सीजी भास्कर, 04 अगस्त : राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार (Raipur Ganja Seized) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। तेलीबांधा थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त कार्रवाई में 191 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 19 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है। मामले में पश्चिम बंगाल के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें : Arang Death Case : कुएं में मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
मुखबिर की सूचना पर ट्रक की घेराबंदी
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में बड़ी मात्रा में गांजा (Raipur Ganja Seized) ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर अग्रसेन धाम के पास सर्विस रोड पर नाकेबंदी कर अशोक लीलैंड ट्रक को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक से 191 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे के साथ ट्रक को भी जब्त कर लिया।
यह भी पढ़ें : KK Srivastava Case : तंत्र-मंत्र के खेल से 15 करोड़ ठगी तक, ED जांच में खुले कई राज
पश्चिम बंगाल के दो आरोपी गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान मोहम्मद लाल और मोहम्मद रूस्तम, दोनों निवासी पश्चिम बंगाल, को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Kiran Dev Health Update : किरण देव की सर्जरी सफल, जल्द अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी
सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू (Raipur Ganja Seized)
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Dongargarh BJP : इस्तीफों की आंधी नहीं थम रही, अब व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजकने भी छोड़ी जिम्मेदारी



