CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BPSC TRE 4 Recruitment : शिक्षकों की बंपर भर्ती का रास्ता साफ, 30 हजार पदों पर जल्द आएगा नोटिफिकेशन, जानिए कब शुरू होंगे आवेदन

BPSC TRE 4 Recruitment : शिक्षकों की बंपर भर्ती का रास्ता साफ, 30 हजार पदों पर जल्द आएगा नोटिफिकेशन, जानिए कब शुरू होंगे आवेदन

By Newsdesk Admin
01/08/2026
Share
BPSC TRE 4 Recruitment
BPSC TRE 4 Recruitment

सीजी भास्कर, 1 अगस्त :  BPSC TRE 4 Recruitment का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बिहार में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया अंतिम प्रशासनिक चरण में पहुंच गई है। शिक्षा विभाग ने भर्ती का प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलते ही अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेजी जाएगी, जिसके बाद भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी होगा।

Contents
  • सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा गया प्रस्ताव  BPSC TRE 4 Recruitment 
  • 30 हजार शिक्षक पदों पर होगी भर्ती
  • अगस्त में जारी हो सकता है नोटिफिकेशन
  • परीक्षा तिथि पहले ही घोषित

माना जा रहा है कि TRE-4 के तहत करीब 30 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। विज्ञापन अगस्त के अंतिम सप्ताह तक जारी होने की संभावना है।

BPSC TRE 4 Recruitment

यह भी पढ़ें :  Nasha Mukt Yuva Abhiyan : धमतरी आएंगे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, नशामुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान में होंगे शामिल

सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा गया प्रस्ताव  BPSC TRE 4 Recruitment 

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि विभाग ने शिक्षक भर्ती का प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया है। मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलते ही इसे BPSC को भेजा जाएगा ताकि भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो।

इसके बाद आयोग विस्तृत विज्ञापन जारी कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा।

30 हजार शिक्षक पदों पर होगी भर्ती

जानकारी के अनुसार, इस भर्ती में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

प्रस्ताव के मुताबिक PRT (कक्षा 1 से 5) के लिए करीब 4 हजार पद प्रस्तावित हैं। इसके अलावा कक्षा 6 से 8, 9 से 10 और 11-12 के लिए भी बड़ी संख्या में रिक्त पदों को भरा जाएगा।

यह भी पढ़ें :  Free Bicycle Distribution : सांकरा स्कूल में 81 छात्राओं को मिलीं निशुल्क साइकिलें, छात्रसंघ पदाधिकारियों ने ली शपथ

अगस्त में जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगस्त के पहले सप्ताह में अधियाचना BPSC को भेजी जा सकती है। इसके बाद आयोग भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा।

संभावना है कि अगस्त के अंतिम सप्ताह तक TRE-4 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

परीक्षा तिथि पहले ही घोषित

बिहार लोक सेवा आयोग पहले ही शिक्षक भर्ती परीक्षा का संभावित कार्यक्रम जारी कर चुका है। आयोग के अनुसार परीक्षा 22 से 27 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि परिणाम नवंबर में घोषित किए जाने की संभावना है।

इस बार आवेदन प्रक्रिया में बदलाव भी किया गया है। अभ्यर्थियों को पहले आवेदन शुल्क जमा करना होगा, उसके बाद आवेदन फॉर्म भरने का विकल्प मिलेगा। साथ ही आवेदन के दौरान 38 जिलों की प्राथमिकता भी भरनी होगी।

खबरें और भी हैं : Raipur Love Marriage Case : शादी के बाद युवक की पहचान को लेकर विवाद, युवती ने लगाए धर्म परिवर्तन के दबाव के आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Chhattisgarh High Court : मोटर दुर्घटना मुआवजे पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, उम्र तय करने के लिए आधार कार्ड को नहीं माना भरोसेमंद
Gym Fire Durg : तीसरे माले में स्थित जिम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
Gold prices rise again : चांदी के दाम फिसले, निवेशकों की बढ़ी चिंता
Wife का बर्थ डे सेलिब्रेट कर दबा दिया गला, CG की दिल दहलाने वाली खबर का आरोपी पति गिरफ्तार
Bhilai Hanumant Katha Security: श्रद्धा की भीड़ में संदिग्धों की दस्तक, पुलिस की सख्ती से 20 लोग हिरासत में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?