पढ़ें :Hostel Warden Suicide : एकलव्य विद्यालय की अधीक्षिका ने लगाई फांसी, रहस्यमय मौत में छिपे कई सवाल

प्राचार्य ने आरोपों को बताया निराधार : Eklavya Residential School Protest

वहीं, विद्यालय के प्राचार्य अरशद अहमद खान ने छात्रों और परिजनों के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों की समस्याओं से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है और सुविधाओं से जुड़ी कमियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को तथ्यहीन बताया।

यह भी पढ़ें :National Youth Parliament : नारायणपुर के एकलव्य छात्रों ने रचा इतिहास, संसद भवन के लिए 8 विद्यार्थियों का चयन

प्रशासन करेगा मामले की जांच

SDM तुलाराम भारद्वाज ने बताया कि छात्रों की मुख्य मांग प्राचार्य को हटाने और कथित दुर्व्यवहार पर कार्रवाई की थी। प्रशासन ने जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। फिलहाल मामले की जांच प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें :Student Assault Case in School : दुर्ग के आवासीय स्कूल में शिक्षक की बर्बरता, मोबाइल विवाद पर 9 छात्रों की पिटाई

ख़बरें और भी हैं : JEAM Portal Scam : शासकीय कॉलेज में 1 करोड़ की खरीदी में प्राचार्य सहित पांच निलंबित

Insurance Platform : अब नहीं दौड़ना पड़ेगा एजेंटों के पीछे, एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगा हर बीमा
Epstein Files Modi Name Controversy : एपस्टीन फाइल्स में पीएम मोदी के उल्लेख पर दीपक बैज ने मांगा जवाब
भिलाई के बैंक लॉकर से गायब हुए 50 लाख के गहने, पुलिस जांच रही फुटेज, कर्मचारियों से पूछताछ जारी
Raipur ATS Arrest : आइएसआइएस नेटवर्क से जुड़े छत्तीसगढ़ के दोनों किशोर आरोपियों ने 100 से अधिक लोगों को जोड़ा
Illegal Paddy Transport: छत्तीसगढ़ में 5 करोड़ का धान जब्त, 19,000 क्विंटल से ज्यादा की बड़ी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?