CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Arang Death Case : कुएं में मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप

Arang Death Case : कुएं में मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप

By Newsdesk Admin
04/08/2026
Share
Arang Death Case : कुएं में मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
Arang Death Case : कुएं में मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप

सीजी भास्कर, 04 अगस्त : छत्तीसगढ़ के आरंग थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Arang Death Case) का मामला सामने आया है। महिला के परिजनों ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने आरंग थाने में लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Contents
  • 20 साल पहले हुई थी शादी, चार बच्चों का है परिवार
    • अवैध संबंध को लेकर होता था विवाद
  • सुबह विवाद के बाद कुएं के पास मिली महिला
  • ‘उसे तैरना आता था, हादसा नहीं हो सकता’
  • एफआईआर की मांग, पुलिस जांच जारी
        • यह भी पढ़ें : School Bus Accident : स्कूल बस ने ली 3 साल के मासूम की जान, चालक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : Cabinet Meeting : कल होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक

20 साल पहले हुई थी शादी, चार बच्चों का है परिवार

मामला (Arang Death Case) आरंग थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-14 का है। मृतका की पहचान पुष्पा सोनकर के रूप में हुई है। उसके पिता रामधार सोनकर ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि करीब 20 वर्ष पहले पुष्पा की शादी गुढ़ियारी पारा निवासी भोला सोनकर से हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें : Katghora Road Accident : सड़क किनारे खड़े ट्रक ने कराया हादसा, बस-बोलेरो की भिड़ंत में 8 घायल

अवैध संबंध को लेकर होता था विवाद

परिजनों का आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से भोला सोनकर का एक अन्य महिला (Arang Death Case) से कथित संबंध था और उससे एक बच्चा भी है। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि पति पुष्पा और बच्चों के साथ मारपीट करता था तथा जान से मारने की धमकी भी देता था।

यह भी पढ़ें : Katghora Road Accident : सड़क किनारे खड़े ट्रक ने कराया हादसा, बस-बोलेरो की भिड़ंत में 8 घायल

सुबह विवाद के बाद कुएं के पास मिली महिला

मृतका की 18 वर्षीय बेटी के अनुसार, 30 जुलाई की रात उसका पिता घर नहीं लौटा। अगले दिन 31 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे वह घर पहुंचा और मां के साथ उसका विवाद हुआ। इसके बाद वह पुष्पा को घर के पीछे बाड़ी की ओर ले गया। कुछ देर बाद आरोपी ने मृतका के भाई गोविंदा को फोन कर कहा कि “तुम्हारी बहन कुएं में गिर गई है।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि पुष्पा कुएं के पास गंभीर हालत में पड़ी थी और उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। पहले उसे आरंग के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रायपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : Cloth Shop Fire : कपड़े की दुकान में भीषण आग, 50 लाख से ज्यादा का सामान राख

‘उसे तैरना आता था, हादसा नहीं हो सकता’

मृतका के पिता और अन्य परिजनों का कहना है कि पुष्पा को अच्छी तरह तैरना आता था, इसलिए उसका कुएं में गिरकर डूब जाना संदेह पैदा करता है। उनका आरोप है कि पति ने कथित अवैध संबंधों के कारण उसे कुएं में धक्का देकर मार डाला।

एफआईआर की मांग, पुलिस जांच जारी

2 अगस्त को मृतका के पिता, भाइयों और बच्चों ने आरंग थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ हत्या समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : School Bus Accident : स्कूल बस ने ली 3 साल के मासूम की जान, चालक गिरफ्तार

 

 

BJP MLA Brother Shot His Son: घटिया भाजपा विधायक के बड़े भाई ने अपने बेटे को मारी गोली-मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Travel agency duped of Rs 2.94 lakh : संचालक फरार, रायपुर पुलिस जांच में जुटी
3 बच्चों के सामने पिता का कत्ल… मां ने प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर की हत्या
दशाश्वमेध घाट पर सनसनी: आरती में छेड़छाड़, पकड़ा गया तो सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश
मुस्लिम बुजुर्ग के साथ मारपीट, जबरन ‘जय श्री राम’ के नारे लगवाए; तीन आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gariaband News
Gariaband News : गरियाबंद में प्रभारी मंत्री की सख्त चेतावनी, पीएम आवास में वसूली और अवैध रेत कारोबार पर कड़ा एक्शन

गरियाबंद में सोमवार को हुई जिला स्तरीय समीक्षा…

Sant Ravidas Jayanti : सीएम साय का बड़ा ऐलान, संत रविदास के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण पुरस्कार
Sant Ravidas Jayanti : सीएम साय का बड़ा ऐलान, संत रविदास के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण पुरस्कार

संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती  (Sant…

Raipur Ganja Seized : ट्रक में छिपाकर ला रहे थे 191 किलो गांजा, 2 तस्कर गिरफ्तार
Raipur Ganja Seized : ट्रक में छिपाकर ला रहे थे 191 किलो गांजा, 2 तस्कर गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार (Raipur Ganja…

Dongargarh BJP :  इस्तीफों की आंधी नहीं थम रही, अब व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजकने भी छोड़ी जिम्मेदारी
Dongargarh BJP :  इस्तीफों की आंधी नहीं थम रही, अब व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजकने भी छोड़ी जिम्मेदारी

डोंगरगढ़ भाजपा में इस्तीफों (Dongargarh BJP) का दौर…

Kiran Dev Health Update : किरण देव की सर्जरी सफल, जल्द अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी
Kiran Dev Health Update : किरण देव की सर्जरी सफल, जल्द अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव (Kiran Dev…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?