CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Brijmohan Agrawal Amit Kataria Controversy  :  बृजमोहन-कटारिया विवाद पर लोकसभा स्पीकर सख्त, फैक्चुअल नोट तलब

Brijmohan Agrawal Amit Kataria Controversy  :  बृजमोहन-कटारिया विवाद पर लोकसभा स्पीकर सख्त, फैक्चुअल नोट तलब

By Newsdesk Admin
07/08/2026
Share
Brijmohan Agrawal Amit Kataria Controversy  :  बृजमोहन-कटारिया विवाद पर लोकसभा स्पीकर सख्त, फैक्चुअल नोट तलब
Brijmohan Agrawal Amit Kataria Controversy 

सीजी भास्कर, 07 अगस्त : रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया (Brijmohan Agrawal Amit Kataria Controversy) के बीच कथित फोन वार्ता को लेकर शुरू हुआ विवाद अब लोकसभा तक पहुंच गया है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय से हिंदी और अंग्रेजी में फैक्चुअल नोट तलब किया है।

यह भी पढ़ें  :  SIMS Cancer Surgery : 78 वर्षीय महिला का दुर्लभ कैंसर ऑपरेशन सफल, अंडाशय से निकला एक किलो का ट्यूमर

लोकसभा सचिवालय ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत कर स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया पर विशेषाधिकार हनन और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद लोकसभा सचिवालय ने कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय से पूरे मामले का तथ्यात्मक विवरण (फैक्चुअल नोट) मांगा है। यह रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  Train Fire Alert : चलती एक्सप्रेस के दो कोचों से उठा धुआं,  टला बड़ा हादसा

फोन पर कथित अभद्र व्यवहार का आरोप

बृजमोहन अग्रवाल का आरोप है कि उन्होंने जनहित और अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दों पर स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखे थे, लेकिन महीनों तक कोई जवाब नहीं मिला। उनका कहना है कि 20 मई को स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया से फोन पर बातचीत के दौरान उन्हें कथित तौर पर “जो करना है कर लो” कहा गया। सांसद ने इसे अपने विशेषाधिकारों का उल्लंघन बताते हुए मामले को विशेषाधिकार समिति को भेजने और संबंधित आईएएस अधिकारी के खिलाफ सेवा नियमों के तहत कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें : Randeep Hooda Assam Flood  : असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए रणदीप हुड्डा 

भूपेश बघेल ने भी दी प्रतिक्रिया

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि किसी सांसद के साथ किसी प्रशासनिक अधिकारी का व्यवहार इस प्रकार का है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

लोकसभा सचिवालय ने मंत्रालय से यह भी पूछा है कि तैयार की जाने वाली रिपोर्ट की प्रति संबंधित सांसद को उपलब्ध कराई जा सकती है या नहीं। अब इस मामले में मंत्रालय की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।

यह भी पढ़ें :  Mobile Tower Cable Theft : दिनदहाड़े केबल काट रहे थे दो युवक, लोगों ने दबोचकर पुलिस को सौंपा

ट्रंप की धमकी से भारत पर संकट! 25% टैरिफ और रूस से तेल पर सजा? ….
शादी के बंधन में बंधे BJP सांसद तेजस्वी सूर्या, सामने आईं वेडिंग फोटोज
सेवा पखवाड़ा में प्रबुद्ध सम्मेलन, दिव्यांग किट वितरण एवं रक्तदान प्रमुख- हर्षिता पाण्डेय
ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर गिरफ्तार, ओवैसी बोले- राय रखने पर कार्रवाई निंदनीय
Narendra Modi : बंगाल फतह का ब्लूप्रिंट, बिहार से शुरू हुई रणनीति ने दिलाई BJP को बड़ी बढ़त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahtari Vandan Yojana
Mahtari Vandan Yojana : आज महिलाओं के खातों में पहुंचेगी सहायता राशि, दोपहर में जारी होगी नई किस्त

प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए शुक्रवार का…

Scissor Attack
Scissor Attack : पैसों के विवाद ने ली जान, दिनदहाड़े हुए हमले के बाद पूरे इलाके में मचा हड़कंप

इंदिरा कॉलोनी में बुधवार शाम अचानक मची अफरा…

Online Fraud  : बैंक में गिरवी सोना सस्ते में दिलाने का झांसा, 90 लाख की ठगी में महिला समेत तीन गिरफ्तार
Online Fraud  : बैंक में गिरवी सोना सस्ते में दिलाने का झांसा, 90 लाख की ठगी में महिला समेत तीन गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 07 अगस्त : सक्ती जिले में…

BJP
BJP : मध्यप्रदेश और बिहार के उपचुनाव के नतीजों के बाद क्यों तेज हुई सियासी बयानबाजी

मध्यप्रदेश और बिहार के उपचुनाव के नतीजे सामने…

Priyanka Gandhi News  : मोहन भागवत के बयान पर प्रियंका गांधी का पलटवार, बोलीं- 'उन्हें किसी प्रमाण की जरूरत नहीं'
Priyanka Gandhi News  : मोहन भागवत के बयान पर प्रियंका गांधी का पलटवार, बोलीं- ‘उन्हें किसी प्रमाण की जरूरत नहीं’

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi News) ने कहा कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?