सीजी भास्कर, 04 अगस्त : संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती (Sant Ravidas Jayanti) वर्ष के उपलक्ष्य में रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने माघ पूर्णिमा पर सरकारी अवकाश घोषित करने के साथ ही संत रविदास के नाम पर राज्य अलंकरण पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की।
यह भी पढ़ें : Raipur Ganja Seized : ट्रक में छिपाकर ला रहे थे 191 किलो गांजा, 2 तस्कर गिरफ्तार
माघ पूर्णिमा पर रहेगा सरकारी अवकाश
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब माघ पूर्णिमा के दिन पूरे प्रदेश में सरकारी अवकाश रहेगा। इसके साथ ही इस दिन मदिरा की बिक्री भी पूरी तरह बंद रहेगी।
यह भी पढ़ें : Dongargarh BJP : इस्तीफों की आंधी नहीं थम रही, अब व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजकने भी छोड़ी जिम्मेदारी
संत रविदास के नाम पर राज्य अलंकरण पुरस्कार
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार राज्य अलंकरण के अंतर्गत संत रविदास (Sant Ravidas Jayanti) के नाम पर एक नया पुरस्कार शुरू करेगी। इसके अलावा नवा रायपुर के एक प्रमुख चौक का नाम भी संत रविदास के नाम पर रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें : Kiran Dev Health Update : किरण देव की सर्जरी सफल, जल्द अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी
विधानसभा में अंकित होंगे संत रविदास के संदेश
सीएम साय ने कहा कि संत रविदास (Sant Ravidas Jayanti) के प्रेरणादायी विचारों और संदेशों को छत्तीसगढ़ विधानसभा में अंकित कराने के लिए वे विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह करेंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी उनके विचारों से प्रेरणा ले सकें।
यह भी पढ़ें : Girlfriend Boyfriend Arrest : 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड निकले मास्टरमाइंड
फरवरी 2027 तक चलेंगे कार्यक्रम
मुख्यमंत्री ने बताया कि संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में शुरू हुआ कलश वंदन अभियान पूरे प्रदेश में फरवरी 2027 तक विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से संचालित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Cabinet Meeting : कल होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक



